Uttar Pradesh News Today: लोकसभा चुनावों में इस बार बीजेपी के लिए उत्तर प्रदेश काफी मायूसी भरा रहा। 2019 की तुलना में भगवा दल को 29 सीटों का नुकसान हुआ है। बीजेपी मात्र 33 सीटों पर जीत हासिल कर पाई है। दूसरी तरफ सपा को 37 और कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत मिली है। बीजेपी के सहयोगी दल रालोद को दो और अपना दल को एक सीट मिली है। नगीना सीट से आजाद समाज पार्टी भी जीत गई है। यहां जानिए हर अपडेट:
