Varanasi Lok Sabha Chunav Result 2024: वाराणसी में पीएम मोदी 1.5 लाख से ज्यादा वोटों से जीते, जीत का अंतर घ… – News18 हिंदी

Spread the love

Varanasi lok sabha chunav 2024 result live update: वाराणसी संसदीय सीट पर 2024 के चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी सहित सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे. वाराणसी सीट से पीएम नरेंद्र मोदी ने जीत हासिल की. उन्‍होंने कांग्रेस के अजय राय को 152513 मतों से हराया है. पीएम नरेंद्र मोदी को 612970 और अजय राय को 460457 मत मिल हैं.
वाराणसी गंगा नदी के तट पर स्थित एक प्राचीन नगर है. गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम प्रवचन यहीं निकट ही सारनाथ में दिया था. गोस्वामी तुलसीदास ने हिन्दू धर्म का परम-पूज्य ग्रंथ रामचरितमानस यहीं लिखा था. वाराणसी को प्रायः ‘मंदिरों का शहर’, ‘भारत की धार्मिक राजधानी’, ‘भगवान शिव की नगरी’, ‘दीपों का शहर’, ‘ज्ञान नगरी’ आदि विशेषणों से नवाजा गया है. वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद और काशी विश्वनाथ मंदिर को लेकर विवाद इस समय कोर्ट में है. बहरहाल काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को बनाकर पुराने विश्वनाथ मंदिर का कायाकल्प किया गया है.
वाराणसी संसदीय सीट पर 2024 के चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी सहित सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे. वाराणसी सीट से पीएम नरेंद्र मोदी ने जीत हासिल की. वाराणसी लोकसभा सीट से 2014 और 2019 के चुनाव में नरेंद्र मोदी सांसद चुने गए हैं. उससे पहले 2009 में वाराणसी सीट से बीजेपी के ही मुरली मनोहर जोशी ने चुनाव जीता था. वाराणसी सीट बीजेपी के लिए काफी मजबूत गढ़ मानी जाती है. जहां से उसके उम्मीदवारों की जीत करीब-करीब तय रहती है. इसी को देखते हुए पीएम मोदी ने 2014 में इस सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया था. वाराणसी लोकसभा सीट में पांच विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र- रोहनिया, वाराणसी उत्तर, वाराणसी दक्षिण, वाराणसी कैंट और सेवापुरी शामिल हैं.
वाराणसी संसदीय सीट पर 2024 के चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी सहित सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. वाराणसी सीट से पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय और बसपा से अतहर जमाल लारी मुख्य उम्मीदवार था. इस सीट पर 1 जून को अंतिम चरण में वोटिंग की गई. वाराणसी सीट पर देश ही नहीं बल्कि दुनिया की निगाहें लगी हुईं थीं. 2011 की जनगणना के मुताबिक वाराणसी की जनसंख्या लगभग 37 लाख थी. 2019 के लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी को जनादेश मिला था. उनको 6,74,664 वोट मिले थे. जबकि सपा की शालिनी यादव को 1,95,159 वोट कांग्रेस के अजय राय को 1,52,548 वोट मिले थे.
Tags: 2024 Loksabha Election, Lok Sabha Election Result, Loksabha Election 2024, Loksabha Elections

पर्पल जैकेट और सफेद कुर्ता पायजामा… जब पीएम मोदी पहुंचे BJP मुख्यालय, लगा थोड़ी सी कसक रह गई
PHOTOS : 6 जून को है शनि जयंती, इस दिन भूलकर भी ना करें ये काम, क्या हैं सनातन मान्यताएं 
वट सावित्री पूजा के दिन न पहने इस रंग की साड़ी, ये महिलाएं भूलकर भी न करें पूजा
दांत के रास्ते कोई बीमारी नहीं घुस पाएगी शरीर के अंदर, अगर दंतमंजन के लिए अपनाएंगे ये देसी तरीका
खेत में पौधों की रोपाई कर देगी ये मशीन, किसानों को नहीं लगाना होगा हाथ, स्टूडेंट्स के काम को मिला इनाम
विनोद खन्ना की इमेज तोड़ने वाली फिल्म, जिसमें कोई नहीं करना चाहता था काम, रिलीज होते ही मेकर्स हुए मालामाल
जयपुर का ये लाल दुनियाभर के रंगमंचों पर दिखा चुका है अपनी कला, अब पाकिस्तान से भी आया निमंत्रण
सिर्फ 3 महीने कच्चे आम का करें इस्तेमाल, कई बीमारियों रहेंगी दूर…नहीं लगेगा लूह
'टीवी का अमिताभ बच्चन' कहने पर हो जाते थे नाराज, रेखा की फिल्म से किया डेब्यू, 1989 के बाद हो गए थे बेरोजगार

source

Previous post Loksabha Election Result Live: पढ़ें 4 जून के मुख्य और ताजा समाचार – लाइव ब्रेकिंग न्यूज – अमर उजाला
Next post मां के देहांत के बाद यह मेरा पहला चुनाव…' नतीजों के बाद PM नरेंद्र मोदी बोले- तीसरी बार सरकार बनना तय – News18 हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *