Uttarakhand Exit Poll 2024: कांग्रेस फिर फंस गई मोदी के तिलिस्म में, BJP ने किया क्लीन स्वीप – News18 हिंदी

Spread the love

Uttarakhand Exit Poll 2024: आज लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण के लिए वोटिंग के साथ ही चुनावी शोर-गुल थम गया है. वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए हैं. ज्यादातर चुनावी एजेंसियों और न्यूज चैनल के एग्जिट पोल में उत्तराखंड की सभी 5 सीटें बीजेपी को मिलने का अनुमान है.
उत्तराखंड के लिए CNN-News18 का एग्जिट पोल
बीजेपी- 5
कांग्रेस- 0
उत्तराखंड के लिए न्यूज 24-टुडेज चाणक्या का एग्जिट पोल
बीजेपी- 5 (± 1 सीट)
कांग्रेस- 0 (± 1 सीट)
उत्तराखंड के लिए टाइम्स नाउ का एग्जिट पोल
बीजेपी- 5
कांग्रेस- 0
19 अप्रैल को हुआ था उत्तराखंड की सभी 5 लोकसभा सीटों पर मतदान
बता दें कि 19 अप्रैल को उत्तराखंड की सभी 5 लोकसभा सीटों हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट पर मतदान हुआ था. इस लोकसभा चुनाव में सूबे में 57.24 फीसदी मतदान हुआ था.
लोकसभा सीट-      बीजेपी उम्‍मीदवार –     कांग्रेस उम्‍मीदवार
हरिद्वार-  त्रिवेंद्र सिंह रावत- वीरेंन्‍द्र रावत
टिहरी-  माला राज्‍य लक्ष्‍मी शाह- जोत सिंह गुनसोला
पौड़ी-   अनिल बलूनी- गणेश गोदियाल
नैनीताल-ऊधमसिंह नगर- अजय भट्ट- प्रकाश जोशी
अल्‍मोड़ा-अजय टम्‍टा- प्रदीप टम्‍टा
ये भी पढ़ें- Exit Poll 2024 Live: लगातार 3 चुनाव में जीत, क्या PM मोदी करेंगे जवाहरलाल नेहरू की बराबरी? किस तरफ जाएगा एग्जिट पोल
साल 2019 में किस पार्टी को मिली थी जीत?
पिछले लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की सभी पांचों सीटों हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर पर बीजेपी ने चुनाव जीता था.
क्या होते हैं एग्जिट पोल
एग्जिट पोल एक तरह से मतदान के बाद का एक क्विक सर्वे होता है. इसमें वोटरों से वोटिंग की जानकारी ली जाती है. वोटर से पूछा जाता है कि उसने किसे वोट दिया है. उसके बूथ पर किस तरह का रुझान है. एग्जिट पोल असल में रुझानों के जरिए निष्कर्ष निकालने की कोशिश होती है. मतदान के बाद वोटरों से बातचीत करके अंदाज लगाया जाता है कि किस सीट पर रिजल्ट कैसा हो सकता है.
Tags: 2024 Lok Sabha Elections, 2024 Loksabha Election, Exit poll

चबाने से खांसी, सूंघने से दूर हो सकता है जुकाम, आयुर्वेद में भी इन हरी पत्तियों का गुणगान, गर्मी में तो अमृत
'जब मैं उनसे मिलती तो वो हग करते, Kiss करते थे; उन्होंने मुझे 1500 रुपए दिए', भंसाली को लेकर बोली फेमस हीरोइन
रत्न जड़ित मुकुट और गुलाबी रंग के मनमोहक फूलों से सजे बाबा श्याम, कीजिए बाबा श्याम के मनमोहक दर्शन
इन चीजों को भूलकर भी फ्रिज में न रखें, नहीं तो पास भटकने लगेगी कैंसर जैसी बीमारी
घर में जहां दिखें छिपकलियां… वहां रख दें इनमें से कोई एक पौधा, भगाने में कारगर, दीवार से नीचे नहीं उतरेंगी
कम बजट में देखना चाहते हैं बहुत कुछ? दिल्ली के बेहद करीब इन 5 जगह घूमने का बनाएं प्लान, यात्रा हो जाएगी यादगार
मलाइका अरोड़ा ने बताई 1998 में अरबाज खान से शादी की बड़ी वजह, खुद ही किया था सलमान के भाई को प्रपोज, और फिर..
शरीर के लिए वरदान हैं ये पौधे, फल से लेकर पत्ते तक औषधि, कई बीमारियों के लिए हैं काल
भारत में जन्मी, फिर 'चीनी' क्यों कहलाई चीनी? मीठे के शौकीनों को भी नहीं पता होगा जवाब …

source

Previous post Modi Ministers Results Live Updates: गिरिराज सिंह और स्मृति ईरानी पीछे चल रहे हैं, देखे लिस्ट .. – NDTV India
Next post Wayanad Lok Sabha Election Results 2024: राहुल गांधी ने दर्ज की बंपर जीत, वायनाड से एनी राजा को 3.64 लाख वोटों से हराया – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *