भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा कई राज्यों में वोटर लिस्ट का विषेश गहन पुनरीक्षण (SIR) कैंपेन चलाया जा रहा है। इसे लेकर वोटर्स से वेरिफिकेशन के लिए फॉर्म भरवाए जा रहे हैं जिसकी आड़ में साइबर क्रिमिनल्स लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसे में कई मामले ऐसे हैं जहां वोटर लिस्ट अपडेट करने के नाम पर लोगों से ठगी करने की कोशिश की गई। जिसे लेकर चुनाव आयोग ने लोगों को SIR फॉर्म के नाम पर हो रहे फ्रॉड से सावधान रहने की सलाह दी है। जानकारी के अनुसार, SIR के नाम पर साइबर ठग लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे कुछ मामले संज्ञान में आए हैं जिसमें ठग खुद को बीएलओ बताकर लोगों से उनकी जानकारी ले रहे हैं और ओटीपी मांग रहे हैं। चुनाव आयोग ने लोगों को सलाह दी है कि अगर कोई आपसे ओटीपी मांगे तो उसे कुछ भी जानकारी न दें एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं से कोई ओटीपी नहीं मांगी जाती है। SIR में ओटीपी की जरूरत नहीं पड़ती। ![]()
