click this icon for latest updates
Updated: April 27, 2024 10:02 PM IST
By Gargi Santosh
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (Central Election Committee) की बैठक हुई. जानकारी के अनुसार, इस बैठक में अमेठी और रायबरेली सीट को लेकर मंथन हुआ. माना जा रहा है कि राहुल गांधी वायनाड के अलावा अमेठी से भी चुनाव लड़ सकते हैं. वहीं उनकी बहन प्रियंका गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर फैसला लिया जा सकता है.
सूत्रों के मुताबिक, कि कांग्रेस की राज्य चुनाव समिति ने राहुल गांधी का नाम अमेठी से और प्रियंका गांधी का नाम रायबरेली से प्रस्तावित किया है. सूत्रों ने बताया- कि समिति ने ये प्रस्ताव चुनाव समिति को भेज दिया था…इसके बाद चुनाव समिति ने अंतिम निर्णय गांधी परिवार पर छोड़ दिया है. अब खबर है कि बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस पार्टी इन दोनों ही सीटों पर जल्द ही उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है.
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, मौजूद अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समते पार्टी के अन्य बड़े नेता शामिल हुए. इस बैठक में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर राजा वड़िंग और सीएलपी नेता प्रताप सिंह बाजवा भी शामिल हुए. लोकसभा सीटों पर चर्चा के लिए प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे और यूपी में कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा भी पहुंचे.
बता दें कि यूपी की दो लोकसभा सीटों अमेठी और रायबरेली के अलावा बैठक में हरियाणा की 1, पंजाब की 5, हिमाचल 2, यूपी 2 और लद्दाख की 1 सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
2024 Jeep Wrangler भारत में हुई लॉन्च, मिड मई से होगी डिलीवरी, कीमत 67.65 लाख रुपये, जानिए नए फीचर्स
Citroen की नई एसयूवी Basalt की पहली झलक आई सामने, शानदार फीचर्स से लैस है ये कार
Chandigarh Mayor Poll: चंडीगढ़ मेयर चुनाव की फिर होगी काउंटिंग, SC ने कहा- अवैध 8 वोट वैलिड
Beautiful Villages in India: भारत के 5 खूबसूरत गांव, जिसके आगे शहर भी लगते हैं फीके
Dakar Rally 2024: ‘डकार’ रेस में हीरो Motosports Team का जलवा, टीम इंडिया के लिए रॉस ब्रांच सबसे आगे
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
