Lok Sabha Election Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल के नतीजे – Jansatta

Spread the love

Lok Sabha Chunav Exit Poll Result 2024 Date and Time: 19 अप्रैल 2024 से शुरू हुए चुनावी दौर का अब अंतिम चरण चल रहा है। 1 जून को अंतिम चरण के तहत देश के 8 राज्यों की कुल 57 सीटों पर मतदान होना है। कल के मतदान होने के साथ ही देश में हो रहे आम चुनाव समाप्त हो जाएगा। 44 दिन चले इस चुनावी प्रक्रिया के बाद हर किसी की निगाहें 4 जून को होने वाली मतगणना की प्रतिक्षा करेंगी। 4 जून को जनादेश आने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि देश की कमान किसके हाथों में जाने वाली है।
वोटों की गिनती भले ही 4 जून को होगी लेकिन वोटों की गिनती से पहले ही देश के सामने एग्जिट पोल आ जाएगा। 44 दिन चले इस चुनाव में जनता का क्या मूड रहा है। इसको हर कोई जानना चाहता है। आइए जानते हैं कि एग्जिट पोल कब और कहां आएंगे-
निर्वाचन आयोग के नियमानुसार चुनाव के बीच में एग्जिट पोल की अनुमति नहीं है। एग्जिट पोल अंतिम चरण की वोटिंग संपन्न होने के 30 मिनट बाद घोषित किए जाएंगे। इस बार अंतिम चरण का मतदान 1 जून को संपन्न हो रहा है।
निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह सात बजे से शाम के 6 बजे तक वोटिंग होनी है। जिसके 30 मिनट बाद यानी की शाम 6 बजकर 30 मिनट पर एग्जिट पोल सामने आएंगे। इसके तहत 7 चरणों में हुए 545 सीटों के मतदान के संभावित नतीजे आपके सामने पेश किए जाएगे। इसके लिए अलग-अलग न्यूज एजेंसियों ने अपनी तैयारियां की हैं। वहीं जनसत्ता डॉट कॉम ने भी पूरी तैयारी की है। एग्जिट पोल द इंडियन एक्सप्रेस के सभी प्लेटफॉर्म पर देखे जा सकते हैं। इसके साथ ही जनसत्ता डॉट काम पर सभी एग्जिट पोल दिखाए जाएंगे।
वहीं पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो सत्तारुढ़ बीजेपी के खाते में 303 सीटें आई थी। वहीं कांग्रेस को महज 52 सीटों पर जीत मिली थी। डीएमके और वाईएसआर कांग्रेस के खाते में 23-23 सीटें आई थी जबकि टीएमसी ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की थी। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि जेडीयू को 16 सीटों पर जीत मिली थी।

लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने 232 सीटें जीतीं, लेकिन बहुमत से दूर रहा। गठबंधन ने नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू का समर्थन मांगा है। कांग्रेस ने मोदी की हार का दावा किया है और संविधान में विश्वास रखने वाले दलों को गठबंधन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को किंगमेकर बताया है और उन्हें डिप्टी पीएम का पद देने की अटकलें हैं।

source

Previous post Lok Sabha Elections Result 2024: 90 सीटों के पहले रुझान में पिछड़ा NDA, इंडिया अलाइंस 50 सीटों पर आगे – ABP न्यूज़
Next post Lok Sabha Election 2024 Result: अब तक के रुझान की बड़ी बातें… | NDA | India Alliance | ABP News – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *