कांग्रेस जोड़-तोड़ की कोशिश में नहीं, TMC और शिवसेना बनाना चाहते हैं सरकार, आगे क्या हो सकता है? – Jansatta

Spread the love

लोकसभा चुनाव-2024 का परिणाम सामने है। NDA के पास 293 की संख्या के साथ बहुमत है तो वहीं विपक्षी गठबंधन INDIA के पास 234 की संख्या है। दोनों दलों की कल एक अहम बैठक हुई। NDA की ओर से देश के नाम सरकार बनाने का संदेश गया और एक बार फिर नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने की घोषणा की गई।
वहीं दूसरी ओर INDIA ने सरकार बनाने और जोड़-तोड़ की कोशिश को नकार दिया और एक विपक्ष के तौर पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। कुछ अटकलें यह भी लगी कि जहां कांग्रेस संख्याबल तलाशने की कोशिश में नहीं है वहीं शिवसेना और टीएमसी विकल्प तलाश रहे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई विपक्षी गठबंधन की बैठाक में शामिल हुए लगभग सभी नेताओं का मानना ​​था कि जनता का जनादेश भाजपा के खिलाफ है, लेकिन तथ्य यह है कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और एनडीए के पास संख्या है, जिससे वह सरकार बना सकते हैं।
बैठक के अंत में ज़्यादातर नेताओं का विचार यह था कि इंडिया ब्लॉक को अभी इंतजार करना चाहिए। आखिर में खड़गे ने संयुक्त बयान पढ़ते हुए कहा कि हम सही वक़्त पर सही फैसला लेंगे। उन्होंने कहा, “नफरत, भ्रष्टाचार और की राजनीति को जनता ने करारा जवाब दिया है।”
बैठक के बाद इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए गठबंधन के एक नेता ने कहा, “मीटिंग में आकलन यह था कि जनादेश मोदी और उनकी नीतियों के खिलाफ़ था और उन मुद्दों के पक्ष में था जिन्हें हमने उठाया था। इसलिए लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना हमारी ज़िम्मेदारी है। लेकिन तकनीकी रूप से हमारे पास संख्या नहीं है, इसलिए हमें उचित अवसर और उचित समय का इंतज़ार करेंगे।”
Delhi NCR Rains: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट बदली है। बुधवार की शाम दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर हल्की बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत दी।

source

Previous post Delhi Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: दिल्ली में तीसरी बार सभी 7 सीटों पर BJP का जलवा, विजय रथ रोकने में नाकाम रही AAP-कांग्रेस – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Next post Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 5 जून 2024 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *