Lok Sabha Election 2024: यूपी की इस सीट पर बेहद दिलचस्प हुआ चुनाव, सपा-बसपा और भाजपा ने ऐसे साधा जातीय समीकर.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। उत्तर प्रदेश में सभी दलों ने अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। भाजपा और सपा के बाद अब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गौतमबुद्ध नगर सीट पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। सभी दलों ने अपने-अपने हिसाब से जातीय समीकरण बैठाया है। ऐसे में अब इस सीट पर चुनाव दिलचस्प हो गया है।
अरविंद मिश्रा, ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर सीट पर चुनाव दिलचस्प हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आईएनडीआईए गठबंधन के बाद बहुजन समाज पार्टी ने भी गौतमबुद्ध नगर सीट पर अपने पत्ते खोल दिए हैं।

prime article banner

बसपा ने खुर्जा क्षेत्र के गांव नरुकी भगवानपुर के रहने वाले राजेंद्र सिंह सोलंकी पर लोकसभा चुनाव में दांव लगाया है। सोलंकी के चुनाव मैदान में आने से गौतमबुद्ध नगर सीट पर चुनावी समीकरण दिलचस्प हो गया है। भाजपा से ब्राह्मण, बसपा से ठाकुर और गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर सपा से ओबीसी मैदान में हैं।

संजय गांधी के करीबी रहे सोलंकी

जहां तक राजेंद्र सिंह सोलंकी की बात है तो उन्होंने कांग्रेस में लंबी राजनीतिक पारी खेली है। खुर्जा से अपनी शिक्षा दीक्षा पूरी कर वहीं से छात्र राजनीति का ककहरा सीखा। धीरे-धीरे कांग्रेस में अपनी पकड़ मजबूत की। संजय गांधी के बेहद करीबी रहे राजेंद्र सिंह सोलंकी 1975 में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बने। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव, बुलंदशहर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

सोलंकी इन सीटों से लड़ चुके विधानसभा चुनाव

1977 में कांग्रेस के टिकट से सिकंद्राबाद विधानसभा से चुनाव भी लड़ा था, लेकिन विधानसभा की चौखट तक पहुंचने में सफलता नहीं मिली। 1985 में कांग्रेस के टिकट पर ही सिकंद्राबाद से विधायक बनने का मौका मिला। खुर्जा से भी विधानसभा चुनाव में हाथ आजमाया, हार का सामना करना पड़ा। कल्याण सिंह के समय में भाजपा का दामन भी थाम चुके हैं।
यह भी पढ़ें: सोनीपत लोकसभा में कांग्रेस नेताओं में बेचैनी, इस नेता ने बढ़ाई धड़कनें; चुनाव में उतरने की चर्चा तेज

चुनाव से पहले थामा बसपा का दामन

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बसपा में शामिल होकर उसके टिकट पर पहली बार लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने उतरे हैं। कांग्रेस इस लोकसभा चुनाव में गठबंधन में है। गठबंधन की ओर से सपा ने राहुल अवाना को मैदान में उतारा है। बसपा के टिकट पर चुनाव लड़कर राजेंद्र सिंह सोलंकी को कांग्रेस में अपने पुराने संबंधों का कितना फायदा मिलेगा, यह तो चुनाव परिणाम बताएगा।

जातीय समीकरण से दिलचस्प हुआ चुनाव

ब्राह्मण, ठाकुर और पिछड़ा वर्ग के समीकरण ने गौतमबुद्ध नगर सीट के चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। भाजपा तीसरी बार अपनी जीत को दोहराने की फिराक में है तो सपा, गठबंधन में गौतमबुद्ध नगर सीट को जीत कर नया अध्याय लिखना चाहती है। बसपा को अपनी सुप्रीमो के गृह जनपद वाली सीट पर जीत का भरोसा है। मतदाता पार्टी, बिरादरी का साथ देंगे या मुद्दों को तरजीह देंगे। चुनाव में यह सवाल सामने है।
यह भी पढ़ें: जब सियासी पिच पर बोल्ड हुआ ये दिग्गज कप्तान, सीट बदली… पार्टी बदली, काम नहीं आया कपिल देव का प्रचार

source

Previous post Budaun Double Murder Case: बदायूं हत्याकांड मामले में कहां तक पहुंचीं जांच? – Aaj Tak
Next post UP Rajya Sabha Election 2024: 'निजी लाभ के लिए हमारे कुछ नेता बीजेपी में…', अखिलेश यादव ने जताई आशंका – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *