Election Results 2024 LIVE: मोदी सरकार 3.0 को लेकर बढ़ी हलचल, नड्डा के घर हो रहा मंथन, TDP ने रखी यह डिमांड… – News18 हिंदी

Spread the love

Live
Lok Sabha Election Results News: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब मोदी सरकार शपथ लेने को तैयार है. 8 जन को नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. सरकार गठन से पहले 7 जून को एनडीए की एक अहम बैठक भी है. नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की मदद से फिर एक बार मोदी सरकार का रास्ता साफ हो चुका है. तो चलिए जानते हैं 6 जून के सभी सियासी हलचल को.
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद देश को अब नई सरकार का इंतजार है. एनडीए को मिले बहुमत के बाद देश में फिर एक बार मोदी सरकार की पुष्टि हो गई है. भाजपा के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाने जा रहा है. मोदी सरकार 3.0 में पीएम मोदी 8 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही नरेंद्र मोदी पंडित नेहरू के लगातार तीन बार पीएम वाले रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगे. 8 जून को नई सरकार के शपथ से पहले 7 जून को एनडीए की एक अहम बैठक है. हालांकि, आज यानी 6 जून को भी बैठकों का दौर है. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर आज भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की बैठक है. इस बीच एनडीए के घटक दलों की नई सरका में डिमांड भी आनी शुरू हो गई है. तो चलिए जानते हैं लोकसभा नतीजों के बाद हो रहे सभी सियासी हलचल को.
मोदी सरकार 3.0 को लेकर भाजपा काफी एक्टिव हो चुकी है. भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी सांसदों और भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों को आज रात तक दिल्ली बुलाया है. कल एनडीए की अहम बैठक है.
लोकसभा चुनाव में 16 सीटें जीतने वाली टीडीपी मोदी सरकार 3.0 में 2 मंत्री पद चाहती है. सूत्रों का कहना है कि चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी नई मोदी सरकार में कम से कम दो मंत्री पद चाहती है. हालांकि, ये कौन से मंत्रालय होंगे, अभी तक इसका जिक्र नहीं किया गया है. बता दें कि नई सरकार के लिए टीडीपी का समर्थन बहुत बड़ा फैक्टर है.
लोकसभा चुनाव में खराब नतीजों के लिए देवेंद्र फडणवीस ने जिम्मेदारी ली है. उन्होंने बुधवार को इस्तीफे की पेशकश की. इस बीच सूत्रों का कहना है कि डिप्टी सीएम अजित पवार और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुरुवार को फडणवीस से मिलेंगे.
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर भाजपा के सीनियर नेताओं की बैठक जारी है. इस में गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मौजूद हैं. नई सरकार और मंत्रिमंडल पर चर्चा के लिए यह बैठक बुलाई गई है. सहयोगी दलों से बातचीत के लिए बीजेपी के सीनियर नेताओं की जो कमेटी बनाई गई है, उसमें अमित शाह और राजनाथ सिंह शामिल हैं. सहयोगी दलों से बातचीत का एजेंडा क्या हो, उन्हें मंत्रिमंडल में किस अनुपात में जगह दी जाए और निर्दलीय सांसदों को कैसे जगह दी जाए इन बिन्दुओं पर अहम चर्चा हो रही है.
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब 8 जून को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना है. सूत्रों की मानें तो राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का शपथ ग्रहण समारोह होगा. राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर लगातार जारी है.
मोदी सरकार 3.0 से पहले भाजपा की आज अहम बैठक है. भारतीय जनता पार्टी की यह बैठक जेपी नड्डा के आवास पर हो रही है. बीजेपी चीफ जेपी नड्डा के आवास पर अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष पहुंच चुके हैं. 
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद महाराष्ट्र में सियासी हलचल बढ़ गई है. अजित पवार गुट को लेकर शरद गुट के सूत्रों ने बड़ा दावा किया है. सूत्रों का कहना है कि शरद पवार गुट के संपर्क में अजित गुट के 18 विधायक हैं. ये18 एमएलए वापस शरद गुट में आना चाहते हैं. इस बीच अजित पवार ने अपने आवास पर विधायकों की बैठक बुलाई है. बता दें कि अजित पवार गुट के पास 40 विधायक हैं.
सूत्रों ने कहा कि जेडीएस ने बेटे और दामाद दोनो के लिए मंत्रालय की मांग की है. बेटे कुमारस्वामी के लिए कृषि मंत्रालय तो दामाद डॉ सीएन मंजूनाथ के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की मांग की गई है. बता दें कि जेडीएस ने फिलहाल दो सीटों पर जीत दर्ज की है. जबकि उसने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. एचडी देवगौड़ा के दामाद भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते हैं. वह पेशे से एक डॉक्टर हैं. कल एनडीए की बैठख में एचडी कुमारस्वामी शामिल हुए थे.
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब मोदी सरकार 3.0 की बारी है. भाजपा को बहुमत न आने की वजह से उसे सरकार बनाने के लिए एनडीए के साथियों पर निर्भर रहना पड़ रहा है. अब ऐसे में एनडीए के घटक दलों ने अपनी-अपनी शर्तें रखनी शुरू कर दी है. सूत्रों की मानें तो जेडीएस ने मोदी सरकार 3.0 में दो अहम मंत्रालय की मांग की है. एचडी कुमारस्वामी के बेटे और दामाद के लिए मंत्री पद की गई है. जेडीएस ने एक कृषि मंत्रालय की भी मांग की है.
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा ने अचानक आज दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. माना जा रहा है कि नई सरका के गठन से जुड़े मसले पर यह बैठक है. इस बैठक में भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे. यह बैठक जेपी नड्डा के आवास पर कुछ देर में शुरू होगी. सूत्रों का कहना है कि अमित शाह और राजनाथ सिंह भी इस बैठक में शामिल होंगे.
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद देश को अब नई सरकार का इंतजार है. एनडीए को मिले बहुमत के बाद देश में फिर एक बार मोदी सरकार की पुष्टि हो गई है. भाजपा के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाने जा रहा है. मोदी सरकार 3.0 में पीएम मोदी 8 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही नरेंद्र मोदी पंडित नेहरू के लगातार तीन बार पीएम वाले रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगे. 8 जून को नई सरकार के शपथ से पहले 7 जून को एनडीए की एक अहम बैठक है. हालांकि, आज यानी 6 जून को भी बैठकों का दौर है. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर आज भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की बैठक है. इस बीच एनडीए के घटक दलों की नई सरका में डिमांड भी आनी शुरू हो गई है. तो चलिए जानते हैं लोकसभा नतीजों के बाद हो रहे सभी सियासी हलचल को.

क्या डॉक्टर रुजा इग्नातोवा मारी गई? 37 हजार करोड़ रुपये लेकर फुर्र है दुनिया की मोस्ट वॉन्टेड महिला
शिक्षक से किसान बनने तक का सफर, चार एकड़ खेत में उगाते है सब्जी, खुद करते है सारा काम
इन छुट्टियों में चाहते हैं सुकून के कुछ पल, तो करें ऋषिकेश की इन 5 सीक्रेट जगहों को एक्सप्लोर
बेटे की उम्र की एक्ट्रेस के साथ करना था रोमांस, विजय सेतुपति ने किया साफ इनकार, डायरेक्टर को बदलनी पड़ी हीरोइन
तो इसलिए फटती है इन्वर्टर की बैटरी? गर्म होने से ऐसे बचाएं, एक्सपर्ट की यह सलाह मान इसको रखें सुरक्षित
स्कीम हो तो ऐसी…सरकार सोलर पर दे रही 65% की सब्सिडी, घर पर बनाएं बिजली, ज्यादा हुआ तो बेच दें
ये है भारत का मिनी स्वीटजरलैंड! एक बार अगर आ गए तो लौटने का नहीं करेगा दिल
प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है गुमला का यह डैम! इसकी खूबसूरती देख मन हो जाएगा मंत्रमुग्ध, देखें Photo 
MP के युवाओं का कमाल, पूरे गांव की बदल दी तकदीर, अब किसान भी हो रहे मालामाल
लाइव ब्लॉग
10 minutes ago
14 hours ago
2 hours ago
2 days ago

source

Previous post UP Election Result 2024 Live: यूपी में 33 सीटों पर सिमटी भाजपा, पिछली बार के मुकाबले 29 सीटों का नुकसान – अमर उजाला
Next post Lok Sabha Chunav 2024: मोदी-काल की सबसे बड़ी हार के बाद योगी आद‍ित्‍यनाथ को लेकर उठे ये चार बड़े सवाल – Jansatta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *