Election Results 2024 Live: NDA को मिला बहुमत, राहुल गांधी बोले- 'रिजल्ट कह रहा, देश मोदी-शाह को नहीं चाहता' – The Lallantop

Spread the love

राजधानी दिल्‍ली की सभी सीट हारने के बावजूद आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने लड्डू बांटे. इतना ही नहीं, उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री अर‍विंद केजरीवाल की तस्‍वीर पर लड्डू ख‍िलाया और बाद में उसे कार्यकर्ताओं को बांट दिया. इसे देखकर लोग हैरान रह गए.
भाजपा को कम सीटें मिलने से आम आदमी पार्टी भी बेहद खुश है. उसके नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस्‍तीफा तक मांग ल‍िया. लेकिन आप नेता सौरभ भारद्वाज इतने खुश हो गए क‍ि उन्‍होंने पार्टी दफ्तर में लड्डू बांटना शुरू कर दिया. उन्‍होंने कहा-
‘जनता ने बीजेपी का अहंकार तोड़ा है. भगवान से कहेंगे कि हमें चाहे जीरो कर दो, लेकिन बीजेपी को 272 मत करना. यह देश बीजेपी से देश को बचाने का चुनाव है.’
नतीजों के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया. उन्होंने लिखा,
‘देश की जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है. भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है. मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं. मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे. सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है, मैं इसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, अभिनंदन करता हूं.’
देश की जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है।

भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है।
मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं।

मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई…
मैनपुरी से सपा की डिंपल यादव जीत गई हैं. उन्होंने बीजेपी के जयवीर सिंह को 2 लाख 20 हजार वोटों से हराया है. 
इस बार सबसे चौंकाने वाला नतीजा अमेठी ने दिया है. यहां से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हार गई हैं.
यहां से कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भारी मतों से हरा दिया है. केएल शर्मा ने 1 लाख 25 हजारों वोटों से स्मृति ईरानी को हरा दिया है.
हार के बाद स्मृति ईरानी का बयान आया, कहा है –
"आज जो चुनाव जीते हैं, उनको बधाई. आशा है जैसे हमने जनता की समस्या को सुना है, उसी तरह से वह भी जनता के लिए काम करेंगे. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करती हूं. सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद. अमेठी की जनता का आभार कि उन्होंने मुझे पांच साल सेवा करने का मौका दिया."
लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस की. उन्‍होंने रायबरेली या वायनाड, व‍िपक्ष में या सरकार में रहेंगे,  हर एक सवाल का जवाब द‍िया. उन्‍होंने कहा, जनता ने भाजपा का ह‍िसाब कर दिया है. देश ने मोदी को नकार दिया है. रिजल्ट कह रहा, देश मोदी-शाह को नहीं चाहता. यह चुनाव सिर्फ एक राजनीत‍िक दल के ख‍िलाफ नहीं था. एक दल, एक गर्वनमेंट स्‍ट्रक्‍चर, सीबीआई, ईडी और जूडिश‍ियरी के ख‍िलाफ हम लड़े. क्‍योंक‍ि इन संस्‍थाओं को मोदी और अम‍ित शाह ने कैप्‍चर किया.
राहुल गांधी ने कहा, यह लड़ाई संविधान को बचाने की थी. जब इन लोगों ने हमारे बैंक एकाउंट कैंसिल किए. कई मुख्‍यमंत्रियों को जेल में डाला तो मुझे यकीन हो गया था क‍ि ह‍िन्‍दुस्‍तान की जनता इनके इस कदम को सफल नहीं होने देगी. जनता को दिल से धन्‍यवाद. आपने संविधान बचाने का पहला और बड़ा कदम ले ल‍िया है. हम सरकारी एजेंसियों के ख‍िलाफ लड़े. जहां भी गठबंधन बना, हम एक होकर लड़े. कांग्रेस ने देश को एक नया विजन दे दिया है. हम उनके प्रयासों को सफल नहीं होने देंगे. हमने जो वादे किए थे, वो पूरे करेंगे.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, कल इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक है. जो गठबंधन के नेता तय करेंगे, वही आख‍िरी फैसला होगा. अपने साथियों और सहयोगियों से बात करने के बाद ही हम तय करेंगे कि सरकार बनाने के बारे में क्या करना है. कांग्रेस अकेली नहीं है. हमारे साथ कई अन्‍य दल हैं. उनके साथ बैठक करेंगे, क्‍योंक‍ि सचमुच में आज हमारे पास इसका जवाब नहीं है.रायबरेली या वायनाड, कहां से रहेंगे, इस सवाल के जवाब पर राहुल गांधी ने कहा, सोचकर फैसला लेंगे. दोनों जगह की जनता ने बहुत प्‍यार दिया है.

© 2024 LALLANTOP. All rights reserved.
© 2024 LALLANTOP. All rights reserved.
Advertisement

source

Previous post Narendra Modi Varanasi Lok Sabha Election Result 2024: नरेंद्र मोदी 1 लाख 52 हजार वोटों से जीते, यहाँ देखें लेटेस्ट अपडेट – Jagran Josh
Next post Lok Sabha Chunav 2024 Live: PM मोदी 8 जून को ले सकते हैं शपथ, शाम 4 बजे होगी NDA की बैठक – मनी कंट्रोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *