नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव- 2024 का परिणाम सामने आ चुका है. BJP की अगुआई में NDA को स्पष्ट बहुमत हासिल हुआ है. वहीं, विपक्षी इंडिया गठबंधन सामान्य बहुमत से दूर रह गया. चुनाव परिणाम सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में स्थित बीजेपी हेडक्वार्टर में विक्टरी स्पीच दी. इस मौके पर उन्होंने ओडिशा का खासतौर पर नाम लिया. अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान जगन्नाथ का भी बार बार नाम लिया और उन्हें नमन किया. दरअसल, ओडिशा में बीजेपी पहली बार अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है. भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल किया है.
लोकसभा चुनाव-2024 के साथ ही ओडिशा विधानसभा की 147 सीटों के लिए भी वोटिंग हुई थी. बीजेपी ने 78 सीटों पर जीत हासिल करते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल किया. वहीं, सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) के खाते में 51 सीटें गईं. इस तरह से ओडिशा में अपने दम पर बीजेपी पहली बार सरकार बनाने की स्थिति में है. वहीं, कांग्रेस के खाते में 14 सीटें गई हैं. ओडिशा में बीजेपी को मिली सफलता की चर्चा पीएम मोदी ने अपनी स्पीच में की. उन्होंने इसी क्रम में भगवान जगन्नाथ का बार बार नाम लिया. ओडिशा विधानसभा चुनाव परिणाम पर जब पीएम मोदी बात कर रहे थे तो मंच पर मौजूद अमित शाह ताली बजा रहे थे.
Live: बड़े फैसलों का नया अध्याय लिखेगा NDA का तीसरा कार्यकाल, PM मोदी ने दिया संकेत
…तो हम चार कदम चलेंगे
पीएम मोदी ने आगे कहा कि अगर आप 10 घंटे काम करेंगे तो मोदी 18 घंटा काम करेगा. आप दो कदम चलेंगे तो मोदी चार कदम चलेगा. हम भारतीय मिलकर चलेंगे को आगे बढ़ाएंगे तीसरा कार्यकाल में देश एक नया अध्याय लिखेगा पर यह मोदी की गारंटी है. इंडिया की प्रतिबद्धता समाज के हर क्षेत्र हर वर्ग के विकास की रही है और उसमें एक बड़ी संख्या एसटीएससी ओबीसी की है. हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक गरीबी देश के अतीत का हिस्सा ना हो जाए.
भ्रष्टाचार पर बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि निजी स्वार्थ के लिए जब सारी सीमाएं पार हो जाए तो करप्शन को ताकत मिल जाती है. हर तरह के करप्शन को जड़ से उखाड़ने फेंकने का काम करना है. छह दशक के बाद किसी गठबंधन को एनडीए को लगातार तीसरी बार देश की सेवा करने का अवसर दिया है. भाजपा के कार्यकर्ता के लिए हमेशा दल से बड़ा देश रहा है, इसलिए हमें सेवा भाव से काम करना है. भाजपा का कार्यकर्ता जन आकांक्षा जन भावनाओं और जन अपेक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है और यह हम कभी भूल नहीं सकते. इन सबके बीच समाज के हर वर्ग से हर व्यक्ति से निरंतर संवाद करते रहने की जरूरत है.
Tags: Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Prime Minister Narendra Modi
चोर हैं जाह्नवी कपूर, खुद कबूल किया गुनाह, मम्मी श्रीदेवी और पापा बोनी कपूर को भी थी सब भनक
उम्र-25 साल, पद-सांसद… ये हैं नई संसद के सबसे युवा MP, हरा दिया राजनीति के धुरंधरों को
स्वाद और सेहत दोनों का मिश्रण है ये गुजिया, फटाफट नोट कर लें ये खास रेसिपी
रोहित शर्मा के बल्ले से हुई रिकॉर्ड्स की बारिश, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बने 4 हजारी, बाबर आजम को धकेला
जून में सिंगल क्लिक से किसानों के खातों में पहुंचेगी पीएम सम्मान निधि की 17वीं किस्त, जानें डिटेल
मछुआरों के जाल में फंसी ऐसी मछली…खींचने में निकल आया 3 मछुआरों का पसीना, देखें PHOTOS
भूलकर भी इस अंगुली में न पहने सोने की अंगूठी, लाभ की जगह हो सकती है हानि, यहां जानें
यूपी के इस शहर में पानी पर तैरेगा सोलर प्लांट, तैयार किया गया ये खास प्लान
शरीर के लिए पोषक तत्वों का भंडार है ये बीज, डाइट में शामिल करेंगे तो कैंसर भी छूमंतर
