Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: PM मोदी ने आज बुलाई कैबिनेट बैठक, NDA और INDIA गठबंधन भी करेगा मंथन – Jansatta

Spread the love

Lok Sabha Chunav Election Result 2024 (लोकसभा चुनाव परिणाम 2024), ECI Election Results 2024 Today Live Updates: लोकसभा चुनाव परिणाम स्पष्ट होने के बाद अब एनडीए सरकार बनाने की तैयारियों में जुट गई है। नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। अब सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, वो शाम को राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं और आने वाली 8 जून को शपथ ले सकते हैं।
वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन भी आगे की रणनीति बनाने में जुट गया है। कहा जा रहा है कि नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार पीएम बनने से रोकने के लिए कांग्रेस पार्टी नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को अपने खेमे में लाने की कोशिश कर सकती है। आज सुबह जब नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव अपने-अपने गठबंधनों की मीटिंग में शामिल होने के लिए एक फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे तो इन संभावनाओं को बल मिला।
Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: Watch Government Formation and Seat Wise Result Here
इस बीच शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत की तरफ से भी ऐसा बयान दिया गया है, जिससे लगता है कि इंडिया गठबंधन के नेता टीडीएपी और जेडीयू पर डोरे डाल सकते हैं। उन्होंने कहा,”एनडीए में कौन है? नीतीश बाबू है, चंद्रबाबू है, दो बाबू हैं। चिराग बाबू है… देख लेंगे। जनता ने बीजेपी से बहुमत वापस ले लिया है। जोड़-तोड़ वाली सरकार बनाने बनाने की कोशिश हो रही है, करने दो।”
Lok Sabha Election Result 2024Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024
Lok Sabha Chunav Election Result 2024 LIVE (लोकसभा चुनाव परिणाम 2024): लोकसभा चुनाव परिणाम से जुड़ी तमाम बड़ी अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
Lok Sabha Elections Result 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद आज इंडिया गठबंधन की मीटिंग होने जा रही है। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर मीटिंग के लिए इंडिया गठबंधन के नेता पहुंचने लगे हैं। उनके आवास के बाहर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का हुजूम भी उमड़ा हुआ है, जो लगातार उनके व गांधी परिवार के समर्थन में नारे लगा रहा है।
Lok Sabha Elections Result 2024 LIVE: एनडीए की मीटिंग में तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू, जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिवसेना नेता एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान उन नेताओं में शामिल हुए। 
इन नेताओं के अलावा भाजपा और उसके अन्य सहयोगी दलों के शीर्ष नेता भी इस बैठक में शामिल हुए हैं। तेदेपा, जद (यू), शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और लोजपा (रामविलास) ने क्रमश: 16, 12, सात और पांच लोकसभा सीट जीती हैं और ये दल सरकार गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सूत्रों ने कहा कि बैठक में राजग नेताओं के औपचारिक रूप से मोदी के नेतृत्व में अपना विश्वास व्यक्त करने की उम्मीद है और गठबंधन के घटक दलों के सांसद उन्हें अपने नेता के रूप में चुनने के लिए कुछ दिनों में बैठक कर सकते हैं। 
Lok Sabha Chunav Results LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर चल रही एनडीए की मीटिंग खत्म हो गई है। टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू पीएम आवास से निकल गए हैं। दूसरी तरफ बिहार में बीजेपी के नेता प्रेम कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार एनडीए के साथ ही रहेंगे। तेजस्वी यादव को सपने देखना बंद कर देना चाहिए।
कैबिनेट की सिफारिश के बाद राष्ट्रपति ने 17वीं लोकसभा भंग कर दी है।
Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: चांदनी चौक लोकसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “यह जीत प्रधानमंत्री मोदी की विश्वसनीयता, हमारे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की जीत है… दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के गठबंधन को नकार दिया है इसलिए दिल्ली की जनता ने भाजपा को सातों सीटें दी हैं, मुझे लगता है कि कांग्रेस और AAP को इस विषय पर आत्ममंथन करना चाहिए…”
Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा उन्हें राज्य सरकार से मुक्त करने के प्रस्ताव पर कहा, “चुनावी हार सामूहिक जिम्मेदारी है। तीनों पार्टियों ने चुनाव में मिलकर काम किया था। वोट शेयर देखें तो मुंबई में महायुति को दो लाख से ज्यादा वोट मिले। हार के कारणों की ईमानदारी से समीक्षा की जाएगी। पिछले दो सालों में सरकार ने राज्य में कई अच्छे फैसले लिए हैं। मैं जल्द ही देवेंद्र जी से बात करूंगा। हमने पहले भी साथ मिलकर काम किया है और आगे भी करते रहेंगे। हम विपक्ष के झूठे दावों का मुकाबला करने में सामूहिक रूप से विफल रहे हैं।”
Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: सूत्रों के मुताबिक, एनडीए आज ही दावा पेश कर सकता है। एनडीए नेता आज ही राष्ट्रपति को समर्थन को पत्र सौपेंग।
8 जून को नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है। इससे पहले 7 जून को सुबह 11 बजे एनडीए के सभी सांसदों को बैठक आयोजित की जा सकती है। इस बैठक में नेता सदन के नाम पर मुहर लग सकती है।
महाराष्ट्र के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की करारी हार के बाद उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने इसकी जिम्मेदारी ली है। उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की है। फडणवीस ने कहा कि वह संगठन में रहकर पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे। पार्टी उन्हें सरकार के कामकाज से मुक्त करे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। 8 जून को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद वह अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। इसके बाद नई सरकार के गठन को लेकर कवायद शुरू होगी।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और लोकसभा सांसद चिराग पासवान एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर उनके समर्थकों ने भव्य स्वागत किया है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस्तीफा दे दिया है। वह थोड़ी देर पहले ही राज्यपाल रघुवर दास से मिलने पहुंचे थे। राज्यपाल से मुलाकात के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया है। इस बार ओडिशा के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत मिला है।
ओडिशा में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक राज्यपाल रघुवर दास से मिलने पहुंचे हैं। चुनाव में इस बार बीजेडी 147 में से महज 51 सीटों पर सिमट गई है। वहीं पहली बार बीजेपी राज्य में अपनी सरकार बनाने जा रही है।
आंध्र प्रदेश की जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण विजयवाड़ा से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। वह आज शाम होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल होंगे। आंध्र प्रदेश में इस बार बीजेपी, टीडीपी और जन सेना पार्टी ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था। गठबंधन ने लोकसभा चुनाव में 175 में से 164 सीटों पर जीत दर्ज की है। जन सेना ने लोकसभा चुनाव में भी 2 सीटें जीती हैं।
टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू नायडू लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद आज दिल्ली आ रहे हैं। थोड़ी देर में वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वह शाम 4 बजे दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल होंगे। इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की है। साथ ही राजग को पूर्ण बहुमत मिलने पर बधाई भी दी है।
उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करें तो हम उन्हें समर्थन के लिए तैयार है। उनका यह बयान आज शाम 6 बजे दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले आया है।
बीएसपी चीफ मायावती का लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मुस्लिम समाज बसपा का खास अंग रहा है। लेकिन पिछले कई चुनावों और इस बार लोकसभा चुनाव में भी उचित प्रतिनिधित्व देने के बावजूद बसपा को ठीक से समझ नहीं पा रहा है। अब ऐसी स्थिति में आगे इनको काफी सोच-समझकर ही चुनाव में पार्टी द्वारा मौका दिया जाएगा। ताकि पार्टी को भविष्‍य में इस बार की तरह भयंकर नुकसान ना हो।

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इस्तीफा मांगा है। उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर पीएम मोदी को अब इस्तीफा देना चाहिए। जनता ने पीएम मोदी को बहुमत दिया है।
लोकसभा चुनाव के बाद आज दिल्ली में एनडीए और इंडिया गठबंधन की बैठक हैं। इनमें शामिल होने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव दिल्ली आ रहे हैं। इसके बाद दोनों खेमों में हलचल तेज हो गई है।
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद आज दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक हो रही है। बैठक में शामिल होने के लिए एनसीपी प्रमुख शरद पवार और सुप्रिया सुले दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके चीफ एम के स्टामिन दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक के लिए रवाना हो गए हैं। वह बुधवार सुबह चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे। उनकी पार्टी को चुनाव में 22 सीटों पर जीत मिली है।

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कैबिनेट बैठक बुलाई है। वहीं आज एनडीए और इंडिया गठबंधन ने भी बैठक बुलाई है।
विकसित भारत के लिए जमकर मेहनत करेंगे, राष्ट्रहित के लिए एकजुट आगे बढ़ने का समय है, विकसित भारत के लिए कई बड़े फैसले लेने का वक्त है, छह दशक के बाद देश के मतदाताओं ने एक नया इतिहास रचा है। छह दशक बाद किसी गठबंधन को, एनडीए को लगातार तीसरी बार देश की सेवा करने का मौका दिया है। यह लोकतंत्र की बहुत बड़ी शक्ति है। आपका आशीर्वाद नया उत्साह, काम करने की उर्जा देने वाला है।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे विरोधी एकजुट होकर भी उतनी सीटें नहीं जीत पाए, जितनी बीजेपी ने अकेले अपने दम पर जीती है। लेकिन हम सभी भारतीय मिलकर साथ चलेंगे, तीसरे कार्यकाल में बड़े फैसलों का एक नया अध्याय लिखेगा और ये मोदी की गारंटी है।
मेरे लिए भावुक करने वाला पल है। मेरी मां के जाने के बाद मेरा पहला चुनाव है। सच मानिए, देश की कोटी-कोटी माताओं-बहनों ने मुझे मां की कमी महसूस नहीं होने दी। मैं जहां भी गई, माताओं, बहनों और बेटियों ने भरपूर आशीर्वाद दिया, ये आंकड़ों में नहीं दिख सकता है। देश के इतिहास में महिलाओं के वोटिंग करने के सारे रिकॉर्ड टूट गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों में बीजेपी का प्रदर्शन शानदार रहा है। कांग्रेस का तो लगता है कि सूपड़ा साफ हो गया है। पहली बार ओडिशा में भी बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने वाला है।
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि इस समय कुछ लोग 30-40 सीट जीतकर झूम रहे हैं, उन्हें यह नहीं पता कि एनडीए ने क्या हासिल किया है। पहली बार ओडिशा में सरकार बनाई है, विशुद्ध बीजेपी की सरकार बनी है, जिस केरल में कभी दूर-दूर तक नहीं थे, वहां भी खाता खुल गया है, कमल खिला है। कई राज्यों में वोट शेयर बढ़ चुका है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं। गृह मंत्री अमित शाह भी मंच पर मौजूद है। थोड़ी देर में दोनों ही नेता बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में बीजेपी दफ्तर आने वाले हैं। दफ्तर पहुंचकर उनकी तरफ से बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जाएगा। लगातार तीसरी बार जीतने के बाद पीएम आगे के संकल्प पार्टी के सामने रखने वाले हैं।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 हिंदी न्यूज़, Lok Sabha Chunav Result Hindi Samachar Today LIVE Updates: साल 2019 और उससे पहले साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की थी। अब लोकसभा चुनाव 2024 में भी बीजेपी और उसके सहयोगी दल जीत के दावे कर रहे हैं। अगर पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी लगातार तीसरी बार जीतती है तो यह एक रिकॉर्ड होगा। बीजेपी का दावा है कि वो 370 सीटों से ज्यादा हासिल करेगी।

source

Previous post हैदराबाद में असदुद्दीन ओवैसी और माधवी लता में कौन क‍िसे दे रहा मात? देखें Exit Poll के नतीजे – Aaj Tak
Next post Lok Sabha Election Results 2024: BJP कार्यकर्ताओं ने रोकी AAP सांसद संजय स‍िंह की गाड़ी, देखें Video – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *