India Lok Sabha Election ECI Results 2024 LIVE: लोकसभा में बहुमत के लिए फंसा पेंच, बीजेपी 237 पर आगे लेकिन अकेले सरकार बनाने के लिए चाहिए 272 – Jansatta

Spread the love

Lok Sabha ECI Election/Chunav Results 2024 (लोकसभा चुनाव परिणाम 2024) LIVE UPDATE: लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम आने शुरू हो चुके हैं और शुरुआती रुझानों में बीजेपी कई सीटों पर आगे चल रही है। इन नतीजों के आधिकारिक आंकड़े results.eci.gov.in, eci.gov.in पर जारी किए जा रहे हैं। इसके अलावा आप जनसत्ता पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी 543 लोकसभा सीटों की सबसे सीट और भरोसेमंद जानकारी की LIVE UPDATE पढ़ सकेंगे।
Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: Check Seat Wise Here
लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम को लेकर तमाम प्रमुख पोल और सर्वे मार्केट में आ चुके हैं, जिसपर सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है, जिसमें संतरी से लेकर मंत्री तक सभी लोग शामिल हैं। लोक सभा चुनाव 2024 परिणाम का कल जारी होने वाला है और देश ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा दिखाया है या इंडिया गठबंधन पर ये तस्वीर कर सुबह 8 बजे के बाद साफ हो जाएगी।
UP Lok Sabha Election Result 2024 LIVE | India Election Results LIVE in English
Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए बने रहिए jansatta.com के साथ
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 में 77 सीटों के आधिकारिक परिणाम जारी कर दिए हैं, जिसमें 48 सीटें जीतकर बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है।
हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने 74755 वोटों से जीत दर्ज की है।
हरियाणा की गुरुग्राम लोकसभा सीट पर बीजेपी के राव इंद्रजीत सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर पर करीब 85 हजार वोटों से बढ़त बना ली है।
चुनाव आयोग ने 542 सीटों में से 30 सीटों का आधिकारिक परिणाम जारी कर दिया है। जिसमें बीजेपी 20 सीटों पर जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।
मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के परिणाम जारी हो रहे हैं, जिसमें ताजा परिणाम विदिशा सीट से आया है जहां पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 8.20 लाख वोटों के मार्जन से कांग्रेस के प्रताप भानू शर्मा को हराकर जीत दर्ज की है।
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने गया सीट से जीत दर्ज की है और जीत का मार्जन 101812 वोटों का रहा है।
लोकसभा चुनाव 2024 में जेडीएस ने दूसरी जीत दर्ज की है। कोलार सीट से एम मल्लेश बाबू ने 71388 वोटों से जीत हासिल की है।
लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत का खात खुल गया है। पंजाब के संगरूर लोकसभा सीट से आप के उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत ने 1,72,560 वोटों से जीत दर्ज की है।
लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम में कांग्रेस के खाते में दूसरी जीत फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट से दर्ज हुई है जहां कांग्रेस के उम्मीदवार अमर सिंह ने 34202 वोटों से चुनाव जीत लिया है।
लोकसभा चुनाव परिणामों को चुनाव आयोग जारी कर रहा है जिसमें चार सीटों पर नतीजों की घोषणा की जा चुकी है, जिनकी डिटेल इस प्रकार है।

1. सूरत- बीजेपी
2.छित्रदुर्ग- बीजेपी
3. जयपुर- बीजेपी
4. जालंधर- कांग्रेस
लोकसभा चुनावों में अब तक आए रुझानों में बीजेपी 237 सीटों पर आगे चल रही है और सरकार बनाने के लिए 272 सीट का आंकड़ा चाहिए। ऐसे में बीजेपी के सहयोगी दलों के साथ तो आंकड़ा पूरा हो सकता है लेकिन बीजेपी का अकेले बहुमत हासिल करना मुश्किल लग रहा है।
लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी ने इंदौर सीट पर सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली है, जहां से भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी ने 9 लाख 30 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
लोकसभा चुनाव परिणामों में केरल बीजेपी के लिए हमेशा से लोहे के चने साबित हुआ है लेकिन इस चुनाव में सारे मिथकों को तोड़ते हुए बीजेपी केरल में शानदार एंट्री करने की तैयारी कर रही है।

ताजा आकंड़ो के अनुसार बीजेपी 1 सीट पर जीतने के करीब है और 1 सीट पर भारी बढ़त बनाए हुए है।
बिहार की काराकाट सीट पर जोर शोर से चुनाव लड़ने वाले भोजपुरी स्टार पवन सिंह की हालत खराब है। इस सीट पर पवन सिंह 76455 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। पहले स्थान पर सीपीआई के राजा राम सिंह और दूसरे स्थान पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा बने हुए हैं।
उत्तर प्रदेश लोकसभा रिजल्ट एनडीए के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है, जो सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत के लिए काफी मुश्किलें खड़ी कर सकता है। हालांकि चुनाव आयोग की तरफ से अभी नतीजों की घोषणा की जा रही है और फाइनल रिजल्ट का आना बाकी है।
तेलंगाना की हैदराबाद सीट पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी प्रत्याशी माधवी लता पर करीब 67 हजार वोटों की बढ़त बना ली है।
केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा देश के 542 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना की जा रही है और शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। 400 पार के नारे को लेकर चली बीजेपी 235 सीटों पर अटकती हुई दिखाई दे रही है।

दूसरी तरफ कांग्रेस और अन्य दलों का प्रदर्शन काफी सुधार के साथ दिखाई दे रहा है, जिसमें कांग्रेस 99, समाजवादी पार्टी 34 और ममता बनर्जी की टीएमसी 31 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
तमिलनाडु की कोयंबटूर लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी के अन्नामलाई पिछड़ते नजर आ रहे हैं, चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ो के मुताबिक, अन्नामलाई 3335 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
उत्तराखंड की गढ़वाल लोकसभा सीट पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी करीब 48 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर सीट पर ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी करीब 11 हजार वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।
चुनाव आयोग द्वारा 543 सें से 534 सीटों पर रुझान जारी कर दिए गए हैं, जिसके मुताबिक, बीजेपी ने 232 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं कांग्रेस 98 और समाजवादी पार्टी 36 सीटों पर आगे चल रही है।
यूपी की बाराबंकी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के तनुज पुनिया ने बीजेपी की राजरानी रावत पर 23 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बना ली है।
उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट पर हाउ टू रोक जुमले से सोशल मीडिया पर चर्चा में आए धर्मेंद्र यादव बीजेपी के दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ से करीब 9 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट पर कांग्रेस के केएल शर्मा अपनी विरोधी स्मृति ईरानी से करीब 15 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा जारी किए जा रहे चुनाव परिणामों में 475 सीटों पर रुझान आ चुके हैं, जिसमें से 207 सीटों पर बीजेपी ने बढ़त बना ली है।
चुनाव आयोग की तरफ से 457 सीटों के रुझान आ चुके हैं, जिसमें से 210 सीटों पर बीजेपी ने बढ़त बना ली है। इसके अलावा कांग्रेस 80 और सपा 30 सीटों पर आगे चल रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी सीट पर करीब 5 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं, उनके मुकाबले में कांग्रेस के अजय राय बढ़त बनाए हुए हैं।
लोकसभा चुनाव परिणाम के पहले रुझान सामने आ चुके हैं और इंडिया गठबंधन बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रहा है और कई राज्यों में बीजेपी से आगे निकल रहा है।
उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, बीजेपी की मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी से आगे चल रहे हैं।
देश की 543 सीटों पर बीजेपी ने 126 सीटों पर अजय बढ़त बना ली है, इसके मुकाबले कांग्रेस 45 सीटों पर आगे चल रही है।
Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार यानी 4 जून को आएंगे। चुनाव परिणाम आने में अब महज 20 घंटे बाकी है। 542 लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए हैं और सभी के नतीजे मंगलवार को ही आएंगे। इसके अलावा ओडिशा और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे भी मंगलवार को ही आएंगे।

source

Previous post लोकसभा चुनाव 2024 पर‍िणाम: बीजेपी की लगातार जीत पर क्‍या कहता है लोकनीत‍ि-सीएसडीएस सर्वे, जान‍िए – Jansatta
Next post Exit Poll-Real Results: क्या गलत साबित होंगे एग्जिट पोल के नतीजे? रुझानों में BJP को INDI गठबंधन से कड़ी टक्कर – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *