UP Weather Forecast: यूपी के इन जिलों में आज और कल होगी बारिश, तो यहां चलेंगे लू के थपेड़े, जानें IMD का अप… – News18 हिंदी

Spread the love

अंजलि सिंह राजपूत/ लखनऊ:उत्तर प्रदेश में आज और कल कहीं बारिश होगी तो कहीं ताप लहर तांडव मचाएगी. लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक आज और कल एक पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश में देखने के लिए मिलेगा. आज और कल यूपी के पूर्वी भाग और मध्य प्रदेश से जो जिले सटे हुए हैं वहां पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी. हल्की बूंदा बांदी होगी. जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसका असर देखने के लिए नहीं मिलेगा.
इसके अलावा आज यानी शुक्रवार से लेकर अगले 4 दिनों के लिए ताप लहर यानी हीट वेव का भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि दिल्ली में बदले मौसम की वजह से उत्तर प्रदेश में एक डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है, लेकिन यह गिरावट ज्यादा वक्त तक नहीं रहेगी. अगले 4 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक बार फिर बढ़ेगा.
आज ऐसा रहेगा तापमान
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लखनऊ का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से लेकर 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से लेकर 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.
बरेली से इटावा तक ऐसा रहेगा मौसम
बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

नोएडा और गाजियाबाद का मौसम
आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
कितनी ही कहानियां है हमारे आसपास, हमारे गांव में-हमारे शहर में. किसी की सफलता की कहानी, किसी के गिरने की और उसके उठने की कहानी, किसान की कहानी, शहर की किसी परंपरा या किसी मंदिर की कहानी, रोजगार देने वाले की कहानी, किसी का सहारा बनने वाले की कहानी…इन कहानियों को दुनिया के सामने लाना, यही तो है लोकल-18. इसलिए आप भी हमसे जुड़ें. हमें बताएं अपने आसपास की कहानी. हमें वॉट्सऐप करें हमारे नंबर पर, 08700866366.
.
Tags: Hindi news, Local18, UP Weather

1993 में रिलीज हुआ गाना तो मच गया बवाल, दूरदर्शन और AIR ने लगा दिया बैन, लेकिन बाजार में बिक गए 1 करोड़ कैसेट
'मैं आपका आभारी हूं, हमेशा एहसाान मानूंगा..,' राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने क्यों कही ये बात?
क्या आप रेगुलर लगाती हैं चेहरे पर फाउंडेशन? चेहरा हो जाएगा बर्बाद, खो जाएगी स्किन की चमक, फायदे कम होंगे ये 6 नुकसान
800 साल पुराने कबीर के दोहे से चुराई गजल, 25 साल से है शराबियों की महिफल की शान, आमिर खान को बनाया था सुपरस्टार
वो सुपरस्टार जिसने 25 महीने में दी 8 फिल्में, 7 डिजास्टर एक हिट, ठुकरा चुका है कई अवॉर्ड विनिंग ब्लॉकबस्टर्स
धड़कने तेज, डर से हालत खराब, सिर्फ 1 चीख और खड़े हो जाते हैं रोंगटे, इस फिल्म को अकेले देखने की न करें हिम्मत
ना दुकान न मॉल, ठेले पर क्वालिटी की गारंटी, कमाई इतनी कि पार्ट टाइम कारोबार शुरू कर देंगे
JCB से तालाब की खुदाई में मिला था 40 इंच का शिवलिंग, अब वहां बन गया भव्य शिव-पार्वती मंदिर, देखिये PHOTOS
Lok Sabha Chunav: एमपी की 6 सीटों पर दूसरे चरण की वोटिंग कल, इन ब्यूटीफुल लेडीज के हाथों में है बड़ी जिम्मेदारी

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: 'अगर आप बात मंगलसूत्र की करेंगे तो…', असदुद्दीन ओवैसी का पीएम मोदी पर निशाना – ABP न्यूज़
Next post Kerala Lok Sabha elections 2024 | Kerala records 70.35% voter turnout – The Hindu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *