Vote
Lok Sabha Election 2024 Result लोकसभा चुनाव2024 में अप्रत्याशित आंकड़े देखने को मिल रहे हैं। देश की छह लोकसभा सीटों पर निर्दलीयों ने भारी बढ़त बना ली। सबसे अधिक चर्चा राजस्थान की बाड़मेर लोकसभा सीट से निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी की रही लेकिन वे पीछे चल रहे हैं। जेल से चुनाव लड़ रहे अमृतपाल भारी मतों से आगे चल रहे हैं।
चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। देश की छह लोकसभा सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने बढ़त बना रखी है। महाराष्ट्र की सांगली लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाशबापू पाटिल 30086 मतों से आगे चल रहे हैं। पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव में उतरे अमृतपाल ने 83034 मतों की बड़ी बढ़त बना ली है। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है।
यह भी पढ़ें: कब हटेगी आचार संहिता? जानिए नई भर्ती और परीक्षाओं समेत किन-किन चीजों से हटेगी पाबंदी
पंजाब की फरीदकोट लोकसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी सरबजीत सिंह खालसा 47998 मतों से आगे हैं। यहां आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी करमजीत सिंह अनमोल दूसरे स्थान पर हैं। भाजपा प्रत्याशी हंसराज हंस चौथे स्थान पर हैं।
दमन दीव लोकसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी उमेशभाई बाबूभाई पटेल 2556 मतों से आगे हैं। जम्मू-कश्मीर की बारामूला सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल राशिद शेख 68933 मतों से आगे हैं। लद्दाख सीट पर भी निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद हनीफा ने 16933 मतों से बढ़त बना रखी है।
यह भी पढ़ें: क्या होता है एग्जिट पोल, ओपिनियन पोल से है कितना अलग, मतदान के बाद ही क्यों होता है जारी?
Lok Sabha Election Results 2024: पंजाब के इस जीत से कांग्रेस को मिलेगा 'ऑक्सीजन', नई लीडरशीप को उभरने का भी मौका
जीत की ‘महारानी’ बनीं सैफई परिवार की ‘बहूरानी’, सपा का गढ़ ध्वस्त करने के मंसूबों को धूल में मिलाया, 1996 से कब्जा रखा बरकरार
Lok Sabha Election Result: यूपी में इन 13 सांसदों ने लगाई जीत की हैट्रिक, मोदी-राजनाथ समेत कई दिग्गज शामिल
भूटान-श्रीलंका समेत दुनियाभर के तमाम नेता पीएम मोदी को दे रहे बधाई, इटली की पीएम मलोनी बोलीं- एकजुट होकर करेंगे काम
BJP vs TMC: बंगाल में लगातार होती रही राजनीतिक हिंसा, भाजपा कार्यकर्ताओं में डर बना हार का कारण
Lok Sabha Election Results: कई हिंदी भाषी राज्यों में हुई आइएनडीआइए की वापसी, यूपी में रहा सबसे अप्रत्याशित परिणाम
