UP Weather: यूपी के कई जिलों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद, आंधी के साथ बारिश का अलर्ट; जानें मौसम का हाल – हरिभूमि

Spread the love

download app from
यूपी मौसम का हाल।
UP Weather: उत्तर प्रदेश में इन दिनों आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक 64 साल बाद पॉजिटिव इंडियन ओशन डायपोल (IOD) की संभावना बनते दिखाई दे रही है। जिसके कारण 12 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। साथ ही मानसून में अच्छी बारिश होने के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं।
इस साल 2024 में मानसून की बारिश में काफी तेजी देखने को मिल सकती है। पॉजिटिव आईओडी को अल-नीनो का उल्टा माना जाता है। अल-नीनो में जहां सूखा रहता है, वहीं आईओडी मूसलाधार बारिश कराने का काम करता है। हालांकि पॉजिटिव आईओडी को इंडियन नीनो भी कहा जाता है।
लगातार दूसरी बार देखा जा रहा प्रभाव
मौसम विभाग के मुताबिक भारत में इस साल दूसरी बार पॉजिटिव आईओडी का प्रभाव के आसार हैं। 1960 के बाद भारत में इस साल दूसरी बार पॉजिटिव आईओडी एक्टिव होने की तैयारी में है। हालांकि पिछले साल इसका असर देखने को मिला था, जिससे अच्छी खासी बारिश हुई थी। 
कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक 52 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। प्रदेश के कुछ जिलों जैसे अमेठी, अंबेडकरनगर, जौनपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा और बाराबंकी में आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। सुबह से ही इन जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
प्रदेश में कई जिलों में बारिश का अलर्ट है। जिसमें बांदा, चित्रकूट, महाराजगंज, फतेहपुर, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, कन्नौज, कानपुर नगर, बाराबंकी, अलीगढ़, कानपुर देहात, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, आगरा, इटावा, औरैया, महोबा, झांसी, ललितपुर, जालौन और हमीरपुर जिला शामिल है।
गुरुवार को झांसी रहा सबसे गर्म शहर
प्रदेश में गुरुवार को झांसी में सबसे ज्यादा गर्मी का प्रभाव देखने को मिला। जहां का तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं कानपुर और प्रयागराज, आगरा में भी काफी गर्मी रही। फिलहाल बारिश के चलते प्रदेश के ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।
यहां हुई बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में गुरुवार को कानपुर, गोरखपुर और वाराणसी में हल्की बारिश दर्ज की गई। जिसके कारण गर्मी से राहत मिली है। वहीं प्रदेश में 7 डिग्री तक तापमान गिर चुका है। बलिया में सबसे अधिक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यहां का तापमान 7 डिग्री गिरकर अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच गया है।
Copyright © Haribhoomi, All Rights Reserved.
Developed by: Shreyansh Technology.

source

Previous post UP Weather News: यूपी में दि‍खेगी मौसम की आंख मिचौली, बचाव में किसानों को दी गई ये सलाह – Kisan Tak
Next post मोदी तमिलनाडु में बोले- DMK और कांग्रेस फैमिली पार्टियां: I.N.D.I गठबंधन देश को बांटने में लगा; नागपुर में … – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *