Lok Sabha Election 2024 Dates: अबकी बार 97 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान, फेज-वाइज फुल शेड्यूल यहां देखें – Jagran Josh

Spread the love

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा इलेक्शन 2024 के तहत मतदान चरण दर चरण जारी है. चुनाव आयोग ने 16 मार्च को विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चुनाव तारीखों का ऐलान किया था. चुनाव आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी लाइव स्ट्रीम की गयी. 
आम चुनाव में 543 लोकसभा सीटों के लिए मतदान कराये जा रहे है और सभी सीटों के लिए वोटों की गिनती एक साथ की जाएगी. इसके साथ ही ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी किया गया था. इसके साथ ही पूरे देश में आचार संहिता भी लागू हो गयी थी. बता दें कि मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और नयी लोकसभा का गठन उससे पहले ही होना है. 
18वीं लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर मतदान जारी है. आपको बता दें कि दूसरे फेज में 1200 से अधिक उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे है.
हाल ही में CEC राजीव कुमार सहित तीनों अधिकारियों ने चुनाव कार्यक्रम को लेकर बैठक की थी. गौरतलब है कि दो चुनाव आयुक्तों सुखबीर संधू और ज्ञानेश कुमार की हाल ही में नियुक्ति की गयी है. 
General Election to Lok Sabha 2024- State wise data in each Phase#ECI #GeneralElections2024 #MCC pic.twitter.com/HPVrb23Bh7

लोकसभा चुनाव 2024 सात फेज में कराये जा रहे है. पहला  फेज 19 अप्रैल और आखिरी फेज 1 जून 2024 को संपन्न हो गया था. लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून 2024 को आएंगे. इस बार कुल मतदाताओं में 49.7 करोड़ पुरुष, 47.1 करोड़ महिलाएं और 48,000 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं. इसके अतिरिक्त, 1.8 करोड़ पहली बार मतदाताओं को सूची में जोड़ा गया है.

फेज वोटिंग की तारीख सीट
कुल राज्य/यूटी
नतीजे
पहला फेज 19 अप्रैल 2024 102 21 4 जून 2024

दूसरा फेज 26 अप्रैल 2024  89 13
तीसरा फेज 7 मई 2024  94 12
चौथा फेज 13 मई 2024  96 10
पांचवां फेज 20 मई 2024   49 8
छठा फेज 25 मई 2024   57 7
सातवां फेज 1 जून 2024 57 8

सीईसी ने 4M का किया जिक्र:

 सीईसी राजीव कुमार ने 4M का जिक्र किया जिसमें चार तरह की चुनौतियां – ताकत, पैसा, गलत सूचना, एमसीसी उल्लंघन शामिल है. उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग प्रतिबद्ध है. साथ ही 2100 आब्जर्वर की भी नियुक्ति की गयी है.
 सीईसी राजीव कुमार ने पॉलिटिकल पार्टियों को आगाह करते हुए बशीर बद्र का शेर किया कोट ”दुश्मनी जम कर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे. जब कभी हम दोस्त हो जाएँ तो शर्मिंदा न हों”

इस बार 97 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान:

लोकसभा चुनाव 2024 में 97 करोड़ वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. चुनाव आयोग ने 8 फरवरी को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वोटर्स से जुड़ी एक स्पेशल रिपोर्ट पेश की थी. रिपोर्ट के अनुसार इस बार 18 से 29 साल की उम्र वाले 2 करोड़ नए वोटर्स जुड़े है. वहीं इस बार 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले रजिस्टर्ड वोटर्स की संख्या में 6% की वृद्धि हुई है.     

ऑफिसियल वोटर्स डेटा:

                               2019 बनाम 2024

 
2019
2024
कुल मतदाता    
89.6 करोड़   
96.8 करोड़  
पुरुष मतदाता 
46.5 करोड़    
49.7 करोड़  
महिला मतदाता      
43.1 करोड़ 
47.1 करोड़  
थर्ड जेंडर मतदाता         
39683
48044
PwD मतदाता     
45.64 करोड़ 
88.35 करोड़ 
18 से 19 साल के मतदाता    
1.5 करोड़
1.85 करोड़   

सोर्स- चुनाव आयोग

साथ में इन राज्यों के विधानसभा चुनाव भी:

लोकसभा इलेक्शन 2024 के साथ चार राज्यों के विधानसभा चुनाव भी कराये जायेंगे जो इस प्रकार है- 

राज्य       विधान सभा सीट
ओडिशा  147
सिक्किम    32
अरुणाचल प्रदेश    60
आंध्र प्रदेश   175

पोस्टल वोटिंग के लिए न्यूनतम आयु में भी बदलाव: 

केंद्र सरकार ने हाल ही में चुनाव आयोग के परामर्श से, पोस्टल वोटिंग की न्यूनतम आयु 80 वर्ष से बढ़ाकर 85 वर्ष कर दिया थी. इस बार 85 वर्ष की आयु या उससे अधिक उम्र के लोग पोस्टल वोटिंग के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते है. 
इससे पहले कंडक्ट ऑफ इलेक्शन रूल, 1961 में संशोधन के माध्यम से आयोग ने 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को पोस्टल वोटिंग की अनुमति दी थी.    

पिछली बार सात फेज में हुआ था चुनाव:

पिछली बार यानी लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों की घोषणा 10 मार्च 2019 को की गयी थी और 11 अप्रैल से लेकर 19 मई तक 7 फेज  में मतदान कराये गए थे. वहीं वोटों की गिनती 23 मई को की गयी थी.  
यह भी देखें:
Postal Ballot: पोस्टल वोटिंग के लिए न्यूनतम आयु सीमा क्या है?
क्या है इलेक्टोरल बॉन्ड, कब और क्यों की गयी थी इसकी शुरुआत?
आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.
[DECLARED] Std 10 Result 2024 Link: Gujarat Board SSC Results at gseb.org, Check Latest News and Updates
[LINK ACTIVE] GSEB SSC Result 2024 LIVE Declared: ગુજરાત બોર્ડ Gujarat 10th Result Link at gseb.org, Check with Seat Number and Get Marksheet
GSEB 10th Result 2024 OUT: Download Gujarat SSC Marksheet Online by Roll Number and How to Correct Name in it?
[Link Here] gseb.org SSC Result 2024 Declared: Official LINKS to Check Gujarat Board 10th Results via WhatsApp Number with seat number
[ચેક કરો] GSEB SSC Result 2024: Check Gujarat Board 10th Result Online at gseb.org
[Declared] GSEB SSC Results 2024 Out: Check Gujarat Board 10th Result Notice, How to Download Online
[CHECK HERE] 10th Result 2024 Gujarat Board: Where and How to Check GSEB SSC Result with Seat Number
GSEB SSC Toppers List 2024: Gujarat Board Class 10 Topper Names, Marks, Merit List and Pass Percentage
[અહીં ચેક કરો] GSEB Result 2024: Check Gujarat Board 10th, 12th Result Online at gseb.org
SSLC Result 2024 TN (முடிவு) LIVE: 91.55% Overall Passed, Check TNDGE Tamil Nadu 10th Results Website Link at tnresults.nic.in, dge.tn.gov.in
[Declared] tnresults.nic.in 10th Result 2024: Check Official LINKS to Check TNDGE TN SSLC Class Xth Std Results Online
[LINK ACTIVE] Kerala Plus Two Result 2024 School-Wise, Link Declared: Check DHSE Results, Marks with School Code at keralaresults.nic.in
SSC GD Result 2024 Live: Constable Results Direct Link on ssc.gov.in; Check Expected Cut Off, Merit List Date
SSC GD Constable Result 2024 Live Update: जल्द जारी होने वाला है एसएससी कांस्टेबल रिजल्ट ssc.gov.in पर, यहाँ देखें एक्सपेक्टेड कटऑफ मार्क्स
Kerala SSLC Result 2024 [ഫലം] Out LIVE: Check KBPE Class 10 Results Link at Official Website: results.kite.kerala.gov.in by Roll Number, School-wise
SSLC Result 2024 Karnataka LIVE (ಫಲಿತಾಂಶ) OUT: KSEEB 10th Results Online at kseab.karnataka.gov.in, karresults.nic.in by Login and Registration Number
UGC NET Previous Year Question Paper PDF for Paper 1 & 2, Download Subject-wise PYQs
WBPSC Clerkship Salary 2024: Check In-Hand Pay, Structure, Perks and Allowances
BSEB STET Exam Date 2024: इसी माह हो सकती है बिहार एसटीईटी की परीक्षा, जल्द घोषित होगी तारीखें
[यहां देखें] Purple Cap in IPL 2024: किसके नाम सबसे ज्यादा विकेट, कौन निकलेगा सबसे आगे?

source

Previous post Lok Sabha Election: पीएम नरेंद्र मोदी आज झारखंड दौरे पर, चतरा में भरेंगे चुनावी हुंकार, सुरक्षा के पुख्ता इ… – Zee News Hindi
Next post Kanpur: रमईपुर में आज मायावती की जनसभा, बसपा प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगी अपील, पुलिस-प्रशासन मुस्तैद – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *