Lok Sabha Election 2024: ओवैसी-पल्लवी पटेल के PDM मोर्चे की तीसरी लिस्ट जारी, अनुप्रिया पटेल के – ABP न्यूज़

Spread the love

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना दल (के) की नेता पल्लवी पटेल और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) के द्वारा यूपी में बनाए गए मोर्चे पीडीएम ने लोकसभा प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी की है. PDM मोर्चे की तीसरी लिस्ट में चार सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं. लखनऊ सीट से ममता कश्यप को उम्मीदवार बनाया गया है. इसके साथ ही मिर्जापुर सीट पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के खिलाफ दौलत राम पटेल चुनाव लड़ेंगे.
इसके साथ ही प्रतापगढ़ सीट पर डॉक्टर ऋषि पटेल पीडीएम के प्रत्याशी होंगे और कौशांबी की सुरक्षित सीट पर नरेंद्र कुमार सरोज को प्रत्याशी घोषित किया गया है. वहीं फूलपुर सीट पर अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है, माना जा रहा कि इस सीट पर पल्लवी पटेल की मां कृष्णा पटेल चुनाव लड़ सकती हैं. 


पीडीएम ने अपनी पहली लिस्ट में सात उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था. जिसमें बरेली से सुभाष पटेल, हाथरस लोकसभा सीट से डॉ. जयवीर सिंह धनगर, फिरोजाबाद से एडवोकेट प्रेम दत्त बघेल को प्रत्याशी घोषित किया था. वहीं रायबरेली सीट से हाफिज मोहम्मद मोबीन, फतेहपुर से रामकिशन पाल, भदोही सीट से प्रेमचंद बिना, चंदौली लोकसभा सीट से जवाहर बिंद को उम्मीदवार घोषित किया था.
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चुनाव से पहले अपना दल कमेरावादी के साथ गठबंधन तोड़ लिया था. इसके बाद विधायक पल्लवी पटेल और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मिलकर पीडीएम (पिछड़ा, दलित, मुस्लिम) मोर्चा बनाने का ऐलान किया था. ओवैसी-पल्लवी पटेल के PDM मोर्चे में प्रेमचंद बिंद की प्रगतिशील मानव समाज पार्टी और राष्ट्रीय उदय पार्टी जैसी अन्य पार्टियां भी शामिल हैं. इस गठबंधन की अब तक की उम्मीदवारों की यह तीसरी लिस्ट है. इससे पहले दो लिस्ट भी जारी हो चुकी हैं.
Lok Sabha Election 2024: प्रियंका गांधी के सुर में चाचा शिवपाल ने मिलाए सुर, मंगलसूत्र के मुद्दे पर पीएम मोदी को घेरा
 

source

Previous post Election 2024: बरेली में पीएम मोदी ने किया रोड शो, भारी संख्या में उमड़े लोग | News Track in Hindi – Newstrack
Next post प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी को किया फोन, क्या हुई बात? – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *