'तीसरा कार्यकाल बड़े फैसलों वाला होगा…', मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें, जानिए देश को अब क्या दी .. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Vote
Lok Sabha Election 2024 पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया भर में भारत को बदनाम करने वाली ताकतों को जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं ने आईना दिखाया है। उन्होंने देश की जनता सभी दलों और उम्मीदवारों का अभिनंदन किया। पीएम मोदी ने भाजपा और एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं का भी ह्रदय से धन्यवाद किया। पढ़ें संबोधन की 10 बड़ी बातें…
चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव परिणाम के बाद अपने पहले संबोधन में सभी देशवासियों को आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस आशीर्वाद के लिए मैं पूरे देश का ऋणी हूं। आज बड़ा मंगल है। इस पवन दिन एनडीए की लगातार तीसरी बार सरकार बननी तय है। हम सभी जनता जनार्दन के बहुत आभारी हैं। देशवासियों ने भाजपा और एनडीए पर पूर्ण विश्वास जताया है।

विकसित भारत के प्रण की जीत

पीएम मोदी ने कहा कि आज की यह विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। यह भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है। विकसित भारत के प्रण की जीत है। यह ‘सबका साथ सबका विकास’ मंत्र की जीत है। यह 140 करोड़ भारतीयों की जीत है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में चुनाव आयोग का अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव कुशलता के साथ संपन्न कराया। करीब 100 करोड़ मतदाता, 11 लाख पोलिंग स्टेशन, डेढ़ करोड़ मतदान कर्मियों ने प्रचंड गर्मी में अपने दायित्व को बखूबी निभाया। हमारे सुरक्षाकर्मियों ने अपने कर्तव्य भाव का शानदार परिचय दिया।
यह भी पढ़ें: NDA के पास बहुमत है, क्‍या I.N.D.I.A भी बना सकता है सरकार? जानिए पूरा गुणा-गणित

कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया भर में भारत को बदनाम करने वाली ताकतों को जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं ने आईना दिखाया। उन्होंने देश की जनता, सभी दलों और उम्मीदवारों का अभिनंदन किया। पीएम मोदी ने भाजपा और एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं का भी ह्रदय से धन्यवाद किया।

विधानसभा चुनाव में NDA को मिली भव्य जीत

पीएम मोदी ने कहा कि 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार वापस आई है। राज्यों में जहां भी विधानसभाओं के चुनाव हुए, वहां पर एनडीए को भव्य जीत मिली। चाहे वो अरुणाचल प्रदेश हो, ओडिशा हो, आंध्र प्रदेश हो या फिर सिक्किम। इन राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। भाजपा पहली बार ओडिशा में सरकार बनाने जा रही है। लोकसभा चुनाव में भी ओडिशा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

भगवान जगन्नाथ की धरती पर होगा भाजपा का सीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह पहली बार होगा जब महाप्रभु जगन्नाथ की धरती पर भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। उन्होंने केरल की जीत का भी जिक्र किया और कहा कि भाजपा ने केरल में सीट जीती है। हमारे केरल के बहुत कार्यकर्ताओं ने अपना बलिदान दिया है। पीढ़ियों से इस पल का इंतजार किया।

विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे

पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना में हमारी संख्या दोगुना हो गई है। मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल समेत कई राज्यों में हमारी पार्टी ने लगभग क्लीन स्वीप किया। उन्होंने इन सभी राज्यों के मतदाताओं का विशेष आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा कि इन राज्यों की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि हमारी सरकार उनके विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी।

चंद्रबाबू और नीतीश का किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चंद्रबाबू के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन किया है।

जब जनादेश मिला तब देश निराशा में डूबा था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 10 साल पहले देश ने बदलाव के लिए जनादेश दिया था। उस समय देश निराशा के गर्त में डूब चुका था। हर दिन अखबारों की हेडलाइन घोटालों से भरी होती थी। देश की युवा पीढ़ी अपने भविष्य के लिए आशंकित हो गई थी। ऐसे समय में देश ने हमें आशा की मोती निकालने का जिम्मा सौंपा था।
पूरी ईमानदारी से प्रयास किया। 2019 में इसी प्रयास पर विश्वास व्यक्त करते हुए देश ने दोबारा प्रचंड बहुमत दिया। पीएम मोदी ने कहा कि आज तीसरी बार जो आशीर्वाद एनडीए को मिला है, मैं इसके और जनता जनार्दन के सामने विनय भाव से नतमस्तक हूं।

‘मां की कमी खलने नहीं दी’

पीएम मोदी ने कहा कि आज का यह पल निजी तौर पर मेरे लिए भावुक करने वाला है। मेरी मां के जाने के बाद यह मेरा पहला चुनाव है, लेकिन सच मनिए देश की कोटि-कोटि माताओं, बहनों-बेटियों ने मां की कमी खलने नहीं दी। पूरे देश में माताओं, बहनों और बेटियों ने अभूतपूर्व स्नेह और आशीर्वाद दिया।

राष्ट्रहित को हमेशा आगे रखा

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश ने कई फैसले लिए हैं। हमने दुनिया की सबसे बड़ी जन कल्याणकारी योजनाएं चलाईं। आजादी के 70 साल बाद 12 करोड़ लोगों को नल से जल मिला। चार करोड़ गरीबों को पक्के घर मिले, 80 करोड़ जरूरतमंदों राशन मिला।
करोड़ों गरीबों को पांच लाख रुपये तक की मुफ्त इलाज की सुविधा मिली। राष्ट्र प्रथम की दृष्टि से जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटी। जीएसटी और बैंकिंग जैसे सुधार किए। हमने राष्ट्रहित को हमेशा आगे रखा।

बड़े फैसले वाला होगा कार्यकाल

मोदी ने कहा कि हमारे विरोधी एकजुट होकर उतनी सीटें नहीं जीत पाएं हैं, जितनी अकेली बीजेपी ने जीती है। पीएम मोदी ने देश की जनता को भरोसा दिया कि अगर आप 10 घंटे काम करेंगे तो मोदी 18 घंटे काम करेगा। आप दो कदम चलेंगे तो मोदी चार कदम चलेगा।
उन्होंने कहा कि तीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसलों का नया अध्याय लिखेगा। यह मोदी की गारंटी है। उन्होंने अपने तीसरे कार्यकाल में देश को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा। पीएम मोदी ने यह भी स्पष्ट किया है कि तीसरे कार्यकाल में वे भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग और तेज करेंगे। 
यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर या योगेंद्र यादव किसकी भविष्‍यवाणी निकली सटीक? पीके ने कहा था- भाजपा इससे नीचे नहीं…

इंदिरा गांधी के हत्यारे बेअंत सिंह का बेटा बना सांसद, पंजाब की इस सीट से निर्दलीय लड़ा था चुनाव
UP Politics: …तो इसलिए BJP को कई सीटों पर मिली शिकस्त? हाथी की चाल ने इस तरह बिगाड़े दूसरों के समीकरण
पूर्ण बहुमत के बिना आसान नहीं होगी भाजपा के लिए संसद की राह, किन चुनौतियों से जूझ सकती है पार्टी
Raebareli Chunav 2024 Result: रायबरेली में ऐतिहासिक जीत, फ‍िर भी राहुल गांधी के ल‍िए क्‍यों है च‍िंता की बात?
इन पांच राज्यों ने दी मोदी को टेंशन! 59 सीटों का उठाना पड़ा नुकसान; देखिए चौंका देने वाले आंकड़े
Lok sabha Election Result 2024: सिर्फ 12 सीटों पर क्यों सिमट गई बीजेपी? बंगाल में टीएमसी की जीत के ये हैं 5 फैक्टर

source

Previous post Exit Polls 2024 Live Streaming: लोकसभा चुनाव में कौन मारेगा बाजी? यहां देखें सभी राज्यों का एग्जिट पोल – Aaj Tak
Next post Lok Sabha Election Results: वाराणसी से PM मोदी की हैट्रिक, कांग्रेस के अजय राय को 1.52 लाख वोटों से हराया – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *