Vote
चुनाव आयोग ने देश की सभी 543 लोकसभा सीटों के परिणाम घोषित कर दिए हैं जिसमें भाजपा ने सर्वाधिक 240 सीटें हासिल की है जबकि कांग्रेस ने 99 सीटें जीती हैं। अंतिम परिणाम महाराष्ट्र के बीड निर्वाचन क्षेत्र का घोषित किया गया जहां एनसीपी (शरद पवार) उम्मीदवार बजरंग मनोहर सोनवाने ने भाजपा की पंकजा मुंडे को 6553 मतों से हराया।
ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने देश की सभी 543 लोकसभा सीटों के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें भाजपा ने सर्वाधिक 240 सीटें हासिल की है जबकि कांग्रेस ने 99 सीटें जीती हैं।
अंतिम परिणाम महाराष्ट्र के बीड निर्वाचन क्षेत्र का घोषित किया गया, जहां एनसीपी (शरद पवार) उम्मीदवार बजरंग मनोहर सोनवाने ने भाजपा की पंकजा मुंडे को 6,553 मतों से हराया।
लोकसभा में 543 सदस्य हैं। हालांकि, सूरत से भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद 542 सीटों के लिए वोटों की गिनती की गई।
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर नवीनतम अपडेट के अनुसार, लोकसभा चुनावों में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पार्टियों द्वारा जीती गई सीटों की संख्या इस प्रकार है-
बीजेपी – 240
कांग्रेस – 99
समाजवादी पार्टी – 37
तृणमूल कांग्रेस – 29
डीएमके – 22
तेलुगु देशम पार्टी – 16
जेडी(यू) – 12
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) – 9
एनसीपी (शरद पवार) – 8
शिवसेना – 7
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) – 5
वाईएसआरसीपी – 4
आरजेडी – 4
सीपीआई(एम) – 4
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग – 3
आप – 3
झारखंड मुक्ति मोर्चा – 3
जनसेना पार्टी – 2
सीपीआई (एमएल) (लिबरेशन) – 2
जेडी(एस) – 2
विदुथलाई चिरुथैगल काची – 2
सीपीआई – 2
राष्ट्रीय लोक दल – 2
नेशनल कॉन्फ्रेंस – 2
यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी, लिबरल – 1
असम गण परिषद – 1
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) – 1
केरल कांग्रेस – 1
रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी – 1
एनसीपी – 1
वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी – 1
जोराम पीपुल्स मूवमेंट – 1
शिरोमणि अकाली दल – 1
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी – 1
भारत आदिवासी पार्टी – 1
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा – 1
मरूमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम – 1
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) – 1
अपना दल (सोनीलाल) – 1
आजसू पार्टी – 1
एआईएमआईएम – 1
निर्दलीय – 7
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election Results: अमेठी से स्मृति ईरानी की हार और किशोरी लाल की जीत पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election Result 2024: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना में इतने मतों से जीत हासिल की, दुष्यंत ने झालावाड़-बारां में कांग्रेसी प्रतिद्वंद्वी को हराया
यूपी की इस हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट पर बसपा समेत 13 प्रत्याशियों की जमानत जब्त, BJP को भी करना पड़ा हार सामना
Phulpur Lok Sabha Result 2024: नेहरू की कर्मभूमि पर कमल की खेती,यहां से तीसरी बार जीती भाजपा
Allahabad Lok Sabha Result 2024: इलाहाबाद के बड़े गांवों में पंजे का परचम, इस लोकसभा को इंडी गठबंधन ने किया था टारगेट
Lok sabha Election Result 2024: चुनाव परिणाम के बाद पाकिस्तानी मीडिया ने एग्जिट पोल का उड़ाया मजाक, जानिए एनडीए की जीत पर क्या दिया रिएक्शन?
अमेठी-रायबरेली में जीत से गदगद प्रियंका गांधी, यूपी कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं के नाम जारी किया ये संदेश
यूपी में मोदी-योगी मैजिक फेल, इन बूथों पर 10 वोट भी नहीं ला सका 'कमल'; अखिलेश ने कर दिखाया कमाल
