PM Narendra Modi Oath Ceremony: PM पद की शपथ पर बड़ी खबर आई है. सूत्रों के हवाले से पता चल गया है कि PM पद के लिए नरेंद्र मोदी शपथ कब लेंगे.
लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के नतीजों के बाद अब हर किसी की नजर नई सरकार पर टिकी है. लोकसभा चुनाव में एनडीए (NDA) को बहुमत मिला है. इस बीच अब पता चल गया है कि पीएम पद के शपथ ग्रहण की तारीख क्या है.
CNN-News18 को सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी मिली है कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 8 जून को PM पद की शपथ (PM Narendra Modi Oath Ceremony) ले सकते हैं.
कल आए लोकसभा चुनाव के नतीजों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी सबसे ज्यादा सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी. भारतीय जनता पार्टी को कुल 240 सीटें मिलीं, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 99 सीटों पर जीत हासिल की है.
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने सबसे शानदार परफॉर्मेंस करते हुए भाजपा को जबरदस्त पटखनी दी है. समाजवादी पार्टी ने कुल 37 सीटों पर जीत हासिल की थी. इसके अलावा बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का प्रदर्शन काफी जबरदस्त रहा है. तृणमूल कांग्रेस ने कुल 29 सीटें बंगाल में जीतीं हैं.
मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक एन चंद्रबाबू नायडू NDA से मंत्री पद के लिए बड़ी डिमांड कर सकते हैं. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि टीडीपी पांच मंत्री पदों की डिमांड कर सकती है.
कर्नाटक में जेडीएस के प्रमुख नेता और एनडीए के प्रमुख घटक नवनिर्वाचित सांसद एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष ने मुझे आज प्रधानमंत्री आवास में बैठक के लिए आमंत्रित किया है. मैं अपनी तरफ से बिना किसी बड़े एजेंडे के बैठक में भाग ले रहा हूं. हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिना किसी बाधा के सरकार बनाना चाहते थे.
भारत गठबंधन देश के विकास में मददगार नहीं होगा. वे सिर्फ दोस्तों का एक समूह है जो गठबंधन बनाने के लिए एक साथ आए हैं. कुमारस्वामी ने चंद्रबाबू नायडू को लेकर कहा कि वो एक परिपक्व राजनेता हैं, वह ऐसा कुछ नहीं करेंगे. जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे, तब नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ काम किया था और उनके लंबे संबंध थे. नीतीश कुमार पर उन्होंने कहा कि कोई नकारात्मक कदम नहीं उठाएंगे.
News
Useful Links
News
Useful Links
Let's Connect with CNBCTV 18
Network 18 Group :
©TV18 Broadcast Limited. All rights reserved.
