बैलेट लूटने वालों का सपना चकनाचूर, देश से माफी मांगे विपक्ष… VVPAT को लेकर SC के फैसले पर बोले PM नरेंद्र… – News18 हिंदी

Spread the love

अररिया : दूसरे चरण के मतदान के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार में जनसभा को संबोधित किया. पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरार अररिया में हुई इस जनसभा में ईवीएम को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ईवीएम को लेकर शंका पैदा की गई और ये लोग इसे बदनाम कर रहे थे. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले से विपक्ष को करारा तमाचा मारा है. उन्‍होंने कहा कि इस तरह सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बैलेट पेपर लूटने वालों का सपना चकनाचूर हो गया है. अब पुराना दौर लौटकर आने वाला नहीं है.
पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा कही गई प्रमुख बातें…
-2011 में जब दिल्ली में RJD और कांग्रेस की सरकार थी तो उस समय के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की कैबिनेट ने OBC आरक्षण का हिस्सा छीनकर धर्म के आधार पर वोटबैंक को आरक्षण देने की मंजूरी दे दी थी. लेकिन, उस समय जागरूक कोर्ट ने इन्हें ऐसा करने से रोक दिया था.
-जब मैं कांग्रेस द्वारा सिर्फ मुसलमानों को प्राथमिकता दिए जाने की बात करता हूं, तो कुछ लोग आगबबूला हो जाते हैं. उनका इकोसिस्टम पिछले एक सप्ताह से मेरे बाल नोंच रहा है.
-मैं इन्हें कहना चाहता हूं कि 25 साल हो गए,आपने मुझे बहुत डराने की कोशिश की, लेकिन मैं डरा नहीं, इसलिए अब कोशिश बंद कर दो.
-आज डॉ. मनमोहन सिंह जी का एक और पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें फिर से वो वही कह रहे हैं कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है. ये वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस और उसके इकोसिस्टम को सांप सूंघ गया है.
-इस देश के संसाधनों पर, देश की संपत्ति पर पहला हक मेरे देश के गरीबों का, मजदूरों का, किसानों का, माताओं-बहनों का है.
-चाहे किसी भी धर्म के हों, लेकिन अगर वो गरीब हैं तो पहला हक उनका है. ये मोदी की सोच है.
.
Tags: Araria lok sabha election, Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Narendra modi

PHOTOS: तपती गर्मी के बीच बारिश से मिली राहत, तस्वीरों में देखें महाकाल की नगरी में कैसे बदला मौसम का मिजाज
दवाई नहीं..अस्पताल है यह कांटेदार फल, पुराने से पुराना दर्द झटपट करे दूर; गंजेपन से दिलाए छुटकारा!
1 नाम, 3 फिल्में और 6 एक्टर… सारी की सारी हुईं सुपरहिट, 2 नंबर वाली ने तो संवार दिया था गोविंदा का करियर
यहां नागिन की धुन पर मिलता है लजीज बटर पॉपकॉर्न, सुनते ही दौड़े चले आते है बच्चे, कीमत भी मात्र 10 रुपये
बच्‍चों में बढ़ा अस्‍थमा का खतरा, क्‍या पॉल्‍यूशन एक मात्र वजह? अन्‍य कारण जानकर रह जाएंगे हैरान
Shani Vakri 2024: कुंभ में शनि होंगे वक्री, 4 राशिवालों पर बरसेगी कर्मफलदाता की कृपा, मिलेगी नई नौकरी, सफलता, उन्नति
वो 5 फिल्में, जिनकी वजह से डूबा था सनी देओल का चमचमाता करियर, फिर बॉक्स ऑफिस का सुपरस्टार बनने में लगे 20 साल
80 की उम्र में भी चमकेंगे दांत, बस रोज सफाई के दौरान इस बात का रखें ध्यान, वैद्य ने बताया गजब का नुस्खा
100% फर्स्ट डिवीजन…312 में से कोई भी नहीं हुआ फेल, MP बोर्ड के इस सरकारी स्कूल की बेटियों ने रचा इतिहास

source

Previous post UP: कैसरगंज सीट पर टिकट की गुत्थी के बीच शुरू हुई नई पैंतरेबाजी, राजनीतिक माहौल ऐसा कि हर कोई भौचक – अमर उजाला
Next post Election 2024: बरेली में पीएम मोदी ने किया रोड शो, भारी संख्या में उमड़े लोग | News Track in Hindi – Newstrack

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *