Uttar Pradesh Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: यूपी में कांटे की टक्कर, इंडिया गठबंधन 45 सीटों पर आगे – Jansatta

Spread the love

UP Lok Sabha Chunav/Election Result 2024 (उत्तर प्रदेश  लोकसभा चुनाव परिणाम 2024) Live Updates: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में डाले गए वोटों की गिनती जारी है। राज्य में सपा के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने दमदार प्रदर्शन किया है। समाजवादी पार्टी 38 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस पार्टी ने 7 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। यूपी में बीजेपी इस समय 32 लोकसभा सीटों पर आगे है। राज्य में मायावती की पार्टी बीएसपी एक भी सीट पर आगे नहीं चल रही है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी जिन लोकसभा सीटों पर पीछे चल रही है, उनमें कैराना, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, मेरठ, अलीगढ़, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, खीरी, धौरहरा, मोहनलालगंज, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, जालौन, कौशांबी, फैजाबाद, अंबेडकर नगर, बस्ती, लालगंज, घोसी, बलिया, जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर और रॉबर्ट्सगंज शामिल है।
UP Lok Sabha Election Results Seat Wise LIVE: Check Constituency Wise Here
विधानसभा चुनाव में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद उनकी पार्टी का लोकसभा चुनाव में भी प्रदर्शन बेहद खराब रहा।
Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: Check Seat Wise Here | UP Election Results Live in English
UP Lok Sabha Chunav/Election Result 2024 (उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव परिणाम 2024) ECI UP Election Results Live Updates: उत्तर प्रदेश की हर सीट के लोकसभा चुनाव परिणाम से जुड़े अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जनसत्ता के साथ
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: बीजेपी 543 सदस्यों वाली लोकसभा में बहुमत के लिए आवश्यक 272 के जादुई आंकड़े से वह पीछे है। हालांकि राजग का आंकड़ा 300 के करीब पहुंचता दिख रहा है। वहीं दूसरी ओर ‘इंडिया’ गठबंधन करीब 227 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 12 सीटों पर जीत चुकी है और 87 सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे हैं।
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: अब तक के रूझान और नतीजे इस बात की भी तस्दीक कर रहे हैं कि किसी एक दल को बहुमत देने के पिछले एक दशक के जनादेश में बदलाव आया है और एक बार फिर देश की राजनीति में गठबंधन युग की वापसी हो रही है।
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव के अब तक आए नतीजों के मुताबिक भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की ओर अग्रसर है लेकिन बहुमत से वह दूर नजर आ रही है। लिहाजा, सरकार बनाने के लिए उसे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अपने सहयोगियों पर निर्भर रहना पड़ेगा जबकि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ एक मजबूत ताकत के रूप में उभरती दिख रही है।
UP Lok Sabha Chunav Result LIVE: स्मृति ईरानी ने कहा – “मुझे लगता है कि आज जनता का आभार व्यक्त करने का दिन है, जो जीते उन्हें बधाई देने का दिन है। संगठन का स्वभाव विश्लेषण करने का है और संगठन विश्लेषण करेगा। एक जनप्रतिनिधि के नाते यह मेरा सौभाग्य रहा कि मैंने हर गांव में जाकर काम किया। हार या जीत के बावजूद मैं लोगों से जुड़ी और यह मेरे जीवन का बहुत बड़ा सौभाग्य है।”
UP Lok Sabha Chunav Result LIVE: एटा लोकसभा सीट पर बीजेपी 28242 वोटों से पीछे चल रही है। यहां सपा के देवेश शाक्य आगे चल रहे हैं।
UP Lok Sabha Chunav Result LIVE: उत्‍तर प्रदेश के कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के करण भूषण सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के भगतराम से 1,48,843 मतों के अंतर से चुनाव जीत गये
UP Lok Sabha Chunav Result LIVE: यूपी की सलेमपुर लोकसभा सीट पर कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। Salempur Lok Sabha में बीजेपी के। RAVINDAR KUSHAWAHA 89 वोटों से आगे चल रहे हैं।
Lok Sabha Chunav Result LIVE: यूपी की सीतापुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज कर ली है। यहां राकेश राठौर ने बीजेपी के राजेश वर्मा को हराया। RAKESH RATHOR 89641 वोटों से जीते।
Lok Sabha Chunav Result LIVE: कानपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के रमेश अवस्थी जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के आलोक मिश्रा को हराया।
Lok Sabha Chunav Result LIVE: यूपी की। फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी के मुकेश राजपूत 5543 वोटों से आगे चल रहे हैं।
UP Lok Sabha Chunav Result LIVE: बस्ती से बीजेपी प्रत्याशी हरीश द्विवेदी चुनाव हार गए हैं। यहां सपा के। RAM PRASAD CHAUDHARY को 494643 मिल चुके हैं। वह 88650 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी के। HARISH DWIVEDI को 405993 वोट प्राप्त हुए।
UP Lok Sabha Chunav Result LIVE: कानपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के रमेश अवस्थी 22,663 वोटों से जीत आगे चल रहे हैं। उनका मुकाबला आलोक मिश्रा से है।
UP Lok Sabha Chunav Result LIVE: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया कहा कि उत्तर प्रदेश के महाराजगंज, बांसगांव, मेरठ, मुज़फ़्फ़रनगर सीटों पर ज़िला अधिकारियों को फ़ोन करके सीटें जिताने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी याद रखें कि सरकार बदल रही है और लोकतंत्र के साथ यह खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा
UP Lok Sabha Chunav Result LIVE: उत्तर प्रदेश में भाजपा 33 सीट पर आगे है, जबकि उसके सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल और अपना दल (सोनेलाल) एक-एक सीट पर आगे हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के चंद्रशेखर नगीना (एससी) सीट से अपने निकटतम भाजपा प्रतिद्वंद्वी से 1.09 लाख से अधिक मतों से आगे हैं। 
Lok Sabha  Chunav Result LIVE: उत्तर प्रदेश में अपनी सबसे बुरी चुनावी हार का सामना कर रही मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर पीछे है। निर्वाचन आयोग के अनुसार वर्तमान में बसपा को देश में लगभग 1.92 प्रतिशत वोट मिले हैं और उत्तर प्रदेश में 9.16 प्रतिशत वोट मिले हैं।
Uttar Pradesh Lok Sabha Elections Result LIVE: उत्तर प्रदेश में बीजेपी 35 सीटों पर आगे चल रही है। सपा 34 पर आगे है। कांग्रेस ने सात सीट पर बढ़त बनाई हुई है।
Uttar Pradesh Lok Sabha Elections Result LIVE: अलीगढ़ में बीजेपी आगे चल रही है। यहां बीजेपी के सतीश गौतम को। 4,08,892 वोट मिल चुके हैं। वह सपा के बृजेंद्र सिंह से 4105 वोटों से आगे हैं।
Uttar Pradesh Lok Sabha Elections Result LIVE: वेस्ट यूपी की नगीना लोकसभा सीट भीम आर्मी के चंद्रशेखर जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के ओम कुमार को 1,37,182 वोटों से हराया।
Uttar Pradesh Lok Sabha Elections Result LIVE: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बीजेपी के लल्लू सिंह पीछे चल रहे हैं। सपा के अवधेश उनपर 23247 की बढ़त बनाए हुए हैं।
Uttar Pradesh Lok Sabha Elections Result LIVE: बीजेपी के अरुण गोविल मेरठ लोकसभा सीट से आगे चल रहे हैं। उन्हें 4,86,567 वोट मिल चुके हैं। वह 14,842 वोटों से आगे चल रहे हैं। सपा की सुनीता वर्मा को 4,71,725 वोट मिल चुके हैं।
Lok Sabha Elections Result LIVE: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफा मांगा है। उन्होंने एक्स पर लिखा अपने आप को अभूतपूर्व होने का दिखावा करते थे। अब साबित हो गया है कि निवर्तमान प्रधानमंत्री भूतपूर्व होने वाले हैं। नैतिक ज़िम्मेदारी लें और इस्तीफ़ा दें। यही इस चुनाव का संदेश है।
उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने इस सीट पर बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह को भारी वोटों से शिकस्त दी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम 7 बजे दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय जाएंगे। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। नतीजों में इस बार एनडीए 300 सीटों से भी कम पर सिमटती दिखाई दे रही है।
Uttar Pradesh Lok Sabha Elections Result: आम आदमी पार्टी ने एग्जिट पोल्स करने वालों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा – एग्जिट पोल करने वाली सर्वे एजेंसियों को देश की जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए…उनके एग्जिट पोल ने शेयर मार्केट में बहुत बड़ा बदलाव किया…एग्जिट पोल ने प्रशासन, जनता और चुनाव आयोग को भी धोखा दिया। मैं पिछले 3 दिनों से कह रहा हूँ कि एग्जिट पोल वास्तविकता से कोसों दूर हैं…नतीजों के अंत तक संख्याएँ भारत गठबंधन के पक्ष में होंगी। मेरी जानकारी के अनुसार, भारत गठबंधन 255 सीटों के करीब है, लेकिन मतगणना के अंत तक परिणाम भारत गठबंधन के पक्ष में होंगे…
Uttar Pradesh Lok Sabha Elections Result: उत्तर प्रदेश से लेटेस्ट अपेडेट
मैनपुरी में डिम्पल यादव 1.58 लाख वोट से आगेमिर्ज़ापुर में अनुप्रिया पटेल 3876 मतों से आगेखीरी लोकसभा में अजय मिश्र 18 हजार वोट से पीछे.
प्रतापगढ़ से शिवपाल पटेल 24 हजार वोट से आगेबांदा में कृष्णा पटेल 13 हजार वोटों से आगेरायबरेली में राहुल गांधी 2.5 लाख वोटों से आगेलखनऊ में राजनाथ सिंह 40 हजार वोट से आगेमोहनलालगंज में कौशल किशोर 73 हजार वोट से पीछेअमेठी से किशोरी लाल 79 हजार वोटों से आगेबदायूं से दुर्विजय शाक्य 20 हजार वोटों से आगेरामपुर में मोहिबुल्लाह नदवी 1.22 लाख वोट से आगे
सुल्तानपुर से मेनका गांधी 23 हजार वोट से पीछेउन्नाव से साक्षी महाराज 14 हजार वोटों से आगे
Uttar Pradesh Lok Sabha Elections Result: लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे प्रभावशाली यादव परिवार के पांच सदस्यों में से अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव सहित चार उम्मीदवार अब तक के रूझानों में बड़े अंतर से बढ़त बनाये हुए हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार कन्नौज में अखिलेश यादव भाजपा के सुब्रत पाठक से 61,351 मतों से आगे हैं, जबकि मैनपुरी में डिंपल यादव भाजपा के जयवीर सिंह से 68,261 मतों से आगे हैं। आजमगढ़ में सपा के धर्मेंद्र यादव भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ से 45,069 मतों से आगे हैं और फिरोजाबाद में पार्टी नेता राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव भाजपा के विश्वदीप सिंह से 56,986 मतों से आगे हैं। हालांकि, बदायूं में सपा नेता शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य से 16,751 मतों से पीछे हैं। पार्टी ने पहले इस सीट पर शिवपाल को टिकट दिया था, लेकिन बाद में उनके बेटे आदित्य को टिकट दे दिया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह समेत भाजपा नेताओं ने चुनाव प्रचार के दौरान अखिलेश यादव पर अपने परिवार के सदस्यों को टिकट देने का आरोप लगाया था।
Lok Sabha Chunav Result LIVE: प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि किशोरी भैया, मुझे कभी कोई शक नहीं था, मुझे शुरू से यक़ीन था कि आप जीतोगे। आपको और अमेठी के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई !
Lok Sabha Chunav Result LIVE: यूपी की बागपत लोकसभा सीट पर रालोद आगे चल रही है। रालोद के डॉ. राजकुमार सांगवान  1,02,058 वोटों से आगे चल रहे हैं। राजकुमार सांगवान का सपा के अमरपाल शर्मा से मुकाबला था।
Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Result LIVE:  उत्तर प्रदेश की फूलपुर लोकसभा सीट के लिए हुए मतदान की गणना के नौवें दौर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी प्रवीण पटेल समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य से 1,559 मतों से आगे हैं। सूचना विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक मतगणना के नौवें दौर में फूलपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल को 1,34,823 मत मिले, जबकि सपा प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य को 1,33,264 मत प्राप्त हुए। हालांकि, इलाहाबाद सीट पर मतगणना के नौवें दौर में कांग्रेस प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी से 17,865 मतों से आगे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी को 1,62,126 मत मिले, वहीं भाजपा प्रत्याशी को 1,44,261 मत हासिल हुए।
Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Result LIVE:  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से वर्ष 2019 में अपनी मां सोनिया गांधी के जीत के अंतर से अधिक मतों की बढ़त ले ली है। रायबरेली सीट से पहली बार चुनाव लड़ रहे राहुल गांधी ने अपराह्न एक बजकर 27 मिनट तक अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिनेश प्रताप सिंह पर 2,22,219 मतों की बढ़त ले ली है जो कि वर्ष 2019 में उनकी मां सोनिया गांधी के जीत के अंतर से ज्यादा है। सोनिया ने पिछले लोकसभा चुनाव में रायबरेली सीट पर 1,67,178 मतों से जीत हासिल की थी। 
UP Lok Sabha Chunav Election Result 2024 Today LIVE UPDATES: लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर अनुमान लगाने वाले ज्यादातर एग्जिट पोल्स में उत्तर प्रदेश में बीजेपी का डंका बजने का दावा किया गया है। बीजेपी भी लगातार दावा कर रही है कि एनडीए यूपी में 70 सीटें को विजयी होगा।

source

Previous post Varanasi Lok Sabha Election Result 2024: वाराणसी में प‍िछली बार से एक-त‍िहाई कम अंतर से जीते नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के अजय राय को म‍िले 4.60 लाख वोट – Jansatta
Next post लोकसभा चुनाव 2024 पर‍िणाम: बीजेपी की लगातार जीत पर क्‍या कहता है लोकनीत‍ि-सीएसडीएस सर्वे, जान‍िए – Jansatta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *