Lok Sabha Election 2024: गुरु जीते, शिष्या को मिली थी हार, दिलचस्प है इस सीट का इतिहास, पूर्व राष्ट्रपति से .. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Lok Sabha Election 2024 पंजाब की होशियारपुर लोकसभा सीट का राजनीतिक इतिहास काफी दिलचस्प रहा है। इस सीट से पूर्व राष्ट्रपति पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेता भाग्य आजमा चुके हैं। राजनीति की फेमस गुरु-शिष्या की जोड़ी भी यहां से चुनाव लड़ चुकी है। इनमें से एक को हार का सामना करना पड़ा था जबकि एक को मिली थी जीत। पढ़ें सीट पर खास रिपोर्ट।
हजारी लाल, होशियारपुर। लोकसभा सीट होशियारपुर से राजनीति के कई सूरमा अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। होशियारपुर ने कई नेताओं की जीत को यादगार बनाया है। यहां के मतदाताओं ने कई उलटफेर किए हैं। इस सीट से चुनावी अखाड़े में दहाड़ चुके चेहरों में पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व मुख्यमंत्री का नाम भी शुमार है।

loksabha election banner

बसपा के संस्थापक कांशीराम और उनकी राजनीतिक शिष्या मायावती भी यहां से चुनावी मैदान में जोर आजमाइश कर चुकी हैं। मायावती को हार का सामना करना पड़ा था और कांशीराम ने जीत हासिल की थी। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दरबारा सिंह ने होशियारपुर से दो बार अपनी किस्मत अजमाई। एक बार विजय का परचम लहराया।

दरबारा सिंह ने लड़ा था चुनाव

साल 1971 में दरबारा सिंह ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। उस दौरान उन्होंने शिअद उम्मीदवार करतार सिंह को 1,00,835 मतों से पराजित किया था। 1977 में दरबारा सिंह समाजवादी नेता चौधरी बलवीर सिंह से 1,14,617 मतों से हार गए थे।
चुनाव से जुड़ी और हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए यहां क्लिक करें
दरबार सिंह 6 जून 1980 से 6 अक्टूबर 1983 तक पंजाब के मुख्यमंत्री भी रहे थे। यहां से पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ने वर्ष 1980 में लोकसभा का चुनाव लड़ा था। उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता चौधरी बलवीर सिंह को 1,41,181 मतों से पराजित कर दिया था।
ये भी पढ़ें- Chunavi किस्सा: कांग्रेस के जिस प्रत्याशी ने लगाई जीत की हैट्रिक, उसी के गढ़ में भाजपा के ‘प्रेम’ ने लहराया था परचम

मायावती को मिली थी हार

ज्ञानी जैल सिंह वर्ष 1982 से 1987 तक राष्ट्रपति रहे थे। होशियारपुर लोकसभा सीट से मायावती ने 1992 में चुनाव लड़ा था। कांग्रेस के कमल चौधरी ने मायावती को 25,004 मतों से पटखनी दे दी थी। 1996 में मायावती के गुरु कांशीराम ने कमल चौधरी को 10,944 मतों से पराजित किया था।
ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: तिरुचिरापल्ली के प्रत्याशी का अनोखा चुनावी अभियान, सब्जी बेचकर कर रहे प्रचार, मिल चुका है पद्मश्री सम्मान

source

Previous post ‘Ghus Kar Maarenge’: Eye on Lok Sabha polls, Modi treads grey zone on charge of ‘Mossad-like’ killings in Pakistan – The Financial Express
Next post इटावा में तेज बारिश, 13 जिलों में अलर्ट: आंधी के साथ ओले भी गिर सकते हैं; अगले 4 दिन तक होगी बरसात – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *