EVM पर सवाल उठाने के लिए माफी मांगे कांग्रेस, PM मोदी ने कहा, वह आपको जीवन के साथ भी जीवन के बाद भी लूटेगी – News18 हिंदी

Spread the love

वास्को (गोवा). प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए. पीएम मोदी ने यहां एक चुनावी रैली में यह भी कहा कि गोवा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के शत-प्रतिशत कार्यान्वयन का एक मॉडल है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने ईवीएम के बारे में झूठ बोला और लोगों को भड़काने की कोशिश की, लेकिन उच्चतम न्यायालय ने अपने हालिया फैसले में कहा कि ईवीएम में कुछ भी गड़बड़ी नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने रुख के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए.
उन्होंने कहा, “गोवा भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का एक मॉडल है, जिसने किसानों, गरीबों, मछुआरों, महिलाओं को लाभ पहुंचाया है. मोदी आपके सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए जी रहे हैं.” पीएम मोदी ने कहा कि गोवा को देशभक्तों की भूमि, इसके भव्य मंदिरों और चर्च के लिए जाना जाता है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2024 का चुनाव विचारधारा की लड़ाई है, जिसमें एक तरफ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा करना चाहता है, दूसरी तरफ ‘इंडिया’ गठबंधन है जो अपने परिवारों की रक्षा के लिए स्वार्थी उद्देश्यों से काम करता है. उन्होंने कहा, “हमारा दृष्टिकोण तुष्टिकरण नहीं बल्कि संतुष्टिकरण है.”
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा नीत सरकार देश में ओलंपिक आयोजित करेगी और वह गोवा को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में बदल रही है. प्रधानमंत्री ने कहा कि मछुआरों के लिए बीमा कवर बढ़ाया जाएगा. पीएम मोदी ने दावा किया कि ‘इंडिया’ गठबंधन अपनी तुष्टिकरण की राजनीति के कारण अनुच्छेद 370 को वापस लाना चाहता है और कांग्रेस 55 प्रतिशत विरासत कर लगाने की योजना बना रही है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “कांग्रेस के साहबजादे लोगों की संपत्ति की जांच करने और इसे दूसरों को वितरित करने के लिए विदेश से एक एक्स-रे मशीन लाने वाले हैं.” उन्होंने कहा, “आप सभी जानते हैं कि कांग्रेस का पसंदीदा वोट बैंक कौन है. कांग्रेस आपको जीवन के साथ भी जीवन के बाद भी लूटेगी.”
.
Tags: Congress, Goa, Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Narendra modi

सलमान खान की ऑनस्क्रीन बहन, हॉलीवुड प्रोड्यसूर संग रचाई शादी, तलाक के बाद कॉमेडियन पर हुईं फिदा, गोविंदा की हैं…
सचिन तेंदुलकर की सलाह पर लेपर्ड सफारी करने झालाना पहुंचे राहुल द्रविड़, शिकार होदी भी घूमे, क्लिक किए फोटो
World Veterinary Day 2024: 20 बाघों का रेस्क्यू, कान्हा टाइगर रिजर्व को पहचान दिलाने में रही अहम भूमिका, जानें कौन हैं संदीप अग्रवाल
इस शहर की मन मोह लेते हैं वादियां, रंगीन मकान बढ़ाते है खूबसरती, संस्कृति भी खूब खींचती है लोगों को
140 करोड़ की मालकिन, रद्दी कपड़ों से बनाया आउटफिट, ऐसे किया स्टाइल, देखकर खुली रह जाएंगी आंखें
कश्मीर की घाटी में नहीं…राजस्थान के धोरों में इस किसान ने उगा दिया केसर, 4 लाख का कमा चुका मुनाफा
OTT पर मौजूद हैं वो 5 फिल्में, जिन्हें IMDb पर मिली है सबसे हाई रेटिंग, 2023 की 1 मूवी ने तोड़ा सबका रिकॉर्ड
'मन था मैं शाहिद के थप्पड़ जड़ दूं', जब कबीर सिंह के सेट पर गुस्से से लाल हुईं कियारा आडवाणी, सटक गया था माथा?
इस जगह को कहते हैं रांची का दिल… रात में जोर से धड़कता है, तस्वीरें बना देंगी दीवाना, आने को हो जाएंगे मजबूर

source

Previous post मोदी बोले- INDI गठबंधन 5 साल में पांच PM बनाएगा: इनका एक ही एजेंडा- सरकार बनाओ, नोट कमाओ; इनकी सोच में तुष्… – Dainik Bhaskar
Next post PM मोदी की कर्नाटक में 4 रैली, ओडिशा, दमन और दीव में राहुल गांधी करेंगे जनसभा – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *