Lok Sabha Election Result 2024 Live: लोकसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं और एनडीए गठबंधन को बहुमत मिल गी है। पिछली बार एनडीए के सामने खड़ी नहीं हो पा रही विपक्ष ने इस चुनाव के रिजल्ट में अपनी मजबूत स्थिति दिखा दी है। इंडिया गठबंधन को इस लोकसभा चुनाव में 200 से ज्यादा सीटें मिली हैं। रिजल्ट आने के बाद अब सरकार बनाने के लिए कवायद तेज हो गई है। बीजेपी ही नहीं कांग्रेस भी एक्शन में आ गई है। जिसकी वजह से दिल्ली में सियासी माहौल बनने लगा है।
