चार जून को होगा स्पष्ट…, कौन 'शक्ति' का विनाश करने वाला और किसे प्राप्त होगा आशीर्वाद, पीएम का राहुल पर वा.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

आगामी लोकसभा चुनाव में शक्ति के विरुद्ध लड़ाई के राहुल गांधी के बयान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीखा प्रहार किया है। उन्होंने शक्ति में आम लोगों की गहरी आस्था जताते हुए राहुल के बयान को चुनावी मुद्दा बनाने का भी साफ संकेत दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके लिए हर मां-बेटी शक्ति का स्वरूप है और इस शक्ति की रक्षा के लिए वह जान लगा देंगे।
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव में शक्ति के विरुद्ध लड़ाई के राहुल गांधी के बयान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीखा प्रहार किया है। उन्होंने शक्ति में आम लोगों की गहरी आस्था जताते हुए राहुल के बयान को चुनावी मुद्दा बनाने का भी साफ संकेत दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके लिए हर मां-बेटी शक्ति का स्वरूप है और इस शक्ति की रक्षा के लिए वह जान लगा देंगे।

prime article banner

लोकसभा चुनाव को शक्ति के विनाशक और शक्ति के उपासक के बीच बताते हुए उन्होंने कहा कि चार जून को स्पष्ट हो जाएगा कि कौन ‘शक्ति’ का विनाश करने वाला है और किसे ‘शक्ति’ का आशीर्वाद प्राप्त है। रविवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा था, ‘हिंदू धर्म में एक शब्द शक्ति होता है। हम शक्ति के विरुद्ध लड़ रहे हैं।’ इसके बाद उन्होंने राजा के आत्मा को ईवीएम, सीबीआई, आयकर विभाग और ईडी में होने की बात कही थी।

तेलंगाना में राहुल के बयान पर मोदी ने दिया जवाब

तेलंगाना में सोमवार को जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘रविवार को शिवाजी पार्क में आइएनडीआईए ने अपना घोषणा पत्र शक्ति को खत्म करने के लिए जारी किया है। मैं इस चुनौती को स्वीकार करता हूं और मैं शक्ति स्वरूपा माताओं-बहनों की रक्षा के लिए जान की बाजी लगा दूंगा, जीवन खपा दूंगा।’

पीएम ने खुद को भारत माता का पुजारी बताया

खुद को भारत माता का पुजारी बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शक्ति की उपासना करने वाले देश में कोई व्यक्ति शक्ति के विनाश की बात कैसे कर सकता है। देश ने तो चंद्रमा पर चंद्रयान उतरने के स्थान का नाम भी शिव-शक्ति रखा है। शक्ति के विनाश को आइएनडीआईए का घोषणा पत्र करार देते हुए उन्होंने साफ कर दिया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा इसे प्रमुख मुद्दा बना सकती है।

भाजपा का राहुल गांधी पर हमला

प्रधानमंत्री के साथ-साथ भाजपा के तमाम नेता, कार्यकर्ता और समर्थक इंटरनेट मीडिया पर राहुल गांधी पर हमला बोल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पहले से ही राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से दूर रहने और राम चरितमानस एवं तुलसीदास के विरुद्ध विपक्षी नेताओं के बयान को लेकर कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी गठबंधन पर हमलावर रहे हैं। राहुल गांधी के बयान के अलावा भाजपा ने तमिलनाडु सरकार में मंत्री और मुख्यमंत्री के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म की समाप्ति संबंधी बयान के विरुद्ध मोर्चा खोल रखा है और तमिलनाडु के बाहर भी अन्य राज्यों में पार्टी इस मुद्दे पर विपक्ष पर हमला करती रही है।

दक्षिण भारत में भी हिंदुत्व और सनातन के सहारे भाजपा

तेलंगाना की धरती से राहुल गांधी पर हमला कर प्रधानमंत्री ने यह भी संकेत दे दिया है कि दक्षिण भारत में भी हिंदुत्व और सनातन के मुद्दे के सहारे भाजपा पैर जमाने की कोशिश करेगी। कर्नाटक के शिमोगा में आयोजित रैली में भी प्रधानमंत्री ने अपना भाषण राहुल गांधी की ‘शक्ति’ पर दिए गए बयान पर केंद्रित रखा। उन्होंने कहा कि शक्ति का विनाश करने की घोषणा उस शिवाजी पार्क में की गई जहां हर बच्चा ‘जय भवानी, जय शिवाजी’ के मंत्र के साथ बड़ा होता है। छत्रपति शिवाजी महाराज भी शक्ति के उपासक थे।

सरकार ने हमेशा नारी शक्ति को प्राथमिकता दी

बाल ठाकरे के पुत्र एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, ‘और उस समय मंच पर कौन था? बाल ठाकरे के आत्मा का क्या हो रहा होगा।’ उल्लेखनीय है कि राहुल के भाषण के वक्त उद्धव मंच पर उपस्थित थे। देश की हर महिला को शक्ति का स्वरूप बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा नारी शक्ति को प्राथमिकता दी है। राजनीतिक विशेषज्ञ कहते हैं कि नारी शक्ति साइलेंट वोटर है, लेकिन उनके लिए नारी शक्ति वोटर नहीं, बल्कि मां शक्ति स्वरूपा है।
उन्होंने कहा कि मां शक्ति स्वरूपा का एक नाम भारत माता भी है और आईएनडीआईए के लोग भारत माता की बढ़ती शक्ति से नफरत करते हैं। शक्ति पर हमले का मतलब है महिला उन्मुख कार्यक्रमों एवं भारत माता पर हमला। शक्ति बढ़ने से आतंकवाद एवं अत्याचार खत्म होता है और अब आइएनडीआइए व कांग्रेस ने इसे चुनौती दी है। प्रत्येक महिला, बेटी और बहन कांग्रेस को उचित जवाब देगी, तब वे समझेंगे कि शक्ति को चुनौती देने का मतलब क्या होता है।
ये भी पढ़ें: भारत-अमेरिका की सेनाओं के बीच युद्धाभ्यास ‘टाइगर ट्रायम्फ’ शुरू, खास अभियानों की समझ बढ़ाना है मकसद

source

Previous post PM Modi Bhutan Visit: चुनाव के बीच भूटान की यात्रा क्यों कर रहे पीएम मोदी, इसमें किन बड़े मुद्दों पर होगी बात? – अमर उजाला
Next post झारखंड में PM का पूर्व CM सोरेन पर तंज: धनबाद की सभा में कहा- नारा इतना जोर से लगाओ कि आवाज जेल तक जाए – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *