Lok Sabha Chunav 2024: नंदुरबार, महबूबनगर और भुवनेश्वर में मोदी तो कन्नौज-कानपुर में राहुल करेंगे प्रचार, यहां सियासी पारा बढ़ाएंगे अमित शाह और प्रियंका गांधी – Jansatta

Spread the love

Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए प्रचार अभियान तेज है। देश भर में सोमवार (13 मई) को 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 96 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इसे लेकर तमाम सियासी पार्टियां धुआंधार रैली और प्रचार अभियान कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य राजनेताओं द्वारा देश भर में आज रैली की जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा के अभियान के तहत सार्वजनिक बैठकों को संबोधित करने के लिए महाराष्ट्र के नंदुरबार, तेलंगाना के महबूब नगर में रैली करेंगे। इसके बाद मोदी भुवनेश्वर में रोड शो करने के लिए ओडिशा भी जाएंगे। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आम चुनाव 2024 के लिए शुक्रवार को हरियाणा के पंचकुला में रोड शो करेंगे। साथ ही चंडीगढ़ में रैली करेंगे। जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झारखंड के खूंटी, रानाघाट और पश्चिम बंगाल के बीरभूम और आसनसोल में जनसभा करेंगे।
कांग्रेस पार्टी के नेताओं की बात करें तो कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कन्नौज और कानपुर में आज जनसभा करेंगे। जबकि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के रायबरेली, अमेठी और तेलंगाना के कामारेड्डी और तंदूर में सभाओं को संबोधित करेंगी।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी वाम नेता सीताराम येचुरी के साथ 10 मई को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में गांधीनगर के जिमखाना मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। जबकि सपा चीफ अखिलेश यादव भी राहुल गांधी के साथ कानपुर और कन्नौज में जनसभा को संबोधित करेंगे।
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे 10 मई को छत्रपति संभाजीनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। BRS अध्यक्ष के.चंद्रशेखर राव आज तेलंगाना के सिरसिला में लोकसभा चुनाव अभियान के तहत एक रोड शो करेंगे। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे शुक्रवार, 10 मई को सारसबाग में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे।

source

Previous post Narasaraopet Lok Sabha Election 2024: Poll Date, Candidates and Key Issues in The Andhra Pradesh Constituen – News18
Next post Meerut: समलैंगिक संबंधों के चलते हुई दो लड़कों की हत्या, बॉयफ्रेंड से शादी की जिद में गंवाई जान – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *