Lok Sabha Chunav Results 2024 Live: यूपी, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र में भाजपा को बड़ा नुकसान, NDA को पूर्ण बहुमत, जानिए लाइव अपडेट्स – Zee Business हिंदी

Spread the love

Kerala Lok Sabha Chunav Results 2024 Updates: केरल में BJP का खाता खुला, त्रिशूर से सुरेश गोपी जीते
Lok Sabha Chunav Results 2024: BJP मुख्यालय में बोले पीएम मोदी- NDA की सरकार बनना तय
Punjab Lok Sabha Election 2024 Winner List: पंजाब की सभी सीटों के आए नतीजे, जानिए कौन सी सीट पर जीती कौन सी पार्टी
Lok Sabha Election Results 2024 Live Updates, Vote counting, लोकसभा चुनाव नतीजे: लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव 2024 की 543 सीटों के रुझान आ गए हैं.  रुझानों में देश 10 साल बाद मिलजुली सरकार की तरफ बढ़ रहा है. अभी तक 64 करोड़ वोटों में से 48.5 करोड़ यानी 75.8 फीसदी वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है. भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है, लेकिन पूर्ण बहुमत से काफी दूर है. वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार चुनाव जीत लिया है. समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. वहीं, कांग्रेस ने अपने प्रदर्शन में बड़ा सुधार किया है.  भाजपा को यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और हरियाणा जैसे राज्यों में नुकसान हो रहा है. मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, गुजरात में भाजपा बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. रुझानों के साथ-साथ ज्यादातर एग्जिट पोल के आंकड़े गलत साबित होते हुए नजर आ रहे हैं. 
लोकसभा चुनाव (General Elections) के बाद आए एग्जिट पोल के पोल्स ऑफ पोल में एनडीए को 370-390, इंडी गठबंधन को 130-140 और अन्य को 35-40 सीट मिलने का अनुमान जाताया था. हालांकि, ZEE NEWS पहली बार अपने दर्शकों के लिए AI एग्जिट पोल लेकर आया, जो रुझानों को देखते हुए सटीक साबित हो रहा है. इस एग्जिट पोल का सैंपल साइज 10 करोड़ था. Zee AI एग्जिट पोल ने NDA को 305 से 315 सीटें, इंडी गठबंधन को 180 से 190 सीटें जीतने का अनुमान जताया था. दूसरी तरफ तीन एग्जिट पोल- Axis My India, Todays Chanakya और CNX के एग्जिट पोल में एनडीए को 400 सीट आने का अनुमान है. लोकसभा की सभी 543 सीटों के नतीजों की सबसे सटीक जानकारी आप इन Live Updates के जरिए जान सकते हैं.   
पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, बहुत अच्छे परिणाम हैं, जनता का जनादेश है कि प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने चाहिए. एक तरफ 20-25 दलों का एक कुनबा है जहां सब मिलकर 220-225 सीटों तक पहुंचे हैं, दूसरी ओर भाजपा 250 तक पहुंच गई है… जो 90-92 या 30 सीट जीते हैं क्या वह देश चलाएंगे? या जो 250 सीट जीतें है वह देश चलाएंगे. उत्तर प्रदेश के नतीजे ठीक नहीं आए हैं. मुझे लगता है कि उत्तर प्रदेश में जो पार्टी के बड़े नेता थे, जो भाजपा का संगठन था उसने उतनी जागरूकता नहीं दिखाई, पहले दो चरणों में बिल्कुल सोया पड़ा था, उसके बाद थोड़ी जागृति आई लेकिन वहां उतना नुकसान हो गया जितना नहीं होना चाहिए था.

Last Updated at 09:25 pm On 04/06/2024
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भाजपा ओडिशा में सरकार बनाने जा रही है और लोकसभा चुनाव में भी ओडिशा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. यह पहली बार होगा जब महाप्रभु जगन्नाथ की धरती पर भाजपा का मुख्यमंत्री होगा. भाजपा ने केरल में भी एक सीट जीती है, हमारे केरल के कार्यकर्ताओं ने बहुत बलिदान दिए हैं. कई पीढ़ियों से वे संघर्ष करते रहे और पीढ़ियों से जिस पल का इंतज़ार किया वह आज आ गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, अगर आप 10 घंटे काम करेंगे तो मोदी 18 घंटे काम करेगा, आप 2 कदम चलेंगे तो मोदी 4 कदम चलेगा. हम भारतीय मिलकर चलेंगे और देश को आगे बढ़ाएंगे. तीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसलों का एक नया अध्याय लिखेगा और यह मोदी की गारंटी है.
कल शाम 6 बजे खड़गे के आवास पर इंडिया एलायंस की बैठक होगी. इस बैठक में इंडिया एलायंस के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.
BJP मुख्यालय से पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, इस आशीर्वाद के लिए सभी देशवासियों का ऋणी हूं. उन्होंने कहा, लगातार तीसरी बार सरकार बननी तय है.  हम सभी जनता जनार्दन के बहुत आभारी हैं. देशवासियों ने भाजपा पर, NDA पर पूरा विश्वास जताया है. आज की ये विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है. ये विकसित भारत के प्रण की जीत है. सबका साथ, सबका विश्वास मंत्र की जीत है.  मोदी ने कहा, देश के चुनाव आयोग का भी अभिनंदन करूंगा. चुनाव आयोग ने दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव सफलता के साथ सम्पन्न कराया.
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने BJP मुख्यालय में चुनाव नतीजों पर संबोधित करते हुए कहा,  मोदी ही बनेंगे तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे. PM ने हमेशा से हमें आगे से लीड किया. NDA के सभी सहयोगी दलों को धन्यवाद.  NDA को तीसरी बार बहुत मिली है. PM मोदी को जनका का आशीर्वाद मिला है. नड्डा ने कहा, सरकार युवा, किसानों और गरीबों को समर्पित है. पार्टी के कार्यकर्ताओ को बधाई. देशवासियों की तरह से पीएम मोदी का स्वागत. ओडिशा में पहली बार भाजपा सरकार. अरुणाचल प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनी. 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BJP मुख्यालय पहुंच गए हैं. गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद हैं. पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.
मेरठ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अरुण गोविल ने सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा को 10 हजार से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया है.  निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा उम्मीदवार गोविल को 546469 मत मिले जबकि समाजवादी पार्टी उम्मीदवार सुनीता वर्मा को 5,35,884 मत मिले.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में NDA को लगातार तीसरी बार सेवा का मौका देने के लिए देश की जनता को कोटि-कोटि नमन करता हूं. लगातार तीसरी जीत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता का विश्वास सिर्फ और सिर्फ मोदी जी के साथ है.
 
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में NDA को लगातार तीसरी बार सेवा का मौका देने के लिए देश की जनता को कोटि-कोटि नमन करता हूँ।
लगातार तीसरी जीत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता का विश्वास सिर्फ और सिर्फ मोदी जी के साथ है।
— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) June 4, 2024
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कोटा संसदीय सीट 41,139 से अधिक मतों के अंतर से जीत ली. इसके साथ ही वह 20 वर्षों में निचले सदन के लिए दोबारा निर्वाचित होने वाले पहले पीठासीन अधिकारी बन गए. निचले सदन के लिए पुनः निर्वाचित होने वाले अंतिम लोकसभा अध्यक्ष पी.ए. संगमा थे, जो 1996 से 1998 तक 11वीं लोकसभा के पीठासीन अधिकारी थे. उस समय कांग्रेस के सदस्य रहे संगमा 1998 के लोकसभा चुनाव में मेघालय के तुरा से दोबारा निर्वाचित हुए. आंध्र प्रदेश के अमलापुरम से 1999 में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के सांसद जी.एम.सी. बालयोगी लोकसभा अध्यक्ष चुने गए थे. 2002 में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में बालयोगी की मृत्यु हो गई. बालायोगी के बाद शिवसेना के मनोहर जोशी लोकसभा अध्यक्ष बने. जोशी हालांकि, 2004 का लोकसभा चुनाव मुंबई उत्तर मध्य सीट से कांग्रेस नेता एकनाथ गायकवाड़ से हार गए.
बहरामपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा, मुझे 5 बार लोगों का आशीर्वाद मिला है और मैं यहां से जीता हूं, इस बार लोगों ने सोचा कि हराने की जरूरत है इसलिए उन्होंने हराया. मैं कोई आरोप नहीं लगाना चाहता. युसुफ पठान मुझे हराकर यहां से जीते हैं, मैं आगे के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी नजीतों पर पोस्ट किया है. उन्होंने कहा- देश की जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है. भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है. मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं. मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे. सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है, मैं इसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, अभिनंदन करता हूं.
 
देश की जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है।
भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है।
मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं।
मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 4, 2024
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, यह चुनाव NDA सरकार बनाम जनता बन गया था. आम जनता की इसमें भागीदारी रही और जब जनता खुद खड़ी होती है तो आप जानते हैं कि नतीजे क्या आते हैं, यह परिणाम देशहित में है… मैंने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को आश्वस्त किया था कि राजस्थान में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे, मुझे अपने कार्यकर्ताओं पर विश्वास था..
पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से RJD उम्मीदवार मीसा भारती ने कहा, यह पाटलिपुत्र की जनता, महिलाओं, युवाओं की जीत है. तेजस्वी यादव ने 17 महीनों में जो काम किया उसपर लोगों ने विश्वास दिखाया. INDIA गठबंधन सरकार बनाने जा रही है और हमने क्षेत्र की जनता से जो वादें किए हैं उन्हें हम पूरा करेंगे. यह पूछे जाने पर कि ‘क्या नीतीश कुमार फिर से पल्टी मारेंगे’ उन्होंने कहा, इंतजार कीजिए अभी बहुत कुछ बाकी है… वे(नीतीश कुमार) हमारे चाचा हैं, हम क्यों नहीं उनका स्वागत करेंगे.
 
By accepting cookies, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source

Previous post सही नि‍कला आजतक का Exit Poll, BJP ने अरुणाचल प्रदेश में जीती 46 सीटेें – Aaj Tak
Next post MP Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: कमलनाथ ने मान ली हार, मध्य प्रदेश के रूझानों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ – Jansatta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *