अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने हार के बाद पहला बयान दिया है। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि आज जनता का आभार व्यक्त करने का दिन है, जो जीते उन्हें बधाई देने का दिन है। संगठन का स्वभाव विश्लेषण करने का है और संगठन विश्लेषण करेगा। एक
वहीं यूपी में बीजेपी के खराब रिजल्ट को लेकर सीएम योगी ने 5 कालीदास आवास पर कोर ग्रुप की बैठक बुलाई। बैठक में दोनों डिप्टी सीएम, यूपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और यूपी प्रभारी धरमपाल मौजूद रहे।
वाराणसी में मोदी की जीत के मार्जिन पर अजय राय ने तंज किया है। उन्होंने कहा- 3 घंटे तक प्रधानमंत्री मोदी पीछे चल रहे थे। 1.5 लाख वोटों से जीतने में पसीने छूट गए। रायबरेली से राहुल गांधी 4 लाख वोटों से जीत रहे हैं। ये साबित करता है कि राहुल गांधी की हिन्दुस्तान में लोकप्रियता मोदी से बहुत ज्यादा है।
वहीं कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने कहा- यूपी में भाजपा की इस हालत का जिम्मेदार भाजपा का स्टेट संगठन है, जो चुनावों में पूरी तरह से निष्क्रिय नजर आया।
कृष्णम् ने कहा- उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन पूरी तरह से प्रधानमंत्री मोदी के भरोसे बैठा रहा। इन्हें लगा कि वोट भी जैसे मोदी जी ही डाल आएंगे। संगठन ने हिंदू बहुल क्षेत्रों में वोटर्स को बूथ तक ले जाने के लिए कोई कोशिशें नहीं की। यही कारण है कि पहले 2 चरणों में हिंदू बहुल सीटों पर भी मतदान प्रतिशत कम रहा।
प्रमोद कृष्णम् ने दैनिक भास्कर से कहा- यूपी में भाजपा की इस हालत के लिए 2 फैक्टर जिम्मेदार हैं। पहला मुस्लिमों का एकजुट होकर इंडी गठबंधन को वोट करना और दूसरा भाजपा संगठन का पूरी तरह से निष्क्रिय होना। पूरे चुनाव में पीएम मोदी ही लड़ते नजर आए, जबकि भाजपा संगठन एकदम निष्क्रिय था।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
