Lok Sabha 2024 Live Updates: लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए ने बहुमत हासिल कर लिया है और बुधवार हुए एनडीए की बैठक में सभी ने नरेन्द्र मोदी को अपना नेता भी चुन लिया है। वहीं इंडिया गठबंधन के नेताओं ने के नेताओं ने सरकार गठन की संभावनाओं पर विचार करने के बाद बुधवार को कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार द्वारा शासित न होने की लोगों की इच्छा को साकार करने के लिए उचित समय पर उचित कदम उठाएंगे।
