Vote
Lok Sabha Election 2024 पीएम मोदी ने चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक बयान पोस्ट कर जनता का आभार व्यक्त किया और इशारों-इशारों में बता दिया कि अगली सरकार भाजपा बनाने जा रही है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा नई उमंग नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे।
चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम को लोकसभा चुनाव परिणाम पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि, “देश की जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है। भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है। मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं। मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है, मैं इसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, अभिनंदन करता हूं।”
यह भी पढ़ें: रायबरेली या वायनाड… कौन सी सीट छोड़ेंगे राहुल गांधी? प्रेसवार्ता में दिया ये जवाब
मोदी के नेतृत्व में 2014 में पहली बार भाजपा ने 282 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2019 में भाजपा का प्रदर्शन काफी सुधरा। भाजपा ने अकेले 303 सीटों पर जीत दर्ज की। एनडीए को कुल 351 लोकसभा सीटों पर कामयाबी मिली थी। मगर इस लोकसभा चुनाव में भाजपा बहुमत के आंकड़े से दूर है। हालांकि एनडीए के तौर पर बहुमत मिलता दिख रहा है। कल यानी बुधवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है।
यह भी पढ़ें: क्या इस स्कीम ने पलट दी कांग्रेस की बाजी? प्रेसवार्ता में राहुल गांधी ने भी किया जिक्र
यादव ही नहीं… कुर्मी, मुस्लिम के अलावा इन जातियों ने दिलाई सपा को जीत, मुलायम सिंह से एक कदम आगे हुए अखिलेश यादव
Gautam Buddha Nagar Seat: गठबंधन और बसपा ने बिछाई थी ये बिसात, महेश शर्मा के सामने नहीं चली एक भी चाल
अमेठी में रुकेंगी या चली जाएंगी वापस, हार के बाद क्या होगा Smriti Irani का फैसला? कहा- बहन के संबंध का भविष्य…
MP Lok Sabha Election Result 2024: एमपी में क्लीन स्वीप, बीजेपी की कूटनीति के सामने कमजोर पड़ती गई कांग्रेस, जानिए कैसे बदले समीकरण?
Shimla Lok Sabha Election Result 2024: शिमला सीट से लगातार दूसरी बार जीते सुरेश कश्यप, जानें इस सीट पर कब कौन रहा MP
यूपी में पश्चिम से पूर्वांचल तक हर जगह दरका NDA का किला, क्या है सबसे बड़ी वजह? मोदी-योगी के गढ़ में भी झटका
