Lok Sabha Election 2024: यूपी में दांव पर लगी इन दिग्गजों की साख, दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ स.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

लोकसभा के चुनाव में दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा। अमरोहा मेरठ बागपत गाजियाबाद गौतम बुद्ध नगर बुलंदशहर अलीगढ़ और मथुरा लोकसभा सीट के 1.67 करोड़ मतदाता 91 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे जिसमें 10 महिला प्रत्याशी हैं। गौतम बुद्ध नगर व मथुरा सीट पर सर्वाधिक 15-15 और बुलंदशहर में सबसे कम छह प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। दूसरे चरण के चुनाव में कई दिग्गजों की साख दांव पर है। इस चरण में मथुरा की भाजपा सांसद हेमा मालिनी, गौतम बुद्ध नगर के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ. महेश शर्मा, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम जीत की तिकड़ी लगाने के इरादे से चुनाव मैदान में हैं। 

loksabha election banner

लोकसभा के चुनाव में दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा लोकसभा सीट के 1.67 करोड़ मतदाता 91 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिसमें 10 महिला प्रत्याशी हैं। गौतम बुद्ध नगर व मथुरा सीट पर सर्वाधिक 15-15 और बुलंदशहर में सबसे कम छह प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 

अरुण गोविल का पहला राजनीतिक इम्तिहान

टेलीविजन धारावाहिक रामायण में प्रभु श्रीराम का किरदार निभाकर चर्चित हुए अभिनेता अरुण गोविल भी इस चरण में अपने जीवन के पहले राजनीतिक इम्तिहान से गुजरेंगे। 
बुलंदशहर सीट पर मौजूदा भाजपा सांसद भोला सिंह की जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश को बसपा सांसद गिरीश चंद्र विफल कर पाते हैं या नहीं, इस पर निगाहें लगी हैं। 
हाथी की सवारी छोड़ हाथ थामने वाले सांसद कुंवर दानिश अली अमरोहा सीट पर फिर कमाल कर पाएंगे या नहीं, दूसरा चरण यह भी तय करेगा। 
योगी सरकार के पहले कार्यकाल में राज्य मंत्री रहे गाजियाबाद के भाजपा विधायक अतुल गर्ग की परीक्षा भी इसी चरण में होगी।

source

Previous post West UP News Live: सीएम योगी की सिसौली में जनसभा, बागपत में बस ने महिला को कुचला, मौत – अमर उजाला
Next post BJP ने शेयर किया मुसलमानों से जुड़ा मनमोहन सिंह का वीडियो, PM मोदी बोले- मुझे डराने की कोशिशें बंद करें – मनी कंट्रोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *