Lok Sabha Election Results 2024 Live: Narendra Modi ने प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति को सौंपा पत्र – The Lallantop

Spread the love

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे जारी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने  5 जून को सहयोगी दलों के साथ बैठक की. बैठक में सरकार के गठन को लेकर चर्चा हुए. गठबंधन की अगली बैठक 7 जून को सुबह 11 बजे बुलाई गई है, जिसमें NDA की संसदीय दल के नेता शामिल होंगे. 7 जून को पीएम मोदी को NDA के घटक दल का नेता चुना जाएगा. सूत्रों के हवाले से खबर है कि नरेंद्र मोदी 8 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.
 
दिल्ली में INDIA ब्लॉक की मीटिंग के लिए अलग-अलग पार्टी के नेता पहुंच रहे हैं. समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज शाम 6 बजे होने वाली मीटिंग में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं. वहीं TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी ने 8 जून को 29 नवनिर्वाचित सांसदों की मीटिंग रखी है.
 
दिल्ली की एक अदालत ने CM अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया  है. राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने मेडिकल ग्राउंड पर 7 दिनों की अंतरिम जमानत मांगने वाली केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी. उनकी नियमित जमानत याचिका पर 7 जून को सुनवाई होनी है. अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को ED ने गिरफ्तार किया था. उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दी थी. इसके एक दिन बाद उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया.
Lok Sabha Election News Live: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने राज्य में NDA के हार की जिम्मेदारी ली है. और इस्तीफे की पेशकश की है. उन्होंने कहा है,
“मैं पार्टी नेतृत्व से अपील करता हूं कि मुझे सरकार से मुक्त करें. मैं विधानसभा चुनाव के लिए पूरा समय देना चाहता हूं. महाराष्ट्र के नतीजों की पूरी जिम्मेदारी मैं लेता हुं.” 
Lok Sabha Chunav Results: लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने राष्ट्रपति को पत्र सौंप दिया है. राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्रिपरिषद से अनुरोध किया है कि वो नई सरकार के कार्यभार संभालने तक अपनी जिम्मेवारी संभालते रहें.

© 2024 LALLANTOP. All rights reserved.
© 2024 LALLANTOP. All rights reserved.
Advertisement

source

Previous post Lok Sabha Election Result 2024: स्मृति ईरानी समेत मोदी सरकार के 15 मंत्रियों ने चखा हार का स्वाद, जानें – ABP न्यूज़
Next post Lok Sabha Election Results 2024: BJP को नहीं मिला बहुमत, PM Modi पर विदेशी मीडिया ने क्या लिखा? – GNTTV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *