IMD Weather Updates: कूलर-पंखा सब फेल, बिहार-यूपी, बंगाल, ओडिशा में बरस रही आग, दक्षिण में हालात और खराब – News18 हिंदी

Spread the love

नई दिल्‍ली. गर्मी के मौसम ने तल्‍ख तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. उच्‍च पर्वतीय इलाकों को छोड़ दिया जाए तो देश का अधिकांश हिस्‍सा इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है. बंगाल से लेकर ओडिशा, बिहार, उत्‍तर प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक जैसे राज्‍यों में लगातार बढ़ते तापमान ने जीना मुहाल कर दिया है. हालात ऐसे बन गए हैं कि लोग घरों से बाहर निकलने से भी परहेज करने लगे हैं. बच्‍चे और बुजुर्ग को तो अतिरिक्‍त सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है. सुबह 10 बजे के बाद से ही सूरज दादा अपना तेवर दिखाना शुरू कर देते हैं. दोपहर होने से पहले ही गर्म हवा चलने लगती है, जिससे लू जैसे हालात बन जाते हैं.
देश के पूर्वी, उत्‍तरी और दक्षिणी हिस्‍से में तापमान लगातार बढ़ रहा है. औसत तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. ओडिशा में तो पारा 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. इससे इंसानों के साथ ही अन्‍य जीव-जंतुओं की परेशानियां भी बढ़ गई हैं. लोग जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं. आमलोगों को घर से बाहर निकलने पर पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है. छाता और पानी साथ में लेकर कहीं भी जाने की हिदायत दी जा रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही इस बार ज्‍यादा गर्मी पड़ने की संभावना जता दी थी, ऐसे में स्‍थानीय प्रशासन के साथ ही स्‍वास्‍थ्‍य विभाग भी सतर्कता बरत रहा है. लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है, ताकि उन्‍हें हीट-वेव की चपेट में आने से बचाया जा सके.
Observed Maximum Temperature Dated 25.04.2024 #MaximumTemperature #Weatherupdate #Observed@moesgoi @DDNewslive @ndmaindia @airnewsalerts pic.twitter.com/OQ0qDqymrw
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 25, 2024

ओडिशा में 44 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान
ओडिशा, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्‍य प्रचंड गर्मी की चपेट में हैं. ओडिशा के बारीपाड़ा में तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं, तेलंगाना के खम्‍मम में तापमान 43.4 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. बिहार के सुपौल भी भीषण गर्मी की चपेट में है. यहां का पारा 40.6 डिग्री दर्ज किया गया. इसके अलावा पश्चिम बंगाल के मालदा में तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि डायमंड हार्बर का तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

दिल्‍ली-हरियाणा का मौसम
दिल्‍ली-NCR में भी तापमान बढ़ने लगा है. दिल्‍ली के साथ ही हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश और विदर्भ में भी पारा ऊपर चढ़ने लगा है. अधिकांश जगहों पर हीट-वेव जैसे हालात हैं, जबकि कुछ जगहों पर सीवियर हीट-वेव के हालात पैदा हो गए हैं. बता दें कि ओडिशा में 15 अप्रैल और गंगीय पश्चिम बंगाल में 17 अप्रैल से ही हीट-वेव की स्थिति है. वहीं, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में भी भीषण गर्मी पड़ रही है.

Tags: Heat Wave, IMD forecast

.
Tags: Heat Wave, IMD forecast

इन 6 एक्टर्स को ले डूबी खूबसूरती की होड़, कम उम्र में ही गंवानी पड़ी जान, भूलकर भी शरीर के साथ न करें ये प्रयोग
1993 में रिलीज हुआ गाना तो मच गया बवाल, दूरदर्शन और AIR ने लगा दिया बैन, लेकिन बाजार में बिक गए 1 करोड़ कैसेट
'मैं आपका आभारी हूं, हमेशा एहसाान मानूंगा..,' राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने क्यों कही ये बात?
क्या आप रेगुलर लगाती हैं चेहरे पर फाउंडेशन? चेहरा हो जाएगा बर्बाद, खो जाएगी स्किन की चमक, फायदे कम होंगे ये 6 नुकसान
800 साल पुराने कबीर के दोहे से चुराई गजल, 25 साल से है शराबियों की महिफल की शान, आमिर खान को बनाया था सुपरस्टार
वो सुपरस्टार जिसने 25 महीने में दी 8 फिल्में, 7 डिजास्टर एक हिट, ठुकरा चुका है कई अवॉर्ड विनिंग ब्लॉकबस्टर्स
धड़कने तेज, डर से हालत खराब, सिर्फ 1 चीख और खड़े हो जाते हैं रोंगटे, इस फिल्म को अकेले देखने की न करें हिम्मत
ना दुकान न मॉल, ठेले पर क्वालिटी की गारंटी, कमाई इतनी कि पार्ट टाइम कारोबार शुरू कर देंगे
JCB से तालाब की खुदाई में मिला था 40 इंच का शिवलिंग, अब वहां बन गया भव्य शिव-पार्वती मंदिर, देखिये PHOTOS

source

Previous post Lok Sabha Elections: ‘अब देश को चाहिए न्याय, क्योंकि आपके साथ हो रहा है अन्याय’, पीएम मोदी के गढ़ में प्रियंका ने दी चुनौती – Jansatta
Next post Peaceful polling witnessed in Udupi-Chikkamagaluru Lok Sabha constituency with 76.06% voter turnout – The Hindu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *