लखनऊ. उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है. कभी गर्मी तो कहीं अचानक से बारिश के संकेत हैं. ऐसे में बदलते मौसम का लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है. लखनऊ मौसम विभाग ने 27 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में बारिश तो पूर्वी उत्तर प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में हीटवेव की संभावना जताई है.
यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है. कई जिलों में तापमान 41 डिग्री के पार जा रहा है. ऐसे में रातें भी गर्म हो रही हैं. दोपहर के वक्त तो धूप ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है. ऐसे में कई पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, ज्योतिबाफुले नगर, मुरादाबाद, रामपुर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा में मौसम विभाग ने आंधी चलने के साथ ही बारिश होने की संभावना जताई है.
यहां हीटवेव चलने की संभावना
पूर्वी यूपी में मौसम का पूर्वानुमान पश्चिम की अपेक्षा ठीक विपरीत नजर आ रहा है. यहां के 25 से अधिक जिलों में गर्मी का कहर देखने को मिलेगा. इस दौरान बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराज गंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, संतकबीरदास नगर, वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, कौशाम्बी, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट में हीटवेव चलने का अनुमान है.
कहां कितना रहा तापमान
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को 42 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. तो वहीं न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. बाराबंकी में अधिकतम तापमान 41.8 तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पर रहा. हरदोई में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कानपुर में 42 अधिकतम और 20.6 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. लखीमपुर खीरी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
.
Tags: UP Weather, UP weather alert, Weather Report, Weather Update
'उनके लिए फीलिंग्स आज भी हैं…', 72 साल का एक्टर था जीनत अमान पर लट्टू, लेकिन मां ने नहीं बसने दिया घर
क्या अब रूमी दरवाजा के अंदर नहीं मिलेगी एंट्री? ASI के अधिकारी बोले- अगर खोला तो…
बेतहाशा शराब और फिर… तबाह कर दिए जवानी के 20 साल, 45 की उम्र में चमकी किस्मत, आज हैं सुपरस्टार
मैग्नेट में चिपट रहे थे पत्थर, दबा मिला 3500 करोड़ का 'खजाना', चमक उठी यहां के लोगों की किस्मत
JEE Main Result 2024: ये हैं भोपाल के टॉपर्स… जिन्होंने देश में भी लहराया परचम, देखें कितनी मिली रैंक
बिन ब्याहे हुईं प्रेग्नेंट, फिर 10 साल बाद पति को दिखा दिया ठेंगा, अब 7 साल छोटे एक्टर पर फिसल गया हसीना का दिल
अचानक सेट पर भड़की आग, सुपरस्टार हीरोइन को बचाने धधकते शोलों में कूद पड़ा एक्टर, एक्ट्रेस ने बना लिया 'पति परमेश्वर'
'मेरे मन..' फेरों के बाद हुआ सिंदूर दान, जोर से चीखी दुल्हन और तोड़ दी शादी, बिखर गए दूल्हे के सपने
'शादी-विदाई छोड़ दिया, सबसे पहले वोट दिया', मतदान केंद्र पहुंचे दूल्हा-दुल्हन की तस्वीरें Viral, आप भी देखें
