Local Weather : यूपी के इन जिलों में आज धूल भरी आंधी के साथ होगी बारिश, गिरेगा तापमान, लखनऊ में मौसम बना सु… – News18 हिंदी

Spread the love

अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सुबह बेहद सुहावनी है, क्योंकि रातभर आंधी के बाद सुबह हुई हल्की बारिश से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है और लोगों को गर्मी से भी काफी हद तक राहत मिली है. मौसम फिलहाल ठंडा हो गया है, जिस वजह से लोगों ने राहत की सांस ली है. वहीं बात करें उत्तर प्रदेश के दूसरे जिलों की तो आज लखनऊ कानपुर और बहराइच के साथ ही यूपी के केंद्रीय और पूर्वी हिस्सों में आज हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट होगी. लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक अभी एक से दो दिन मौसम इसी तरह बना रहेगा. रुक रुककर प्रदेश के कई हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेंगी. हल्की बूंदाबांदी होगी और इससे मौसम सुहावना होगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
इन जिलों को आज राहत
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, बलिया चुर्क, बहराइच,फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़ और बस्ती में आज से बादलों की आवाजाही लगी रहेगी. अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है.
आज ये जिले रहेंगे गर्म
वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, आगरा और बुलंदशहर आज पूरे उत्तर प्रदेश में गर्म रहेंगे. यहां का अधिकतम तापमान आज भी 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.
इन जिलों में बूंदाबांदी के आसार
उरई, हमीरपुर, बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़ और इटावा आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई में आज तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. यहां का न्यूनतम तापमान भी 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.
धर्म नगरी में ऐसा रहेगा मौसम
बात करें धर्म नगरियों की अयोध्या का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. वहीं प्रयागराज में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस, चित्रकूट में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, मथुरा में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के साथ ही वाराणसी में अधिकतम तापमान लगभग 41 डिग्री सेल्सियस से लेकर 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है.
Tags: Hindi news, Local18, UP Weather

सेहत का खजाना होती है हरी मिर्च, मोटापा-कोलेस्ट्रॉल को करती है छूमंतर, हार्ट के लिए भी रामबाण
2 शादियां हुईं फेल, पूरे करियर में नहीं दी 1 भी सोलो हिट, लेकिन करोड़ों की संपत्ति पर राज करता है ये स्टार
रिश्‍ते खराब कर सकती है ‘मूड स्विंग’ की परेशानी, महिलाएं क्‍यों बनती हैं इस समस्‍या की शिकार, जानें वजह
सिर्फ दो महीने मिलता है ये फल, वजन कम करने से लेकर पाचनशक्ति करता है दुरुस्त
खरीफ फसल में किसान कर लें इस मोटे अनाज की खेती, तो न पानी की समस्या न पैसों की किल्लत, होगी बंपर कमाई
चोर हैं जाह्नवी कपूर, खुद कबूल किया गुनाह, मम्मी श्रीदेवी और पापा बोनी कपूर को भी थी सब भनक
उम्र-25 साल, पद-सांसद… ये हैं नई संसद के सबसे युवा MP, हरा दिया राजनीति के धुरंधरों को
स्वाद और सेहत दोनों का मिश्रण है ये गुजिया, फटाफट नोट कर लें ये खास रेसिपी
रोहित शर्मा के बल्ले से हुई रिकॉर्ड्स की बारिश, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बने 4 हजारी, बाबर आजम को धकेला

source

Previous post Bihar Election Result 2024 Live: लालू की एक बेटी को जीत तो दूसरी को मिली हार; एनडीए 30 और इंडी गठबंधन 9 पर आगे – अमर उजाला
Next post The corruption of BJD leaders has devastated the farmers of Odisha: PM Modi in Balasore, Odisha – Narendra Modi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *