नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण की वोटिंग समाप्त हो चुकी है. 13 राज्यों में 88 सीटों पर हुई वोटिंग के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का इसे लेकर ट्वीट भी सामने आया. पीएम ने करीब 7 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से वोटिंग पर अपनी प्रतिक्रिया दी. पीएम ने लिखा, ‘दूसरा चरण बहुत अच्छा रहा! भारत भर के लोगों का आभार जिन्होंने आज मतदान किया. एनडीए को मिल रहा अद्वितीय समर्थन विपक्ष को और भी निराश करने वाला है. मतदाता एनडीए का सुशासन चाहते हैं. युवा और महिला मतदाता एनडीए को मजबूत समर्थन दे रहे हैं.’
शाम पांच बजे तक आज पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में 72 फीसदी से अधिक मतदान हए. वहीं, राजस्थान में 59 फीसदी, 52.64, मणिपुर और त्रिपुरा में 76 फीसदी मतदान दर्ज किए गए. उधर, बिहार में शाम 5 बजे तक 53 फीसदी, महाराष्ट्र में 53.51, असम में 70.66, मध्य प्रदेश में 55 प्रतिशत वोटिंग हुई.
यह भी पढ़ें:- मैं देश में ही नहीं था… बृज भूषण सिंह की दलीलें राउज एवेन्यू कोर्ट ने की खारिज, जज ने याचिका पर क्या कहा?
Phase Two has been too good!
Gratitude to the people across India who have voted today. The unparalleled support for NDA is going to disappoint the Opposition even more. Voters want NDA’s good governance. Youth and women voters are powering the strong NDA support.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 26, 2024
प्रधानमंत्री ने आज बरेली में एक किलोमीटर लंबा रोडशो किया और रास्ते में खड़ी उत्साही भीड़ ने हाथ हिला कर उनका स्वागत किया. फूलों से सजे रथ की तरह बने भगवा रंग के वाहन पर खड़े मोदी ने भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल थाम रखा था, और सड़क किनारे खड़ी भीड़ ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया. इस दौरान भीड़ में खड़े लोगों के हाथों में पोस्टर थे, जिनपर ‘अबकी बार 400 पार’ लिखा था.

प्रधानमंत्री के साथ रथ पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बरेली से लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार मौजूद हैं. पश्चिमी उप्र के रुहेलखंड क्षेत्र के मध्य में स्थित बरेली को भाजपा का गढ़ माना जाता है. पार्टी ने इस बार छत्रपाल गंगवार को टिकट दिया है. स्थानीय पार्टी नेताओं ने बताया कि रोड शो राजेंद्र नगर इलाके से शुरू हुआ . सात चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सात मई को बरेली में मतदान होगा.
.
Tags: 2024 Lok Sabha Elections, Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Pm narendra modi
.
Tags: 2024 Lok Sabha Elections, Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Pm narendra modi
अचानक सेट पर भड़की आग, सुपरस्टार हीरोइन को बचाने धधकते शोलों में कूद पड़ा एक्टर, एक्ट्रेस ने बना लिया 'पति परमेश्वर'
दूल्हे ने प्यार से भरा मांग में सिंदूर, तभी जोर से चीखी दुल्हन, एक झटके में तोड़ दी शादी
'शादी-विदाई छोड़ दिया, सबसे पहले वोट दिया', मतदान केंद्र पहुंचे दूल्हा-दुल्हन की तस्वीरें Viral, आप भी देखें
6 अफेयर के बाद भी, नहीं मिला मनचाहा प्यार, बिना शादी के भर ली मांग, एक्ट्रेस की दर्दभरी लव स्टोरी
जयपुर का यह एक्टर बॉलीवुड में मचा रहा धमाल, मॉडलिंग से की थी शुरुआत, मनोज वाजपेई के साथ कर चुका है काम
अभिषेक बच्चन की वो फिल्म, जिसमें अमिताभ भी आए नजर, बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन OTT पर आते ही मचाई धूम
8 अफेयर, 2 शादियां, करोड़ों लोगों ने लुटाया प्यार, 2 सुपरस्टार के बीच भी हो गई भिड़ंत, फिर भी पति से खाती रही मार
ये है दुनिया की सबसे महंगी मशरूम, कीमत इतनी कि 1 kg में आ जाएगी सोने की चैन
'उनसे हैंडसम कोई था ही नहीं', 15 साल में शादी, 18 साल में बनीं मां, विनोद खन्ना की दीवानी थीं ये टॉप एक्ट्रेस
