Lok Sabha election results 2024: कोई 11 लाख तो कोई 48 वोट से जीता लोकसभा चुनाव, देखें सबसे कम वोटों .. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Vote
लोकसभा चुनाव 2024 के नजीते घोषित कर दिए गए है। भाजपा के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन ने 292 सीटें जीतकर बहुमत के आंकड़े को हासिल किया। इस चुनाव में कई प्रत्याशी भारी अंतर से जीते हैं जिसमें से एक नाम शंकर लालवानी का भी है । मध्य प्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट पर भाजपा के मौजूदा सांसद शंकर लालवानी ने 10.08 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  Lok Sabha Election Result 2024: 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित किए गए। इस चुनाव में एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन ने 292 सीटें जीतकर बहुमत के आंकड़े को हासिल तो वहीं, विपक्षी गठबंधन आईएनडीआई ने 233 सीटों पर जीत दर्ज की। इस चुनावी परीक्षा के रिजल्ट में ऐसे कई प्रत्याशी ऐसे भी रहे जिन्होंने भारी अंतर से जीत हासिल की। 

बात करें मध्य प्रदेश की तो यहां की इंदौर लोकसभा सीट पर भाजपा के मौजूदा सांसद शंकर लालवानी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह मध्य प्रदेश में किसी भी भाजपा उम्मीदवार की सबसे बड़ी जीत रही। वह 10.08 लाख वोटों के अंतर से जीते है। दिलचस्प बात यह है कि नोटा दो लाख से ज्यादा मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। 
लोकसभा चुनाव 2024 में सबसे कम मतों से जीतने वाले प्रतिभागियों की लिस्ट पर आइये डालते है एक नजर…

सबसे कम वोटों से विजयी होने वाले उम्मीदवारों के नाम

  • शिवसेना के रवींद्र वायकर ने मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट पर यूबीटी के अमोल कीर्तिकर को महज 48 वोटों से हराया।
  • एनसीपी (शरद पवार) के उम्मीदवार बजरंग मनोहर सोनवाने ने भाजपा की पंकजा मुंडे को 6,553 मतों से हराया।
  • आंवला, हातकणंगले,  मुजफ्फरनगर और कांथी लोकसभा क्षेत्रों में भी जीत का अंतर 1000 वोटों से कम रहा। 
  • सलेमपुर, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल, मुंबई नॉर्थ वेस्ट में भी जीते हुए प्रत्याशियों को 2 हजार से कम वोटों के अंतर से जीत मिली। 

वो दो नेता जिन्हें हासिल हुए 10 लाख से अधिक वोट

असम की धुबरी सीट से कांग्रेस नेता रकीबुल हुसैन को 10,12,476 मतों से जीत हासिल हुई।
इंदौर लोकसभा सीट पर भाजपा के मौजूदा सांसद शंकर लालवानी 10,08,077 लाख वोटों के अंतर से जीते।

2024 में सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले 5 उम्मीदवार

लोक सभा चुनाव 2024 में सबसे अधिक वोटों से जीतने वाले 5 उम्मीदवार के नाम 

उम्मीदवार लोकसभा क्षेत्र पार्टी वोट
रकीबुल हुसैन धुबरी, असम INC 1,471,885
शंकर लालवानी इंदौर, मध्य प्रदेश BJP 1,226,751
शिवराज सिंह चौहान विदिशा, मध्य प्रदेश BJP 1,116,460
सीआर पाटिल नवसारी, गुजरात BJP 1,031,065
अमित शाह गांधीनगर, गुजरात BJP 1,010,972

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Chunav Result 2024: चुनावी परीक्षा में मोदी सरकार के कितने केंद्रीय मंत्री हुए पास और फेल? यहां देखें LIST
यह भी पढ़ें: एक उम्मीदवार ऐसा भी… पहले हारे फिर जीते, वोटों की दोबारा गिनती हुई तो 48 वोट से विजयी हुआ ये नेता
अमेठी-रायबरेली में जीत से गदगद प्रि‍यंका गांधी, यूपी कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं के नाम जारी क‍िया ये संदेश
यूपी में मोदी-योगी मैजिक फेल, इन बूथों पर 10 वोट भी नहीं ला सका 'कमल'; अखिलेश ने कर दिखाया कमाल
मोदी 3.0 मंत्रिमंडल में यूपी के इन दो दिग्गज नेताओं को मिल सकती है जगह! बुलाए गए दिल्ली
UP Lok Sabha Result 2024: गोरखपुर से रवि किशन की चौतरफा जीत, बांसगांव से इन दो बूथों ने पार लगाई कमलेश की नैया
'मैंने पहले ही कहा था…' चुनाव जीतने के बाद कहां रहेंगे Arun Govil? क्लियर कर दी अपनी प्राथमिकता
अमेठी में अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है स्मृति ईरानी का सफर, जानें इस चुनाव में क‍ितने प्रत‍िशत घट गए वोट?

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: आखिरी जंग कल, दिग्गजों पर बड़ी जिम्मेदारी गठबंधन की दोस्ती आएगी काम – ABP न्यूज़
Next post Bihar Election Result 2024 Live: लालू की एक बेटी को जीत तो दूसरी को मिली हार; एनडीए 30 और इंडी गठबंधन 9 पर आगे – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *