Lok Sabha Election 2024: BJP के खिलाफ इन दलों से उम्मीद कर रही सपा, प्रभाव नहीं डाल पाए पुराने फैसले – ABP न्यूज़

Spread the love

By: पीटीआई- भाषा | Updated at : 18 Mar 2024 05:51 AM (IST)

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ( Image Source : PTI )
Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में पिछले तीन विभिन्न चुनावों में अलग-अलग दलों से गठबंधन कर मैदान में उतरने वाली समाजवादी पार्टी एक बार फिर कांग्रेस से गठबंधन कर अपनी चुनावी वैतरणी पार लगाने की उम्मीद कर रही है. समाजवादी पार्टी ने इंडिया गठबंधन के तहत उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ तालमेल किया है. इसके तहत सपा उत्तर प्रदेश की 80 में से 62 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस 17 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी. 
सपा ने भदोही की सीट इंडिया गठबंधन के तहत तृणमूल कांग्रेस को दी है. सपा ने वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के साथ गठबंधन करके लड़ा था. इसके अलावा उसने साल 2019 का लोकसभा चुनाव बसपा और रालोद के साथ और 2022 का विधानसभा चुनाव रालोद, सुभासपा, अपना दल कमेरावादी तथा कुछ अन्य दलों के साथ गठबंधन करके लड़ा था.
सपा ने वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव बसपा और रालोद से गठबंधन करके लड़ा था. इस गठजोड़ ने प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में कुछ सीटों पर भाजपा को टक्कर दी थी, लेकिन वह कोई बड़ा प्रभाव डालने में विफल रहा था. बसपा को 10 और सपा को पांच सीटों पर कामयाबी मिली थी जबकि रालोद का खाता नहीं खुल सका था. बसपा ने इस बार अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है. ऐसे में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के रथ को रोकना सपा और कांग्रेस के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा. 
इंडिया गठबंधन की चुनौती
इस बार मुकाबला और भी ज्यादा दिलचस्प हो सकता है क्योंकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में प्रभावशाली माना जाने वाला राष्ट्रीय लोकदल और पूर्वांचल में असरदार कही जाने वाली सुभासपा समेत कई पार्टियां इस बार राजग के हिस्से के रूप में सपा-कांग्रेस गठबंधन के लिए चुनौती पेश करेंगी. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से 73 पर जीत हासिल की थी. 

हालांकि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को नुकसान हुआ था और उसे 62 सीटें मिली थीं जबकि उसके सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) को दो सीटों पर कामयाबी हासिल हुई थी. सपा-बसपा गठबंधन ने 15 और कांग्रेस ने एक सीट जीती थी. पश्चिमी क्षेत्र: उत्तर प्रदेश में 2019 के लोकसभा चुनाव पर क्षेत्रवार नजर डालें तो भाजपा को सबसे ज्यादा 23 सीटें राज्य के पश्चिमी हिस्से से मिली थीं.
UP News: ‘राम द्रोहियों के बीच में राम भक्त…’, उद्धव ठाकरे की तस्वीर शेयर कर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

इन सीटों पर जीती बीएसपी
बसपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा और नगीना (एससी) सीटें जीती थीं जबकि सपा संभल, मुरादाबाद, मैनपुरी और रामपुर में विजयी हुई. मध्य क्षेत्र: राज्य के मध्य क्षेत्र में अमेठी और रायबरेली प्रमुख संसदीय क्षेत्र हैं. दोनों लंबे समय से कांग्रेस के गढ़ माने जाते रहे हैं. साल 2019 में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी रायबरेली सीट बरकरार रखी थी लेकिन उनके बेटे राहुल गांधी अमेठी सीट केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से हार गए थे.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से जीते थे. बसपा ने मध्य क्षेत्र से अंबेडकर नगर के रूप में केवल एक सीट जीती थी. भाजपा ने इस क्षेत्र से 13 सीटें जीती थीं, जिसमें प्रतिष्ठित फैजाबाद लोकसभा सीट भी शामिल है. पूर्वी क्षेत्र: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी राज्य के पूर्वी हिस्से की 30 सीटों में शामिल है. 
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में इस क्षेत्र से बसपा ने पांच सीटें जीतीं थीं जबकि सपा ने आजमगढ़ के रूप में एक सीट और भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने दो सीटें जीती थीं. बुन्देलखण्ड क्षेत्र: साल 2019 में बुन्देलखण्ड क्षेत्र में भाजपा की जीत हुई थी. उसे झांसी, बांदा, हमीरपुर और जालौन-एससी की सभी चार लोकसभा सीटों पर कामयाबी मिली थी.
Badaun Double Murder: बदायूं डबल मर्डर मामले में चश्मदीद ने बताया ‘सच’, किया बड़ा दावा
Badaun Double Murder News: बदायूं डबल मर्डर मामले में DM और IG ने की शांति बनाए रखने की अपील, हत्या की वजह अभी नहीं पता, जांच जारी
Budaun Double Murder: यूपी के बदायूं में दो बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, आरोपी जावेद एनकाउंटर में ढेर
Maulana Tauqeer Raza: मौलाना तौकीर रजा को मिली बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
Atala Violence Case: अटाला हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद पंप को जमानत, 21 महीने बाद जेल से आएगा बाहर
Lok Sabha Election: TMC की मांग- सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हों लोकसभा चुनाव, अधीर रंजन बोले- संदेशखाली की जांच जरूरी
मुमताज पटेल के ‘हाथ’ नहीं आया भरूच, अब इस सीट से लड़ना चाहती हैं चुनाव
Bollywood Kissa: सैफ अली खान नहीं आमिर खान होते ‘ओमकारा’ के लंगड़ा त्यागी, फिर क्यों एक्टर के हाथ से निकला ये खूंखार किरदार ?
बिना विराट यूं धक्के खा सकता है भारत, जानें क्यों T20 वर्ल्ड कप में टीम की ‘जरूरत’ हैं किंग कोहली
Delhi Liquor Policy Case: ईडी के समन के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे अरविंद केजरीवाल

source

Previous post Lok Sabha Election 2024 HIGHLIGHTS: NDA to sweep Hindi heartland, says News18 poll – CNBCTV18
Next post Lok Sabha Election: वामदलों के अंतिम किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हमला, क्या केरल में भी होगा करिश्मा? – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *