आरोपी डॉक्टर सस्पेंड, परिसर में एंट्री बैन
लखनऊ । किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में लव- जिहाद और धर्मांतरण से जुड़ा मामला उजागर हुआ है मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अमला भी ऐक्शन मोड में दिखाई दे रहा है आपको बता दे लखनऊ मेडिकल कॉलेज में पैथोलॉजी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक ने अपनी सहकर्मी हिन्दू महिला डाक्टर को प्रेम प्रसंग में फंसा कर धर्मांतरण का दबाव बनाया आरोपी डॉक्टर ने महिला डॉक्टर से शादी का झांसा दे कर उसका शारीरिक शोषण किया और सच को छिपा उसे इस्लाम कबूल करने का दबाव डाला महिला डॉक्टर ने मानसिक प्रताड़नाओं से परेशान हो बीते 17 दिसंबर को हॉस्टल में जहरीली गोलियां खा कर जान देने की कोशिश की वही मामले की शिकायत मिलने पर सीएम योगी ने निष्पक्ष जांच के आदेश दिए है जिसके बाद से केजीएमयू प्रशासन ने आरोपी डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया है और परिसर में उसके आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है
पीड़िता ने बताई मुख्यमंत्री को आपबीती
मामले में पीड़ित महिला डॉक्टर ने मुख्यमंत्री योगी से मिलकर अपनी आपबीती बताई वहीं पीड़िता ने कहा कि इस मामले में डॉ रमीजुद्दीन नायक अकेला नहीं है बल्कि केजीएमयू परिसर में वह पूरा गिरोह चला रहा है जो बड़ी चालाकी से हिंदू महिलाओं को टारगेट कर धर्मांतरण के काम में जुटा है वही सीएम योगी ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए केजीएमयू प्रशासन को मामले की विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है इस पूरे मामले में जो भी दोषी है वो बक्शा नहीं जाएगा ये भी साफ कर दिया है इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कारवाही शुरू की जा चुकी है ।
