भारत ने बांग्लादेश से राजनयिकों के परिवार वापस बुलाए, बांग्लादेश क्या बोला

भारत ने बांग्लादेश से राजनयिकों के परिवार वापस बुलाए, बांग्लादेश क्या बोला
Spread the love

भारत ने बांग्लादेश को ‘नॉन फैमिली’ यानी परिवार के साथ न भेजे जाने वाले राजनयिक तैनाती स्थल के रूप में दर्ज करने का फ़ैसला किया है.

इसका मतलब यह है कि बांग्लादेश में तैनात किए जाने वाले भारतीय राजनयिक और अधिकारी अब अपने पति या पत्नी और बच्चों को अपने साथ नहीं ले जा सकेंगे.

अब तक भारतीय विदेश मंत्रालय ने ‘नॉन फैमिली’ की यह श्रेणी सिर्फ़ कुछ ही देशों पर लागू की थी, जिनमें इराक़, अफ़ग़ानिस्तान, पाकिस्तान और दक्षिण सूडान शामिल हैं.

इस ताज़ा फ़ैसले के बाद अब बांग्लादेश को भी इस सूची में शामिल कर लिया गया है. बीबीसी को मिली जानकारी के मुताबिक़ यह फ़ैसला एक जनवरी से लागू हो गया है.

बांग्लादेश में तैनात भारतीय अधिकारियों को सूचित किया गया कि उनके पति या पत्नी और बच्चों को आठ जनवरी तक भारत लौटना होगा.

जिन अधिकारियों के बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं, उन्हें इसके लिए अतिरिक्त सात दिन का समय दिया गया था.

नतीजतन, पिछले गुरुवार (15 जनवरी) तक ढाका, चटगाँव, खुलना, सिलहट और राजशाही में स्थित भारतीय मिशनों में तैनात अधिकारियों के परिवारों को बेहद कम समय के नोटिस पर भारत लौटना पड़ा.

Previous post बहराइच में अवैध मजारों पर बुलडोजर कार्रवाई 
तमिलनाडु के राज्यपाल बिना भाषण दिए विधानसभा से बाहर गए Next post तमिलनाडु के राज्यपाल बिना भाषण दिए विधानसभा से बाहर गए, बयान जारी कर बताई वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *