बहराइच में अवैध मजारों पर बुलडोजर कार्रवाई 

Spread the love

बहराइच। यूपी के बहराइच से बड़ी खबर सामने आयी है जहां मेडिकल कॉलेज परिसर के अंदर अवैध तरीके से बनीं 10 मजारों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है। हालांकि बुलडोजर कार्रवाई के दौरान वक्फ बोर्ड में पंजीकृत एक मजार को छुआ भी नहीं गया।

दरअसल ये मामला महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज परिसर के भीतर बनीं मजारों से संबंधित है। नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद ने बताया कि मजार प्रबंधकों ने लगभग 2,000 वर्ग फुट भूमि पर अतिक्रमण कर लिया था और वक्फ बोर्ड में पंजीकृत मजार के अतिरिक्त 10 छोटी-बड़ी मजारें बना लीं इसके अलावा अतिक्रमण क्षेत्र के चारों तरफ चारदीवारी भी बनाई गई थी।

इस मामले में 2002 में देवीपाटन मंडल आयुक्त के समक्ष अपील दायर की गई थी, जिन्होंने 2019 में फैसला सुनाया कि वक्फ बोर्ड में पंजीकृत दरगाह को छोड़कर बाकी सभी अवैध हैं और उन्हें हटा दिया जाना चाहिए। लेकिन इस पर किसी भी तरह कोई कार्रवाई नहीं की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज के 2019 में चालू होने के बाद, मजारें परिसर के भीतर आ गईं, जिसके कारण मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने आपत्ति जताई, बाद में कॉलेज के प्रधानाध्यापक ने अतिक्रमण हटाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट को पत्र लिखा।
वहीं जिला मजिस्ट्रेट अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए, 10 जनवरी को दरगाह प्रबंधन को एक नोटिस जारी की गयी, जिसमें उन्हें अदालत के आदेशों का पालन करते हुए 17 जनवरी तक अवैध निर्माण हटाने के लिए कहा गया। परन्तु जब निर्धारित समय सीमा के बाद भी अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन ने बुलडोजर का उपयोग करके 10 मजारों को ध्वस्त कर दिया जबकि वक्फ में पंजीकृत दरगाह को छुआ तक नहीं गया।

 

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बड़ी ही हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर एक विवाहिता ने अपने पति की जीभ चाकू से काटकर अलग कर दी है। घटना के सामने आने के बाद पीड़ित युवक को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मेरठ के रेफर कर दिया। युवक बोलने की स्थिति में नहीं है। आज सुबह घटना का पता चलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ भी लग गई। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में विस्तार से। क्या है पूरा मामला? मोदीनगर के संजयपुरी निवासी विपिन 2025 में मेरठ के मलियाना निवासी ईशा के साथ हुई थी। परिवार में युवक और उसकी पत्नी के अलावा मां गीता देवी हैं। युवक मोदीनगर में एक फैक्ट्री में प्राइवेट नौकरी करता है। मां गीता ने बताया कि "सोमवार रात बेटे विपिन की पत्नी ईशा ने खाना बनाया। मैं खाना खाकर अपने कमरे में चली गई, जबकि बेटा और उसकी बहू ऊपर के कमरे में थे। इस बीच दोनों में खाना बनाने को लेकर झगड़ा होने लगा। रात के 11 बजे के बाद यह विवाद हुआ। इसके बाद ईशा विपिन से लड़ने लगी। मैंने सोचा कि बेटा और बहू हैं आपस में निपट जाएगा। रात के करीब 1 बजे पत्नी ने रसोई से चाकू लाकर पति विपिन की जीभ काट दी। जीभ को बेड पर ही फेंक दिया।" विपिन रोते हुए मां के पास पहुंचा पीड़ित की मां ने बताया- "विपिन रोते हुए मां के पास पहुंचा, मां ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों को जगाया। पहले युवक को मोदीनगर के जीवन अस्पताल में भर्ती कराया, उसके बाद डॉक्टरों ने मेरठ के सुभारती में रेफर कर दिया। युवक बोल नहीं पा रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन के बाद ही कुछ आगे की स्थिति बताई जा सकती है। युवक की कटी हुई जीभ भी परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे।" पुलिस ने क्या बताया? आज मंगलवार सुबह जब आसपास के लोगों को घटना का पता चला तो भीड़ लग गई। सूचना पर आसपास के लोग जुट गए। घटना के बाद विपिन की पत्नी ईशा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। भीड़ ने बाहर निकालकर उसे खूब मारा पीटा। ईशा के मायके पक्ष के एक व्यक्ति को भी खूब पीटा गया है। इस मामले में SHO मोदीनगर आनंद प्रकाश का कहना कि पुलिस तहरीर मिलने पर उसी आधार पर कार्रवाई करेगी। (रिपोर्ट: जुबैर अख्तर) Previous post पत्नी ने चाकू से काटकर अलग कर दी पति की जीभ, बीते साल हुई थी शादी, यूपी से आया हैरान करने वाला मामला
भारत ने बांग्लादेश से राजनयिकों के परिवार वापस बुलाए, बांग्लादेश क्या बोला Next post भारत ने बांग्लादेश से राजनयिकों के परिवार वापस बुलाए, बांग्लादेश क्या बोला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *