छत्तीसगढ़ की 11 सीटों का 'पोल ऑफ पोल्स': भाजपा 10, कांग्रेस को 1 सीट मिलने का अनुमान; 2 पर कांटे की टक्कर – Dainik Bhaskar

Spread the love

लोकसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। लगभग सारे एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में पिछले लोकसभा चुनाव की स्थिति से ज्यादा बेहतर भाजपा दिखाई दे रही है। भाजपा को 10 और कांग्रेस को 1 सीट मिलने का अनुमान
एबीपी-सी-वोटर्स, इंडिया टीवी-CNX, जी न्यूज और इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया में भाजपा को 10 से 11 सीट और कांग्रेस को 0-01 सीट मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। वहीं टाइम्स नाउ नवभारत-ईटीजी के एग्जिट पोल में भाजपा को 10 और कांग्रेस को एक सीट जीतने का अनुमान है। इस सर्वे में छत्तीसगढ़ की 2 सीट पर कांटे की टक्कर बताई गई है। इनमें कांकेर और जांजगीर-चांपा की सीट शामिल है।
यहां देखें- किस एजेंसी के एग्जिट पोल में किसे-कितनी सीटें मिल रहीं
यहां देखें- अन्य एजेंसी के एग्जिट पोल में किसे-कितनी सीटें मिल रहीं
जानिए कहां कितने प्रतिशत वोटिंग हुई थी
इस बार 2 करोड़ 5 लाख 13 हजार 252 मतदाता थे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 1 लाख 80 हजार 405 और महिला मतदाता 1 करोड़ 3 लाख 32 हजार 115 थीं। वहीं 732 थर्ड जेंडर वोटर भी थे। अगर 2019 के आंकड़ों को देखें तो 5 साल में 15 लाख से ज्यादा मतदाता बढ़े थे।
प्रदेश में तीनों चरणों में कुल 72.8 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। अगर 2019 के लोकसभा चुनाव में हुए मतदान (71.49%) से तुलना करें तो इस बार 1.31 प्रतिशत ज्यादा मतदान हुआ है। इस बार सबसे ज्यादा वोटिंग सरगुजा सीट पर 78.78 प्रतिशत और सबसे कम 63.95 प्रतिशत बिलासपुर में मतदान हुआ है।
देश में चुनाव नतीजों के अनुमान की पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
छत्तीसगढ़ के एग्जिट पोल के मिनट-टू-मिनट अपडेट नीचे पढ़िए…
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post Uttar Prdesh VIP Seats Result: यूपी की टॉप-10 वीआईपी सीटों का हाल, अखिलेश-डिंपल से लेकर निरहुआ-हेमा मालिनी तक – Aaj Tak
Next post Lok Sabha Result 2024 Live: दिल्ली में मिले CM स्टालिन-चंद्रबाबू नायडू, कहा- आंध्र-तमिलनाडु संबंध होंगे मजबूत – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *