MP Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: कमलनाथ ने मान ली हार, मध्य प्रदेश के रूझानों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ – Jansatta

Spread the love

MP Lok Sabha Chunav/Election Result 2024 (मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव परिणाम 2024) Live Updates: मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के सबसे तेज नतीजे आप यहां देख सकते हैं। राज्य की किस सीट पर कौन आगे चल रहा है, किसे बढ़त मिल रही है और कौन काउंटिंग की दौड़ में पीछे छूट रहा है। पल-पल के सभी बड़े-छोटे अपडेट्स मिलते रहेंगे। मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर चार चरणों में वोटिंग हुई थीं।
Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: Watch Here
लोकसभा चुनाव के दौरान मध्य प्रदेश में शुरू के ही पहले चार फेज में वोटिंग खत्म हो गई थी। पहला फेज 19 अप्रैल, दूसरा फेज 26 अप्रैल, तीसरा फेज 7 मई और चौथा फेज 13 मई को था। इस बार मध्य प्रदेश में कुछ सीटों पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है, जिसमें सबसे अहम कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ की है, जो कि छिंदवाड़ा से चुनावी मैदान में थे।
लोकसभा चुनाव | जनसत्ता.कॉम पर देखिए नतीजे
इसी तरह पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान विदिशा से, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना से चुनावी मैदान में उतरे थे। आज ईवीएम इन सभी की चुनावी नतीजे घोषित करने वाली है।
उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव नतीजे यहां देखें
MP Lok Sabha Chunav/Election Result 2024 (मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव परिणाम 2024) ECI MP Election Results Live Updates: मध्य प्रदेश की हर सीट के लोकसभा चुनाव परिणाम से जुड़े अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
MP Lok Sabha Election Results 2024 Constituency Wise: Check Here
Lok Sabha Chunav Results 2024 LIVE: विदिशा से जीत दर्ज करने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह जनता की जीत है। पीएम मोदी के नेतृत्व में हमें यह जीत मिली है। उन्होंने कहा कि मैं जनता को प्रणाम करता हूं। जनता मेरे लिए भगवान है. उन्होंने मेरे लिए ऐसा प्यार दिखाया जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम विदिशा संसदीय क्षेत्र को आदर्श संसदीय क्षेत्र बनाने का पूरा प्रयास करूंगा। भाजपा मध्य प्रदेश में सभी 29 सीटें जीत रही है और लगातार तीसरी बार NDA 300 पार जा रहा है यह जनता का PM मोदी के प्रति विश्वास दिखाता है।
MP Lok Sabha Chunav Results 2024: मध्य प्रदेश में बीजेपी नेता और विदिशा से प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने 8 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है।

MP Lok Sabha Chunav Results 2024: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 2024 के लोकसभा चुनाव में अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल कर गुना सीट पर जबरदस्त वापसी की है। सिंधिया ने गुना लोकसभा सीट से 5 लाख 29 हजार 193 लाख के अंतर से चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। BJP कैंडिडेट ज्योतिरादित्य सिंधिया को 9,07,491 लाख वोट मिले वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के यादवेन्द्र राव देशराज सिंह को 3,78,298 लाख वोट प्राप्त हुए।

MP Lok Sabha Chunav Results 2024: इंदौर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी 1 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। इस सीट पर नोटा को एक लाख से ज्यादा वोट मिले हैं।
MP Lok Sabha Chunav Results 2024: टीकमगढ़ सीट से बीजेपी नेता डॉक्टर वीरेंद्र कुमार ने 40 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है।
MP Lok Sabha Chunav Results 2024: छिंदवाड़ा में BJP के विवेक बंटी साहू की निर्णायक बढ़त के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने बेटे नकुलनाथ की इस सीट पर छिंदवाड़ा से हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा की जनता ने जो निर्णय दिया है, उसे स्वीकार करते हैं। देश में जो निर्णय आया है, वह अच्छा परिणाम है। I.N.D.I.A. को दूसरों के साथ गठबंधन करके सरकार बनाने का प्रयास करना चाहिए। NDA के 400 पार वाले दावे पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि पहले उनको 230 पार कर लेना चाहिए।
Lok Sabha Chunav Results 2024: खजुराहो लोकसभा सीट पर वीडी शर्मा 203527 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीएसपी के कमलेश 79,603 वोट के साथ उनके पीछे हैं।
MP Lok Sabha Chunav Results 2024: कमलनाथ ने बेटे के पिछड़ने पर कहा है कि जनादेश स्वीकार करते हैं। कांग्रेस ने कहा है कि वे बीजेपी माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अभी काफी काउंटिंग होनी है।
MP Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: रायगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह 44 हजार वोटों से पीछे हो गए हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को एक भी सीट पर बढ़त मिली है।
MP Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: इंदौर सीट पर 96 हजार से ज्यादा वोट केवल नोटा पर पड़े है। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया है और वे बीजेपी में शामिल हो गए थे।
MP Lok Sabha Election Result: रीवा सीट पर कौन आगे?

रीवा – लोकसभा सीट
बीजेप प्रत्याशी – 110346
कांग्रेस प्रत्यासी – 68321
बीजेपी आगे – 42025
MP Lok Sabha Election Result: दिग्विजय सिंह 3,933 सीटों से पीछे चल रहे हैं, उन्हें बीजेपी प्रत्याशी से कड़ी टक्कर मिल रही है।
MP Lok Sabha Election Results: मध्य प्रदेश की गुना सीट से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 65 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वे पिछली बार कड़े मुकाबले में हार गए थे।
MP Lok Sabha Election Result: मध्य प्रदेश में बीजेपी ने बड़ी बढ़त बना ली है। पार्टी के राज्य से अकेले सांसद नकुलनाथ भी अपनी सीट छिंदवाड़ा से पीछे चल रहे हैं।
बीजेपी – 29
कांग्रेस – 00
अन्य – 00
MP Lok Sabha Election Result: मध्य प्रदेश में किस सीट पर कौन आगे

1- मुरैना सीट पर बीजेपी के शिव मंगल सिंह तोमर आगे
2- कांग्रेस के सत्यपाल सिकरवार 4,302 वोटों से पीछे
3- भिंड सीट से संध्या राय आगे 2,253 वोटों से आगे हैं।
4- ग्वालियर में भाजपा के भारत सिंह कुशवाहा 11,000 वोटों से आगे चल रहे हैं।
5- गुना सीट सिंधिया 35,256 वोटों से आगे
MP Lok Sabha Chunav Results 2024: मध्य प्रदेश में बीजेपी को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिल रही है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का दावा है कि कांग्रेस दस सीटों पर बीजेपी को करारी हार देने वाली है।
MP Lok Sabha Chunav Results 2024: मध्य प्रदेश में बीजेपी ने पिछली बार 28 सीटें जीती थी और कांग्रेस को एक सीट मिली थी। इस बार बीजेपी को फिलहाल रुझानों में 23 सीटों पर ही बढ़त मिल रही है। कांग्रेस कुछ सीटों पर बीजेपी को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है।

बीजेपी – 23
कांग्रेस -04
अन्य – 00
MP Lok Sabha Chunav Results 2024: मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंंधिया और दिग्विजय सिंह आगे चल रहे हैं। दिग्विजय पिछली बार साध्वी प्रज्ञा से बुरी तरह हार गए थे।
MP Lok Sabha Chunav Results 2024: मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक सीट का रुझान नजर आ रहा है। यहां बीजेपी 25 पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस दो सीटों पर आगे हो गई है।

बीजेपी – 25
कांग्रेस – 02
अन्य – 00
MP Lok Sabha Chunav Results 2024: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में अपना दबदबा बरकरार रखा है और पार्टी 21 सीटों पर आगे चल रही है, और एक सीट कांग्रेस के हिस्से में फिलहाल जाती दिख रही है।
MP Lok Sabha Chunav Results 2024: मध्य प्रदेश की 11 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है और अभी तक कांग्रेस को यहां एक भी सीट पर बढत नहीं मिली है।

बीजेपी – 11
कांग्रेस – 00
अन्य – 00
MP Lok Sabha Chunav Results 2024: मध्य प्रदेश की 9 सीटों से बीजेपी आगे चल रही है लेकिन अभी तक राज्य की एक भी सीट पर कांग्रेस का रुझान नहीं आया है।
MP Lok Sabha Chunav Results 2024: मध्य प्रदेश की 7 सीटों के रुझान सामने आए गए हैं, जिसमें से सभी सीटों पर बीजेपी को बढ़त मिलती नजर आ रही है और कांग्रेस के खाते में फिलहाल शून्य आता दिख रहा है।
MP Lok Sabha Chunav Results 2024: मध्य प्रदेश से पहला रुझान सामने आया है, यहां की 29 में से 3 सीटों पर बीजेपी को बढ़त मिलती नजर आ रही है।
MP Lok Sabha Chunav Results 2024: काउंटिंग के पहले सभी मतदान केंद्रों पर स्ट्रॉन्ग रूम खुल गए हैं और कुछ ही मिनटों में रुझान आने लगेंगे।
Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Results 2024: पूर्व सीएम कमलनाथ कांग्रेस प्रदेश कमेटी के कॉन्फ्रेंस हॉल में सुबह 10:30 बजे पहुंचेंगे और वहीं पर चुनाव नतीजे देंखेंगे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव, सांसद विवेक तन्खा, सांसद आशोक सिंह भी काउंटिंग पर नजर रखेंगे। प्रदेश संगठन के इलेक्शन सेंट्रल वॉर रूम द्वारा 3 हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं, जिससे कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय से सीधे कॉनटैक्ट में रहेंगे।
Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Results 2024: काउंटिंग की प्रक्रिया के तहत मध्य प्रदेश की इंदौर सीट पर स्ट्रान्ग रूम खोला गया है। मतगणना को देखते हुए पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, जिससे कोई भी उपद्रव न कर सके।
MP Lok Sabha Elections Results 2024: मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा, राजगढ़, रतलाम-झाबुआ, मंडला, मुरैना, ग्वालियर और खरगौन लोकसभा सीट पर बीजेपी को कांग्रेस से टक्कर मिल सकती है।

Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Results 2024: मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर वोटों की काउंटिंग के लिए तैयारियां शुरू हो गई है और थोड़ी ही देेर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे और नतीजों की तस्वीर साफ होने लगेगी।
MP Lok Sabha Chunav Results 2024: PM Narendra Modi ने एनडीए के लिए 400 पार सीटें जीतने का दावा किया था, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एग्जिट पोल्स को मोदी मीडिया पोल्स का दावा बताते हुए कहा है कि सिद्धू मूसेवाला के 295 गाने की तरह ही इंडिया गठबंधन की भी 295 सीटें आ रही हैं।

source

Previous post Lok Sabha Chunav Results 2024 Live: यूपी, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र में भाजपा को बड़ा नुकसान, NDA को पूर्ण बहुमत, जानिए लाइव अपडेट्स – Zee Business हिंदी
Next post Lok Sabha Chunav Result 2024: कौन होंगे अगले पीएम, क्या नीतीश कुमार करेंगे कोई बड़ी डील? – News18 हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *