आज की ताजा खबर, लोकसभा चुनाव परिणाम हिंदी न्यूज़ 04 जून 2024 LIVE: रुझानों में कांटे की टक्कर, NDA 294 सीटों पर आगे, INDIA 232 सीटों पर आगे – Jansatta

Spread the love

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 हिंदी न्यूज़ LIVE: लोकसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में NDA 300 के करीब पहुंच गई है। लेकिन इंडिया गठबंधन भी कड़ी टक्कर दे रहा है। देश की सभी 542 लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव हुए हैं। आज शाम तक पता चल जाएगा देश में नई सरकार आएगी या फिर मोदी सरकार की वापसी होगी। लोकसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। इस बीच बड़ी खबर आ रही है कि आज शाम 7 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे। बीजेपी ने जश्न की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: Check Here
बीजेपी का दावा है कि एनडीए 400 पार करेगा तो वहीं इंडिया गठबंधन ने भी दावा किया है कि उनकी 295 लोकसभा सीटें आ रही हैं। हालांकि एग्जिट पोल के नतीजे के अनुसार देश में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी सरकार की वापसी हो सकती है।
लोकसभा चुनाव | जनसत्ता.कॉम पर देखिए नतीजे
सभी की नजरें उत्तर प्रदेश पर टिकी हुई हैं। यूपी से 80 लोकसभा सीटें आती हैं। पिछले दो चुनावों से यहां बीजेपी जीत रही है। पिछले लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी गठबंधन ने 64 सीटों पर जीत हासिल की थी। बसपा को 10, सपा को 5 और कांग्रेस ने एक सीट पर जीत हासिल की थी।
Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: Check Here
आज की ताजा खबर, लोकसभा चुनाव परिणाम हिंदी न्यूज़ 04 जून LIVE: चुनाव से जुड़ी बड़ी ख़बरों को जानने के लिए बने रहिए जनसत्ता.कॉम के साथ
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, “एनडीए को तीसरी बार जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। यह एनडीए की हैट्रिक जीत होगी। पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। मैं मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं। छत्तीसगढ़ में भी हमें ऐतिहासिक बहुमत मिल रहा है। दस सीटों पर हमारी जीत सुनिश्चित हो गई है और एक सीट भी हम जीतेंगे, गिनती जारी है।”

शिरोमणि अकाली दल (अकाली दल) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा, “शिरोमणि अकाली दल नतीजों को स्वीकार करता है। मैं शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस चिलचिलाती गर्मी में बहुत मेहनत की।”

कांग्रेस नेता सैयद नसीर हुसैन ने कहा, “अभी नतीजे आने बाकी हैं, कई सीटों पर कांटे की टक्कर है। हमने जो मुद्दे उठाए हैं वो गूंज गए हैं। हमारे गठबंधन को अच्छी सीटें मिल रही हैं। आने वाले दिनों में हमारी रणनीति क्या होगी, गठबंधन में शामिल दलों का नेतृत्व तय करेगा। 5:30 बजे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।”

ओडिशा में बीजेपी कार्यकर्ता अपनी जीत का जश्न मनाने के लिए पार्टी कार्यालय में इकठ्ठा हुए हैं। राज्य की 21 लोकसभा सीटों में से 19 पर बीजेपी आगे चल रही है।

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने टीएमसी के महुआ मोइत्रा, शत्रुघ्न सिन्हा, कीर्ति आजाद के विजेता घोषित होने के बाद अपने पार्टी समर्थकों को संबोधित किया।

बिहार के पूर्व सीएम और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संस्थापक जीतन राम मांझी गया लोकसभा सीट से जीत गए हैं। वह NDA गठबंधन में हैं।

आसनसोल से टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे कुश सिन्हा ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि वह जीत रहे हैं। पिछली बार भी वह भारी अंतर से जीते थे। मैं आसनसोल के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने सही उम्मीदवार को वोट दिया।”

यूपी के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा, ”हम शाहजहांपुर लोकसभा सीट जीत रहे हैं। हम केंद्र में सरकार बनाएंगे। कांग्रेस पार्टी का जश्न अस्थायी है। उन्हें अंतिम नतीजे आने तक जश्न मनाने दीजिए। जीत होगी हमारी। पीएम मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।”

कर्नाटक बीजेपी प्रमुख बीवाई विजयेंद्र ने कहा, ”तमाम गारंटी के बावजूद अब भी वे (कांग्रेस) सिंगल डिजिट में हैं। बीजेपी पहले ही 17 सीटें जीत चुकी है, कांग्रेस सिर्फ 9 सीटों पर आगे चल रही है। एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। एक और घंटे तक प्रतीक्षा करें और फिर हमें एक स्पष्ट तस्वीर मिलेगी।”

सोशल मीडिया पर जेडीयू नेता नीतीश कुमार से बात करने की अटकलों पर एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा , “मैंने अभी तक किसी से बात नहीं की है।”

बेंगलुरु ग्रामीण से कांग्रेस उम्मीदवार डीके सुरेश ने कहा, “यह सार्वजनिक जीवन है। हमें इन सभी चीजों को स्वीकार करना होगा। मैं डॉ. मंजूनाथ को नेतृत्व करने के लिए बधाई देता हूं। मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। इंडिया गठबंधन आगे आया है और अधिक सीटें जीत रहा है और हम सरकार बनाने की उम्मीद कर रहे हैं।”

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर लोकसभा सीट से जीते। बीजेपी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को 1,75,993 वोटों से हराया।
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ”पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार गरीबों, किसानों, युवाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं लाई। एनडीए गठबंधन को बहुमत मिल रहा है और हम सरकार बना रहे हैं। उत्तराखंड में बीजेपी पांचों लोकसभा सीटें जीत रही है।”

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बारामूला लोकसभा क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवार इंजीनियर राशिद के खिलाफ हार स्वीकार कर ली है।
राजस्थान के जयपुर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा ने अपनी पहली जीत दर्ज की। यहां मंजू शर्मा ने 8 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उधर, हैदराबाद लोकसभा सीट पर असदुद्दीन ओवैसी आगे चल रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर से भाजपा उम्मीदवार, पीयूष गोयल ने कहा, “हमें आशीर्वाद देने के लिए मैं उत्तरी मुंबई के मतदाताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं। रुझानों के अनुसार भाजपा लगभग 1.25 लाख वोटों से आगे चल रही है और अगर यह जारी रहा, तो हम निश्चित रूप से जीतेंगे।”
मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव 85 हजार वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं। यह सीट सपा का गढ़ रही है।

राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा ने कहा, “रुझान बीजेपी के पक्ष में हैं। हम 400 से ज्यादा लोकसभा सीटें जीतेंगे। राजस्थान में हम सभी 25 लोकसभा सीटें हासिल करेंगे।”

मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव 79,734 वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं। यह सीट सपा का गढ़ रही है।

केंद्रीय मंत्री और तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर 22,960 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। वह शशि थरूर से आगे हैं।

केंद्रीय मंत्री और नागपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नितिन गडकरी 37,863 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। पिछले 2 बार से वह जीत रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में दिग्गज अभिनेता और आसनसोल लोकसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा 26,197 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। पिछली बार यह सीट बीजेपी ने जीती थी।

रुझानों में बीजेपी गठबंधन को झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है।
रुझानों में एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। एनडीए 284 और इंडिया गठबंधन 222 सीट पर आगे चल रहा है। अभी तक करीब 521 सीटों के रुझान सामने आए हैं।
रुझानों में एनडीए ने 260 का आंकड़ा पार कर लिया है। एनडीए 262 और इंडिया गठबंधन 210 सीट पर आगे चल रहा है। अभी तक करीब 511 सीटों के रुझान सामने आए हैं।
रुझानों में एनडीए ने 250 का आंकड़ा पार कर लिया है। एनडीए 252 और इंडिया गठबंधन 160 सीट पर आगे चल रहा है। अभी तक करीब 450 सीटों के रुझान सामने आए हैं।
शुरुआती रुझानों में एनडीए ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। एनडीए 220 और इंडिया गठबंधन 110 सीटों पर आगे चल रहा है।
देश की सभी 542 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में NDA ने दोहरा शतक पूरा कर लिया है। वहीं INDIA शतक के करीब है।
बंगाल में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरूआती रुझान में टीएमसी उम्मीदवार क्रिकेटर यूसुफ पठान से बहरामपुर से कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी से पीछे चल रहे हैं।
देश की सभी 542 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पहले रुझान भाजपा के पक्ष में आ गया है।
लोकसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। थोड़ी ही देर में वोटों की गिनती शुरू होगी। देश की सभी 542 लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव हुए हैं।

source

Previous post Election Results 2024 Live Update: पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बड़े जश्न की तैयारी, महादेव लाल … – News18 हिंदी
Next post Bihar Exit Poll Result 2024 Today: बिहार में NDA को बड़ा झटका… घट सकती हैं 10 तक सीटें, INDIA गठबंधन को 42% वोट – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *