AIMIM चीफ़ असदुद्दीन ओवैसी ने ऐसा नहीं कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी – ABP न्यूज़

Spread the love

मूल क्लिप में असदुद्दीन ओवैसी को कहते हुए सुना जा सकता है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे.

दावा क्या है?
जून 4, 2024 को घोषित होने वाले लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया गया  है कि उन्होंने उम्मीद जताई है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. 
वीडियो में ओवैसी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, “हमें नहीं मालूम. देश की जनता तय करेगी न. हम तो उम्मीद कर रहे हैं कि तीसरी मर्तबा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनें. उसी के लिए हमारी कोशिश है.” 
यह वीडियो फ़ेसबुकइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर शेयर किया जा रहा है.
AIMIM चीफ़ असदुद्दीन ओवैसी ने ऐसा नहीं कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी
वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट. (सोर्स: फ़ेसबुक/स्क्रीनशॉट)
हालांकि, इस वीडियो को एडिट किया गया है; मूल क्लिप में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री “नहीं” बनेंगे.
हमने सच का पता कैसे लगाया?
हमने संबंधित कीवर्ड्स के ज़रिये खोजबीन की, तो हमें मई 25, 2024 को एएनआई हिंदी न्यूज़ के एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया गया असदुद्दीन ओवैसी का एक समान वीडियो (आर्काइव यहां) मिला. इस वीडियो के कैप्शन में ओवैसी के बयान को कोट करते हुए लिखा गया है, “पटना, बिहार: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “…हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे…” 
#WATCH पटना, बिहार: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “…हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे…”

मुस्लिम आरक्षण पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर उन्होंने कहा, “वे(अमित शाह) सभी का आरक्षण खत्म कर देंगे, वे संविधान भी खत्म… pic.twitter.com/DgtqsHsGfZ
वीडियो में, ओवैसी को कहते हुए सुना जा सकता है, “हमें नहीं मालूम. देश की जनता तय करेगी न. हम तो उम्मीद कर रहे हैं कि तीसरी मर्तबा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न बनें. उसी के लिए हमारी कोशिश है. यह देश तय करेगा.” 
ओवैसी के इसी बयान का एक वीडियो न्यूज़ 24 (आर्काइव यहां) और ज़ी बिज़नेस  (आर्काइव यहां) के मई 25 के एक्स-पोस्ट में भी शेयर किया गया है, जिसमें उन्हें साफ़ तौर पर यह कहते सुना जा सकता है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे.
ओवैसी का दूसरे एंगल से लिया गया वीडियो अमर उजाला के यूट्यूब चैनल (आर्काइव यहां) पर मौजूद है, जहां उन्हें यही बात कहते हुए सुना जा सकता है. स्पष्ट है कि वायरल वीडियो में ‘न’ शब्द हटा दिया गया है, जिससे उनके बयान का अर्थ पूरी तरह से बदल जाता है.
 


गौरतलब है कि एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी 25 मई 2024 को लोकसभा चुनाव के छठे चरण के प्रचार को लेकर बिहार के पटना पहुंचे थे. इस दौरान एयरपोर्ट के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने उक्त बातें कहीं.
निर्णय
हमारी अब तक की जांच से साफ़ हो जाता है कि वायरल हो रहा वीडियो एडिटेड है और मूल वीडियो में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री न बनें. इसलिए, हम वायरल वीडियो के दावे को ग़लत मानते हैं. 
डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.

source

Previous post Delhi Lok Sabha Election Results 2024 Live: दिल्ली में AAP-कांग्रेस के गठजोड़ का नहीं दिखा असर, सभी 7 सीटों पर बीजेपी को बढ़त – Aaj Tak
Next post Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: भारतीय जनता पार्टी बहुमत से दूर, कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे PM मोदी – मनी कंट्रोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *