Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड में कांग्रेस की अग्निपरीक्षा, सामने हैं ये चुनौतियां; कैसे इनसे निपटेगी प.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Lok Sabha Election 2024 उत्तराखंड में चुनावी बिगुल बज चुका है। राज्य गठन के बाद इस साल लोकसभा का पांचवां चुनाव प्रदेश में हो रहा है। पिछले दो लोकसभा चुनाव में गिरता वोट शेयर कांग्रेस की चिंता बढ़ाने वाला है। वहीं पार्टी के अंदर असमंजस और अंतर्कलह किसी चुनौती से कम नहीं है। इन सबके बीच यह चुनाव कांग्रेस के सामने अग्निपरीक्षा जैसा है।
रविंद्र बड़थ्वाल, देहरादून। उत्तराखंड में पिछले दो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का मत प्रतिशत तेजी से गिरा है। हालांकि फिर भी यह 31 प्रतिशत से अधिक रहा है। मत प्राप्ति की दौड़ में लगातार पिछड़ने के बाद भी जनाधार बढ़ाने के लिए कांग्रेस के प्रदेश से लेकर केंद्रीय नेतृत्व के स्तर पर न सतर्कता दिखाई पड़ रही और न ही इच्छाशक्ति।

prime article banner

पहले प्रत्याशियों के चयन और अब चुनाव प्रचार पर असमंजस और आंतरिक गुटबाजी की छाया साफ दिखाई दे रही है।

स्टार प्रचारकों की स्थिति साफ नहीं

नामांकन वापसी के बाद प्रदेश की पांचों लोकसभा सीट पर चुनावी रण उफान ले रहा है, लेकिन पार्टी क्षत्रप एकजुटता प्रदर्शित नहीं कर पा रहे हैं। हाईकमान भी अब तक उत्तराखंड के लिए चुनाव अभियान और समन्वय समेत कई महत्वपूर्ण समितियों का गठन नहीं कर सका है। स्टार प्रचारकों की स्थिति भी साफ नहीं है। प्रचार युद्ध प्रत्याशियों के भरोसे सिमटा हुआ है। ऐसे में जनाधार के मोर्चे पर यह चुनाव पार्टी के लिए अग्नि परीक्षा साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: फरीदकोट सीट पर ‘सुरों’ की जंग! बीजेपी से सूफी गायक हंसराज हंस और ‘आप’ से करमजीत अनमोल मैदान में, जानें इनके बारे में

क्या कांग्रेस छू पाएंगी 2009 का आंकड़ा?

पृथक उत्तराखंड बनने के बाद यह लोकसभा का पांचवां चुनाव है, जिसमें कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला है। पिछले दो लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत पर नजर डालें तो यह स्पष्ट हो जाता है कि मतदाताओं में पार्टी का ग्राफ तेजी से गिर रहा है।
यह हाल उस पार्टी का है, जिसने वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी पांच सीट पर जीत का परचम लहराया था। तब पार्टी को 43.13 प्रतिशत मत मिले थे, जो अब तक का सर्वाधिक है। पार्टी इस आंकड़े को दोबारा न तो छू पाई और न ही इसके समीप ही पहुंच सकी।

2014 और 2019 में घटा वोट शेयर

2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 34.40 प्रतिशत मत मिले थे। उसके बाद मुश्किलें बढ़ती गई। 2019 में मत प्रतिशत गिरकर 31.73 प्रतिशत हो गया। इसे रोकने और जीत दर्ज करने की चुनौती और बढ़ चुकी है। इससे निपटने की रणनीति धरातल पर आकार लेती दिखाई नहीं दी है। निर्णय लेने में विलंब और ऊहापोह से उबरने के प्रयास भी मूर्त रूप नहीं ले पाए हैं।

प्रभारी सैलजा अब तक नहीं आईं

चुनाव की घोषणा के बाद से अबतक कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने उत्तराखंड का रुख नहीं किया है। क्षत्रपों के बीच खींचतान रोकने और उन्हें मनाकर मजबूत प्रत्याशी तय करने की पहली मोर्चाबंदी पर असमंजस हावी रहने का ही परिणाम रहा कि कद्दावर नेताओं ने प्रत्याशी बनने से ही कन्नी काट ली है। उन्हें मनाने और डैमेज कंट्रोल के प्रयास भी नहीं हुए।

महत्वपूर्ण समितियों की नहीं हुई घोषणा

पहले चरण के मतदान में कम दिन बचे हैं। फिर भी बड़े नेता बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। उन्हें एकजुट कर प्रचार में सहयोग लेने को लेकर अबतक अनिश्चितता है। चुनाव अभियान समिति, चुनाव प्रचार समिति, चुनाव समन्वय समिति जैसी महत्वपूर्ण समितियों की घोषणा के लिए पार्टी हाईकमान पर टकटकी लगी हुई है।
इस मामले में भाजपा बढ़त ले चुकी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के चुनाव कार्यक्रम तय हो चुके हैं। कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची तक घोषित नहीं की। राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत पार्टी के बड़े केंद्रीय नेताओं के कार्यक्रम तय होने की प्रतीक्षा की जा रही है।

                   लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को मिले मत

वर्ष
कांग्रेस  (प्रतिशत में)
2004 38.31
2009 43.13
2014 34.40
2019 31.73

यह भी पढ़ें: जानें मध्य प्रदेश की इन आठ सीटों का हाल, किसके सामने कौन है चुनौती; कहीं मतभेद तो कहीं एंटी इनकंबैंसी

source

Previous post Hindi News Today: बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार की फ्लोर टेस्ट आज, PM मोदी एक लाख लोगों को बांटेगे नियुक्ति.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Next post Lok Sabha Elections 2024: PM पर भड़के राहुल गांधी! बोले- असम से महाराष्ट्र तक भ्रष्टाचार की फ्रेंचाइजी – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *