Election Results 2024 Live Update: पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बड़े जश्न की तैयारी, महादेव लाल … – News18 हिंदी

Spread the love

वाराणसी /अभिषेक जायसवाल: लोकसभा चुनाव के नतीजों (Lok Sabha Election Results 2024 Live Update) की तस्वीर शाम तक बिल्कुल साफ हो जाएगी. सुबह से ही रुझानों में NDA को पूर्ण बहुमत मिलता नजर आ रहा है. ऐसे में वाराणसी में जश्न की बड़ी तैयारी चल रही है. पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की ओर से मशहूर लाल पेड़ा का एक बड़ा ऑर्डर मिला है. वाराणसी के भोजूबीर स्थित महादेव लाल पेड़ा भंडार को बीजेपी की ओर से 500 किलो लाल पेड़ा का ऑर्डर मिला है. बता दें कि बाबा विश्वनाथ को भी यह लाल पेड़ा भोग लगाया जाता है.
महादेव लाल पेड़ा भंडार के संचालक अभिषेक सिंह ने बताया कि लगातार बीजेपी के नेताओ की ओर से लाल पेड़े का ऑर्डर मिल रहा है. ऑर्डर के बाद 2 दर्जन से अधिक कारीगर इसको बनाने में जुटे हैं. इसके अलावा इसकी पैकिंग का काम भी जारी है. इतने बड़े पैमाने पर ऑर्डर मिलने के बाद दुकानदार भी खुश है.
50 साल से अधिक पुरानी है दुकान
वाराणसी में स्थित महादेव लाल पेड़ा भंडार 50 साल से अधिक पुरानी दुकान है. अपने लाल पेड़े के लाजवाब स्वाद लिए यह दुकान वाराणसी ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में मशहूर है.
ऐसे तैयार होता है लाल पेड़ा
इसे तैयार करने में खोया, इलाइची पाउडर, चीनी और बादाम का प्रयोग किया जाता है. सबसे पहले खोया को 15 से 20 मिनट तक भुना जाता है. खोया लाल हो जाए तो उसमें चीनी, इलायची पाउडर डालकर उसे अच्छे से चलाते हैं. इसके बाद इसे ठंडा करते हैं और फिर पेड़े पर ऊपर से बादाम और काजू डालते हैं. इसे पकाने के लिए धीमी आंच की जरूरत होती है. ताकि, खोया अच्छे से लाल हो और उसमें सोंधी खुशबू आ सके.
Tags: 2024 Lok Sabha Elections, Local18, PM Modi, Varanasi news

IND vs IRE T20 World Cup: कोहली से लेकर पंत तक… वो 5 सूरमा जो अकेले मैच जिताने का रखते हैं दम
किसानों को रास आ रही कटहल की खेती, 25 हजार की लागत में ढाई लाख का हो रहा मुनाफा
पर्पल जैकेट और सफेद कुर्ता पायजामा… जब पीएम मोदी पहुंचे BJP मुख्यालय, लगा थोड़ी सी कसक रह गई
PHOTOS : 6 जून को है शनि जयंती, इस दिन भूलकर भी ना करें ये काम, क्या हैं सनातन मान्यताएं 
वट सावित्री पूजा के दिन न पहने इस रंग की साड़ी, ये महिलाएं भूलकर भी न करें पूजा
दांत के रास्ते कोई बीमारी नहीं घुस पाएगी शरीर के अंदर, अगर दंतमंजन के लिए अपनाएंगे ये देसी तरीका
खेत में पौधों की रोपाई कर देगी ये मशीन, किसानों को नहीं लगाना होगा हाथ, स्टूडेंट्स के काम को मिला इनाम
विनोद खन्ना की इमेज तोड़ने वाली फिल्म, जिसमें कोई नहीं करना चाहता था काम, रिलीज होते ही मेकर्स हुए मालामाल
जयपुर का ये लाल दुनियाभर के रंगमंचों पर दिखा चुका है अपनी कला, अब पाकिस्तान से भी आया निमंत्रण

source

Previous post झारखंड में NDA को 3-4 सीटों का हो सकता नुकसान: खूंटी, लोहरदगा, सिंहभूम में टफ फाइट; एक्सपर्ट बोले- कई सीटों… – Dainik Bhaskar
Next post आज की ताजा खबर, लोकसभा चुनाव परिणाम हिंदी न्यूज़ 04 जून 2024 LIVE: रुझानों में कांटे की टक्कर, NDA 294 सीटों पर आगे, INDIA 232 सीटों पर आगे – Jansatta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *