Lok Sabha Chunav Results 2024 Live: लोकसभा चुनाव 2024 में 293 सीटें जीतने वाले NDA ने सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गठबंधन का नेता चुना है. मोदी के नेतृत्व में नई सरकार 8 जून को शपथ ले सकती है.
Trending Photos
Lok Sabha Election Results 2024 Live Updates: नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. नई लोकसभा में 293 सीटों वाले NDA ने उन्हें अपना नेता चुना है. मोदी के नेतृत्व में NDA शुक्रवार (07 जून) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिल सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश करेगा. शुक्रवार को ही NDA की एक और बैठक होनी है. NDA के दो प्रमुख घटक दलों- नीतीश कुमार की जदयू और एन चंद्रबाबू नायडू की तेदेपा ने समर्थन की कुछ शर्तें रखी हैं. इनमें कुछ मंत्री पद और अन्य मांगें शामिल हैं. मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी चीफ जेपी नड्डा को NDA के सहयोगियों से बात कर सरकार गठन को अंतिम रूप देने का जिम्मा सौंपा है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी नई कैबिनेट शनिवार (08 जून) को शपथ ले सकती है. खबर है कि मोदी ने अपने शपथ ग्रहण के लिए भूटान नरेश, श्रीलंका के राष्ट्रपति, नेपाल, बांग्लादेश और मॉरीशस के प्रधानमंत्री को न्योता दिया है. नई सरकार के गठन और लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद के घटनाक्रम से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें Zee News के साथ.
Lok Sabha Election Results 2024 Live Updates
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने आज दिल्ली में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की।
बंगाल के 3 बीजेपी सांसद हमारे संपर्क में : TMC
तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी का दावा है कि पश्चिम बंगाल से बीजेपी के तीन सांसद उनके संपर्क में हैं. सूत्रों के मुताबिक, INDIA गठबंधन के नेताओं संग मुलाकात के दौरान बनर्जी ने यह बात कही. वह आज शाम को NCP (शरदचंद्र पवार) के नेता शरद पवार और शिवसेना (UBT) के संजय राउत से मुलाकात कर सकते हैं.
बहुमत न हो तो बहुतों को खुश करके बनाई जाती है सरकार: अखिलेश
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश की जनता ने मुद्दों पर वोट दिया और जनता के मुद्दों पर चुनाव हुआ. बीजेपी की बड़ी हार यूपी में हुई है. जहां सवाल सरकार बनने का और न बनने का है तो सरकारें बना करती हैं और सरकारें गिरा करती हैं. सरकार में बहुमत न हो तो बहुत लोग को खुश करके बनाई जाती है.’
यूपी: मंत्रियों संग बैठक करेंगे योगी
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन में आ गए हैं. मुख्यमंत्री आवास पर कई मंत्रियों को बुलाया गया था. थोड़ी देर में योगी अपनी कैबिनेट के कई मंत्रियों से मुलाकात करेंगे.
कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछे चार सवाल
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने X पर वीडियो पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 4 सवाल पूछे हैं-
1. 30 अप्रैल 2014 को पवित्र नगरी तिरुपति में आपने आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने का वादा किया था. क्या वह वादा अब पूरा होगा?
2. क्या आप विशाखापट्टनम स्टील प्लांट के निजीकरण को अब रोकेंगे?
3. क्या आप बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देकर अपने 2014 के चुनावी वादे और अपने सहयोगी नीतीश कुमार की दस साल पुरानी मांग को पूरा करेंगे?
4. क्या आप बिहार के जैसा ही पूरे देश में जाति जनगणना करवाने का वादा करते हैं?
बनने जा रहे एक तिहाई प्रधानमंत्री से हमारे 4 सवाल –
1. 30 अप्रैल 2014 को पवित्र नगरी तिरुपति में आपने आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने का वादा किया था। क्या वह वादा अब पूरा होगा?
2. क्या आप विशाखापट्टनम स्टील प्लांट के निजीकरण को अब रोकेंगे?
3. क्या आप बिहार को विशेष राज्य का… pic.twitter.com/CjMpbD708v
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) June 6, 2024
भितरघात के लिए चलते यूपी में हारी बीजेपी: हरनाथ सिंह
बीजेपी नेता हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि हम किस वजह से चुनाव हारे, यह देखना होगा. उन्होंने कहा कि ‘जिन्होने भितरघात किया है उसकी भी जांच होनी चाहिए. जिन्होंने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ ऐसा किया है, उसको देखना होगा. पार्टी और (पीएम) मोदी से किसी का विरोध नहीं था. जहां पर हारे हैं, वहां पर भी लोग आहत हैं.
चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण में जाएंगे PM मोदी
TDP के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम कुमार जैन ने कहा, ‘चंद्रबाबू नायडू ने कल NDA को अपना पूरा समर्थन दिया… INDIA गठबंधन कुछ भी कहे लेकिन हम NDA के साथ हैं.’ उन्होंने कहा, “चंद्रबाबू नायडू का शपथ ग्रहण समारोह (आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर) संभवतः 12 जून को होगा. इसमें प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया गया है और अन्य नेता भी आएंगे.’
तेज प्रताप सिंह यादव लड़ेंगे विधायकी का चुनाव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है. वह कहरल सीट से विधायक भी हैं. सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश अब केंद्र की राजनीति करेंगे और करहल से उनके सौतेले भाई तेज प्रताप सिंह यादव चुनाव लड़ेंगे.
कल बीजेपी की अहम बैठक: शर्मा
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, ‘8 जून को प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. कल सांसदों, मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक होगी… हम जनता के लिए काम करना शुरू करेंगे और उन्हें (विपक्ष को) अगले चुनाव के बारे में सोचना होगा.’
नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे बीजेपी: शिवपाल
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा, ‘बीजेपी को नैतिकता के तौर पर इस्तीफा देना चाहिए… उत्तर प्रदेश में NDA को नकार दिया है और अखिलेश यादव की पार्टी को समर्थन दिया है.’
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में आएंगे विदेशी मेहमान
8 जून को नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में नेपाल और बांग्लादेश के प्रधानमंत्रियों ने आने पर हामी भर दी है.
‘NDA सरकार बनी तो भी मोदी पीएम नहीं बनेंगे’
पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय विजयी उम्मीदवार पप्पू यादव ने कहा, ‘नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू हमेशा महात्मा गांधी के विचार पर चले हैं,ये सामाजिक न्याय की बात करते हैं. मैं उम्मीद करता हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि नीतीश जी पर देश को गर्व होगा जब वह देश के भरोसे पर खड़े उतरेंगे और चंद्रबाबू नायडू भी. मुझे उम्मीद है कि INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी और यदि NDA गठबंधन की सरकार बन गई तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री तो नहीं बनेंगे.’
मोदी सरकार बनी तो टिकेगी नहीं: राउत
दिल्ली: शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, ‘मैं बार-बार कहता हूं कि मोदी की सरकार नहीं बनेगी और बनी भी तो टिकेगी नहीं.’
‘कल हो जाएगा नई सरकार का गठन’
दिल्ली: यूपी के मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने कहा, ‘निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ लेंगे और इसीलिए हमें आमंत्रित किया गया है. तैयारियां चल रही हैं और कल सरकार का गठन हो जाएगा.’
योगी आज पहुंच रहे दिल्ली, नड्डा से मिलेंगे
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार शाम तक दिल्ली आ सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, योगी आज शाम को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं. लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी के भीतर बीजेपी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. पार्टी राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से सिर्फ 33 पर जीत दर्ज कर पाई.
बाइडेन ने PM मोदी को लगाया फोन, दी जीत की बधाई
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की. बाइडेन ने मोदी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को भारत के आम चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी. अमेरिकी राष्ट्रपति ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में 65 करोड़ भारतीयों के हिस्सा लेने पर उनकी सराहना भी की. अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलीवन की आगामी भारत यात्रा पर भी चर्चा हुई. सुलीवन की भारत यात्रा की तारीख अभी तय नहीं है लेकिन वे नई सरकार के शपथ लेने के कुछ ही दिन के भीतर भारत आ सकते हैं.
Lok Sabha Results 2024 Live: जेडीयू ने नई सरकार में क्या-क्या मांगा?
सूत्रों के मुताबिक, नए केंद्रीय मंत्रिमंडल में कुल 80 मंत्री हो सकते हैं. हर चार सांसद पर एक मंत्री बनेगा. नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) ने तीन मंत्री पद मांगे हैं. सूत्रों के अनुसार, जेडीयू ने केंद्र में रेल, वित्त और कृषि मंत्रालय की मांग रखी. चिराग पासवान की LJP (रामविलास) को भी दो मंत्री पद की आस है.
सही समय पर उचित कदम उठाएंगे: INDIA गठबंधन
INDIA गठबंधन के सभी घटक दल बुधवार शाम दिल्ली में जमा हुए. करीब डेढ़ घंटे की बैठक के बाद गठबंधन की ओर से कहा गया कि वे उचित समय पर उचित कदम उठाएंगे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक के दौरान सभी की ओर से एक संयुक्त बयान में कहा, ‘लोगों ने भाजपा के शासन के खिलाफ वोट किया है. हम, भाजपा सरकार द्वारा शासित न होने की लोगों की इच्छा को साकार करने के लिए उचित समय पर उचित कदम उठाएंगे. यह हमारा निर्णय है कि हमने जनता से जो भी वादा किया है उसे निभाएंगे.’
Lok Sabha Election 2024 Results Live: पुतिन ने पीएम मोदी को दी जीत की बधाई
लोकसभा चुनाव में एनडीए को जीत मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया भर के बड़े नेता बधाई दे रहे हैं. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी बुधवार को पीएम मोदी से फोन पर बात की और जीत की बधाई दी. क्रेमलिन ने पीएम मोदी के साथ बातचीत के दौरान पुतिन के हवाले से कहा, ‘चुनाव के नतीजों से ये पता चलता है कि भारतीय नेतृत्व द्वारा अपनाए गए राजनीतिक मार्ग को लोगों का समर्थन मिला है.’
लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम Live: यूपी बीजेपी के संगठन में होंगे बदलाव
लोकसभा चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन गिरने के बाद अब पार्टी संगठन में भी बदलाव तय माना जा रहा है. सबसे पहले राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में बदलाव होंगे, उसके बाद उत्तर प्रदेश में बदलाव किए जाएंगे. उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने वाले क्षेत्रीय अध्यक्षों से लेकर जिला और महानगर अध्यक्षों तक पर गाज गिर सकती है. अगले महीने की 15 तारीख से पहले यूपी बीजेपी के संगठन में बदलाव हो सकता है.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.
